Shakti ke Shiv - 3 sheetal द्वारा नाटक में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

Shakti ke Shiv - 3

कुशल कुछ पल चुप खड़ा रहा। शक्ति भी अपनी गाड़ी स्टार्ट कर वहाँ से निकल चुकी थी। कुशल उसके जवाब से थोड़ा परेशान था। उसे समझ आ गया था कि पैसों वाली बात उसने गलत तरीके से उठाई, लेकिन अपने बॉस के कहने की वजह से उसे वह सवाल करना पड़ा था। फिर भी उसके मन में कहीं न कहीं एक हल्की-सी बेचैनी रह गई थी।

उधर शक्ति तेज़ी से गाड़ी चलाते हुए रवि द्वारा बताई गई लोकेशन की ओर बढ़ रही थी। बारिश अब हल्की हो चुकी थी, लेकिन आसमान में अब भी बादल छाए हुए थे।

कुछ समय बाद वह उस जगह पहुँच गई।

वहाँ पहले से ही अलीशा अपनी टीम के साथ मौजूद थी। वे सभी इंडस्ट्रियल एरिया से थोड़ी दूरी पर खड़े थे ताकि किसी की नज़र उन पर न पड़े। दूर-दूर तक फैली पुरानी फैक्ट्रियाँ और बंद पड़े शेड उस जगह को और भी रहस्यमयी बना रहे थे। शक्ति ने जैसे ही गाड़ी रोकी, उसने देखा कि कई पुलिस गाड़ियाँ एक लाइन में खड़ी थीं। पूरी टीम raid की तैयारी में लगी हुई थी।

तभी अलीशा तेज़ी से भागकर शक्ति के पास आई।

 “मैडम, इतनी देर?”

शक्ति ने शांत स्वर में जवाब दिया—
“हाँ, रास्ते में एक help करनी पड़ गई थी। छोड़ो ये सब… बताओ, क्या information है?”

अलीशा ने गंभीर होकर कहा—

“मैडम, location confirm हो गई है। यही है… यहाँ वही सारी लड़कियाँ रखी गई हैं और वो लोग भी।”

यह सुनते ही शक्ति की आँखों में एक अलग ही सख्ती उतर आई। वह एक पल के लिए उस पुरानी फैक्ट्री की तरफ देखने लगी, जहाँ अंधेरे के पीछे कई सच छिपे हुए थे! अलीशा ने तुरंत अपना फोन निकाला और कुछ तस्वीरें शक्ति की ओर बढ़ा दीं।

“मैडम, ये देखिए… ये मैंने collect किए हुए evidence हैं।”

शक्ति ने फोन अपने हाथ में लिया और ध्यान से तस्वीरें देखने लगी। फोटो में कई लड़कियाँ दीवारों के सहारे बैठी थीं—डरी हुई, सहमी हुई। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। कुछ चेहरों पर खौफ साफ झलक रहा था। यह सब देखकर शक्ति की आँखों में एक पल के लिए कुछ चमका—कोई पुरानी याद जैसे उसके भीतर उठने की कोशिश कर रही हो। लेकिन वह याद पूरी तरह सामने नहीं आ सकी। उसने खुद को संभाला और नजरें तस्वीरों से हटा लीं।

उसने तुरंत सख्त आवाज़ में आदेश दिया—

“अभी कोई raid नहीं होगा… जब तक मैं order न दूँ। सभी अपनी positions ले लो। अगर कोई खतरा दिखे तो तुरंत signal देना। Got it?”

शक्ति - “सारी lights cut करवा दो… पूरा area अंधेरे में होना चाहिए। कोई भी movement दिखना नहीं चाहिए।”

अलीशा तुरंत alert हो गई और radio पर आदेश दे दिया—
“All units, cut power. Repeat—cut all lights immediately.”

कुछ ही सेकंड में building की main lights बंद हो गईं।पूरा industrial area अचानक अंधेरे में डूब गया। बस दूर-दूर emergency glow और टॉर्च की हल्की रोशनी बची थी।

शक्ति ने शांत लेकिन ठंडी आवाज़ में कहा—
“अब अंदर जाएंगे…”
यह कहकर शक्ति ने उन सबकी तरफ हल्का सा मुस्कुरा दिया।
पूरी टीम ने एक साथ जवाब दिया—

“Yes, madam!”

building के पास पहुँचते ही उसने बिना समय गंवाए अपने हाथ से एक साफ़ इशारा किया—

कुछ लोग नीचे ही रुक गए, ताकि अगर कोई भी पीछे या side से escape करने की कोशिश करे तो वहीं पकड़ लिया जाए।

बाकी टीम शक्ति के साथ main entry की तरफ बढ़ गई।

शक्ति की आँखों में पूरा control था।

“All exits seal करो… सिर्फ front entry open रहेगी।”

अलीशा ने तुरंत headset पर confirm किया—
“Yes ma’am. All exits covered except front.”

