एकतरफा प्यार है ये - भाग 13 Ankit Khatri द्वारा प्रेम कथाएँ में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

एकतरफा प्यार है ये - भाग 13

अगली सुबह राहुल समय से काफी पहले ऑफिस पहुँच गया.

पहले दिन की घबराहट अब थोडी कम थी, लेकिन उसके मन में अभी भी एक डर था.

नई जगह थी.

नए लोग थे.

और सबसे बडी बात—राहुल को खुद को साबित करना था.

वह अपनी सीट पर जाकर बैठ गया और कंप्यूटर चालू करने लगा.

कुछ ही देर बाद अमित आया.

अरे राहुल! आज तो बहुत जल्दी आ गए।

राहुल मुस्कुराया.

पहला दिन है ना. देर नहीं करना चाहता।

अमित हँस पडा.

पहला दिन तो कल था।

राहुल भी हँस दिया.

आज दूसरा पहला दिन समझ लो।

दोनों की बात सुनकर पास बैठे कुछ लोग भी मुस्कुराने लगे.

तभी रोहित अपनी कुर्सी से उठा और राहुल के पास आया.

उसने राहुल को ऊपर से नीचे तक देखा.

भाई, ये कपडे पहनकर रोज ऑफिस आओगे?

राहुल ने अपने कपडों की तरफ देखा.

क्यों?

रोहित ने हँसते हुए कहा—

कुछ नहीं. बस थोडा ज्यादा सीरियस लग रहे हो।

पास बैठे दो लोग हँस पडे.

राहुल ने बात को नजरअंदाज कर दिया.

काम शुरू करें?

रोहित मुस्कुराया.

अरे वाह! पहले दिन ही बॉस बनने की जल्दी है।

इस बार आसपास बैठे कई लोग हँसने लगे.

राहुल चुप रहा.

उसने कंप्यूटर की तरफ देखा और अपना काम शुरू कर दिया.

अमित ने धीरे से कहा—

बुरा मत मानना. यहाँ सब नए लोगों के साथ थोडा मजाक करते हैं।

राहुल ने कहा—

मैं बुरा नहीं मान रहा।

लेकिन अंदर से उसे अच्छा नहीं लग रहा था.

उसे बचपन से ही एक बात पसंद नहीं थी—

किसी के सामने अपनी कमजोरी दिखाना.

वह चुपचाप काम करता रहा.

कुछ देर बाद मैनेजर ने राहुल को बुलाया.

राहुल, कल जो काम समझाया था उसकी रिपोर्ट तैयार कर ली?

जी सर।

राहुल ने फाइल आगे कर दी.

मैनेजर ने फाइल देखी.

ठीक है. लेकिन दो जगह सुधार करना होगा।

जी सर।

राहुल ने तुरंत नोट कर लिया.

पीछे से रोहित की आवाज आई—

सर, इसे अभी इतना काम मत दीजिए. नया है, कहीं डरकर भाग न जाए।

कुछ लोग फिर हँस पडे.

मैनेजर ने रोहित की तरफ देखा.

रोहित, तुम अपना काम करो।

रोहित चुप हो गया.

राहुल ने कुछ नहीं कहा.

लेकिन उसके अंदर कुछ टूटने के बजाय मजबूत हो रहा था.

उसे अंजलि की बात याद आई—

लोगों की बातें सुनकर अगर जिंदगी चलती तो कोई आगे नहीं बढता।

राहुल ने मन ही मन कहा—

मैं किसी को जवाब नहीं दूँगा. मेरा काम ही मेरा जवाब होगा।

दोपहर तक राहुल लगातार काम करता रहा.

वह हर छोटी चीज नोट कर रहा था.

किसी प्रक्रिया को समझ नहीं पाता तो अमित से पूछ लेता.

एक बार रोहित ने उसे फाइल देते हुए कहा—

ये काम कर दो।

राहुल ने फाइल ले ली.

ठीक है।

रोहित ने मुस्कुराते हुए कहा—

कर पाओगे?

कोशिश करूँगा।

अगर नहीं हुआ तो?

राहुल ने उसकी आँखों में देखते हुए कहा—

फिर सीख लूँगा।

रोहित कुछ पल चुप रहा.

उसे शायद राहुल से ऐसे जवाब की उम्मीद नहीं थी.

दोपहर के खाने के समय फिर वही मजाक शुरू हो गया.

एक कर्मचारी ने पूछा—

राहुल, तुम इतने चुप क्यों रहते हो?

ऐसे ही।

दूसरे ने कहा—

लगता है बहुत शरीफ हो।

तीसरा हँसकर बोला—

शरीफ नहीं भाई, डरपोक लगता है।

टेबल पर बैठे लोग हँस पडे.

राहुल कुछ सेकंड शांत रहा.

फिर उसने मुस्कुराकर कहा—

हो सकता है।

सब थोडे चौंके.

लेकिन डरपोक आदमी भी मेहनत कर सकता है।

अमित हँस पडा.

सही कहा!

माहौल थोडा बदल गया.

लेकिन रोहित को राहुल का जवाब पसंद नहीं आया.

उसने कहा—

अभी दो दिन हुए हैं और इतनी बडी- बडी बातें।

राहुल ने उसकी तरफ देखा.

मैं बडी बातें नहीं कर रहा।

तो?

बस अपना काम कर रहा हूँ।

रोहित कुछ नहीं बोला.

शाम तक राहुल ने अपना पूरा काम समय से पहले पूरा कर लिया.

मैनेजर ने उसकी रिपोर्ट देखी.

अच्छा काम है।

राहुल के चेहरे पर हल्की मुस्कान आई.

थैंक You सर।

कल से यही स्पीड बनाए रखना।

जी सर।

यह बात रोहित ने भी सुन ली.

उसके चेहरे पर नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी.

ऑफिस खत्म होने के बाद राहुल अपनी सीट साफ कर रहा था.

अमित उसके पास आया.

तुमने आज अच्छा काम किया।

धन्यवाद।

एक सलाह दूँ?

हाँ।

रोहित से थोडा संभलकर रहना।

राहुल ने पूछा—

क्यों?

अमित ने आसपास देखा और धीमी आवाज में कहा—

उसे पसंद नहीं है कि कोई नया आदमी उससे अच्छा काम करे।

राहुल चुप हो गया.

लेकिन मैंने उसका क्या बिगाडा है?

कुछ नहीं. यही तो समस्या है।

राहुल ने हल्की मुस्कान के साथ कहा—

मैं किसी से लडना नहीं चाहता।

तो मत लडना. बस सावधान रहना।

दोनों ऑफिस से बाहर निकल गए.

रास्ते में राहुल ने फोन निकाला.

अंजलि का मैसेज था—

आज का दिन कैसा रहा?

राहुल ने कुछ सेकंड तक स्क्रीन देखी.

फिर उसने लिखा—

अच्छा रहा मैम. आज ऑफिस में सब मेरा मजाक बना रहे थे।

कुछ ही सेकंड में अंजलि का फोन आ गया.

क्या हुआ?

राहुल ने हँसते हुए कहा—

कुछ नहीं मैम. बस सब नए होने की वजह से मजाक कर रहे थे।

तुमने कुछ कहा?

नहीं।

किसी ने ज्यादा परेशान तो नहीं किया?

राहुल चुप रहा.

अंजलि उसकी चुप्पी समझ गई.

राहुल?

जी।

नाम बताओ।

मैम, रहने दीजिए।

नहीं. अगर कोई हद पार करे तो मुझे बताना।

राहुल के चेहरे पर मुस्कान आ गई.

आप क्यों परेशान हो रही हैं?

क्योंकि अब तुम अकेले नहीं हो।

राहुल कुछ बोल नहीं पाया.

फोन cut गया.

वह कुछ देर सडक के किनारे खडा रहा.

अंजलि के शब्द उसके कानों में गूंज रहे थे—

अब तुम अकेले नहीं हो।

उसने पहली बार महसूस किया कि शायद जिंदगी ने उससे बहुत कुछ छीना जरूर था, लेकिन बदले में उसे एक ऐसा इंसान भी दिया था जो उसकी चिंता करता था.

उधर ऑफिस की इमारत के अंदर रोहित अभी भी अपनी सीट पर बैठा था.

उसके सामने राहुल की रिपोर्ट पडी थी.

उसने रिपोर्ट को देखा और धीमे से कहा—

दो दिन में इतना अच्छा काम.

उसके चेहरे पर एक अजीब मुस्कान आई.

देखता हूँ कितने दिन टिकता है।

उसे नहीं पता था कि राहुल को गिराने की कोशिश करना आसान नहीं होगा.

क्योंकि राहुल अब अपनी पुरानी जिंदगी वाला कमजोर राहुल नहीं था.

उसके पास खोने के लिए बहुत कुछ था.

और पाने के लिए उससे भी ज्यादा.