कुछ ही सेकंड में पूरा area lock हो चुका था।

तभी अंदर CCTV feed कुछ सेकंड के लिए flicker हुई।

शक्ति की आँखें हल्की सी narrow हो गईं।

“They felt us…” उसने धीमे से कहा।

अलीशा alert हो गई—

“Ma’am, should we proceed?”

शक्ति ने building को देखा और ठंडी आवाज़ में कहा—

“No one moves until I give the order.”

तभी उसने पूछ लिया— “लोग किस floor पर हैं?”

“Second floor, ma’am.”

शक्ति ने हल्का सिर हिलाया।

और बिना देरी किए अपनी team को इशारा किया—
हाथ के एक sharp movement से संकेत दिया कि सभी ready रहें। अंदर घुसते ही माहौल बदल गया।

BANG!

किसी ने अंदर से दरवाज़ा ज़ोर से बंद कर दिया।

शक्ति ने तुरंत कहा— "Move.”

टीम second floor पर फैल गई! तभी corridor में हल्की भागने की आवाज़ सुनाई दी।

“Ma’am, movement west side!” अलीशा की आवाज़ आई।

“Block it.”

टीम तुरंत उस दिशा में बढ़ी। लेकिन उसी पल एक और दरवाज़ा जोर से बंद हुआ।

THUD!

शक्ति की आँखें और तेज़ हो गईं।

“They’re trying to split us…”


बिना रुके corridor में आगे बढ़ी। हर तरफ बंद दरवाज़े और हल्की-हल्की आवाज़ें सुनाई दे रही थीं। तभी सामने से एक shadow तेज़ी से गुज़री।

“Ma’am—right side!” अलीशा की आवाज़ आई।

शक्ति ने तुरंत कदम मोड़े और उस दिशा में बढ़ी।

एक बंद दरवाज़े के पीछे हल्की आवाज़ें साफ़ सुनाई दे रही थीं—डरी हुई, टूटती हुई साँसें।

शक्ति का चेहरा और सख्त हो गया।

“Break it.”

टीम ने दरवाज़ा खोला—

अंदर कई लड़कियाँ सहमी हुई बैठी थीं। कुछ के हाथ बंधे थे, कुछ डर के मारे कांप रही थीं।

एक पल के लिए पूरा room शांत हो गया। शक्ति ने एक सेकंड भी waste नहीं किया।

“सबको safely बाहर निकालो… अभी।”

टीम तुरंत काम में लग गई। तभी पीछे से आवाज़ आई! तेज़ कदम… कोई दूसरी तरफ से भागने की कोशिश कर रहा था।

“Ma’am! second suspect stairs की तरफ!”

शक्ति तुरंत मुड़ी।

“Don’t let him escape.”

वो तेज़ी से सीढ़ियों की तरफ बढ़ी।

सीढ़ियों के पास पहुँचते ही उसने देखा— एक लड़का नीचे की तरफ भाग रहा था। शक्ति ने बिना सोचे एक कदम आगे बढ़ाया और उसका रास्ता काट दिया। वो लड़का रुक गया।
सामने अंधेरा था, लेकिन शक्ति का presence साफ़ महसूस हो रहा था।

कुछ सेकंड तक दोनों के बीच सिर्फ खामोशी रही।

फिर शक्ति ने ठंडी आवाज़ में कहा—

“End of the road.”

लड़का पीछे हटने की कोशिश करता है, लेकिन तभी नीचे से टीम भी आ चुकी थी। वो घिर चुका था।

ऊपर से किसी ने कुछ फेंका— glass bottle!

शक्ति ने बिना झिझके side में झुककर उसे dodge किया। बोतल दीवार से टकराकर चकनाचूर हो गई।

“Move!” उसने तेज़ आवाज़ में कहा।

टीम और तेजी से ऊपर बढ़ी। तभी दूसरी तरफ से दो लोग अंधेरे में से बाहर निकले और भागने लगे।

“Left! पकड़ो उन्हें!” अलीशा चिल्लाई।

शक्ति ने एक झटके में अपनी pace बढ़ाई और एक आदमी का रास्ता काट दिया। वो रुका—लेकिन अगले ही पल उसने धक्का देने की कोशिश की। शक्ति पीछे नहीं हटी।

एक तेज़ move में उसने उसका हाथ पकड़ा, घुमाया और उसे दीवार से लगा दिया।

THUD!

आदमी दर्द से कराह उठा।लेकिन अचानक ऊपर से एक और shadow तेज़ी से कूदा— सीधा corridor की तरफ।
यह सब बहुत fast था। शक्ति ने एक सेकंड भी waste नहीं किया— वो खुद आगे बढ़ी और उसका रास्ता block कर दिया। दोनों आमने-सामने आ गए।

उस शख्स ने रुकते ही हल्की हंसी जैसी छोड़ी— और फिर side से निकलने की कोशिश की। शक्ति ने एक sharp move में उसका collar पकड़ लिया।

“Not this time.”

चारों तरफ chaos था—

एक तरफ पकड़, दूसरी तरफ भागने की कोशिश, और बीच में शक्ति पूरी तरह control में।

अलीशा की आवाज़ आई—

“Ma’am, ground team has secured back exit!”

शक्ति ने एक सेकंड भी नहीं रोका।

“Clear every floor. No one escapes.”

और उसी पल पूरी building में footsteps, shouting और पकड़-धकड़ का fast action शुरू हो गया। इसी बीच दूसरी टीम ने बाकी suspects को पकड़ना शुरू कर दिया।

कुछ ही मिनटों में पूरा second floor control में आ चुका था।

किसी को भागने का मौका नहीं मिला।

शक्ति ने चारों तरफ एक बार नज़र दौड़ाई—टीम हर कोने में फैली हुई थी और सारे suspects पकड़ लिए गए थे।

उसने धीरे से अपनी साँस संभाली और आगे बढ़ी। जिन लोगों ने भागने की कोशिश की थी, उन्हें अब एक लाइन में नीचे बैठा दिया गया था। शक्ति उनके सामने आकर खड़ी हो गई। उसकी आँखों में अब कोई हलचल नहीं थी—सिर्फ सख्ती और पूरा control।

उसने धीरे से अपना revolver निकाला और बिना जल्दबाज़ी के उसे नीचे झुके हुए एक आदमी के सिर की तरफ कर दिया। फिर उसकी नज़र बाकी लोगों पर गई। एक-एक करके उसने हर किसी को देखा, जैसे उनकी हिम्मत तोल रही हो।

“अब कोई move नहीं करेगा…” उसकी आवाज़ बिल्कुल ठंडी थी।

पूरा room खामोश हो गया।

अलीशा पीछे से बोली—
“Ma’am… all suspects secured.”

शक्ति ने revolver थोड़ा सा और steady किया।

“Good. अब इन्हें बाहर ले चलो… एक भी गलती नहीं।”

और उसी पल पूरी टीम ने control बनाए रखते हुए सभी gang members को उठाना शुरू कर दिया। जैसे ही सभी gang members को काबू में लिया गया, अचानक building की cut हुई lights फिर से वापस आ गईं। पूरा second floor एकदम तेज़ रोशनी में नहा गया। अंधेरे में जो chaos था, अब सब साफ़ दिखाई देने लगा।

शक्ति ने एक पल चारों तरफ देखा—अब situation पूरी तरह control में थी। शक्ति ने अपनी revolver holster की और अलीशा की तरफ देखा।

“यहाँ से 2-3 लोग मेरे साथ चलेंगे। बाकी scene hold करेंगे।”

अलीशा ने तुरंत सिर हिलाया।

“Yes ma’am.”

कुछ ही देर में शक्ति, अलीशा और दो officers building के अंदर के एक और हिस्से की तरफ बढ़े—जहाँ पुराने कमरे और बंद दरवाज़े थे। वहाँ माहौल अब भी भारी था, लेकिन अब वह डर नहीं था… अब यह investigation का stage था। शक्ति ने एक दरवाज़ा धीरे से खोला। अंदर खाली कुर्सियाँ, बिखरे हुए कागज़ और कुछ पुरानी files पड़ी थीं। उसने बिना कुछ बोले एक file उठाई और पलटकर देखी।

उसकी आँखें थोड़ी narrow हो गईं।

“Ye sirf local operation nahi hai…” उसने धीमे से कहा।

अलीशा ने पीछे से पूछा—

“Ma’am?”

शक्ति ने file बंद कर दी।

“Network deeper hai… aur ye log sirf small part hain.”

तभी बाहर से radio पर आवाज़ आई—

“Ma’am, suspects are being transferred to police control.”

शक्ति ने हल्का सा सिर हिलाया।

“Good. Area seal rakho.”

और वह फिर से उस अंधेरे corridor की तरफ देखने लगी—जहाँ अब भी कुछ सवाल बाकी थे…

कुछ सवाल अब भी अनसुलझे थे… और यही सवाल आगे की कहानी बदलने वाले थे।

आगे क्या होगा, जानने के लिए पढ़ते रहिए — शक्ति के शिव....