श्री: संघर्ष एवं प्रेम - पाठ 16 Shiv putri द्वारा आध्यात्मिक कथा में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

श्री: संघर्ष एवं प्रेम - पाठ 16

श्री 1 साल की ट्रेनिग के बाद अपने शहर आई 🙃
लोगों ने station पे ही बहुत भीड़ इक्कठी कर दी श्री के स्वागत में हरि और श्री का परिवार एक साथ आया श्री के स्वागत में कोई कमी नहीं थी

हरि ने श्री को देखा श्री ने भी हरि को एक नजर देखा दोनों की नजरे मिले आंखों ही आंखों में बात हुई 🤭 हरि श्री को देखे जा रहा था श्री नजरे चुराये जा रही थी
ऐसा लग रहा था मानो हरि आंखों ही आंखों में बोल रहा था कि अब तो तुम्हारे गुरुदेव से मिलेंगे 😉 और फिर तुम मेरी हो जाओगी प्रियतमा
और श्री भी मानो आँखों ही आँखो में मना कर रही थी 😅

और बाहर सब हर कोई उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे
न्यूज चैनल और अखबारों में हर जगह श्री छाई हुई थी ... हर कोई श्री की तारीफ किये जा रहा था वो लोग भी जिन्होने श्री का अपमान किया वो भी अब श्री को  बधाई दिये जा रहे थे ।
कई दिनों तक श्री न्यूज चैनल पे इंटरव्यू देने में बिजी रही ..

फिर उसका ज्वॉइनिंग लेटर आ गया ... उत्तराखंड में उसकी पोस्टिंग कर दी गई थी

ज्वॉइनिंग लेटर आने के बाद हरि के परिवार वालों ने श्री के परिवार वालों से बात की ..

श्री के घर के बैठक का मोहाल
श्री और हरि आमने सामने ... दोनों के परिवार वाले श्री के उत्तर के इंतजार में
हरि ने अब सब के सामने कहा श्री मैं तो पहले ही बता चुका हु तुमसे प्यार करता हु और शादी करना चाहता हु लेकिन तुम्हारी इच्छा जानना भी मेरे लिए जरूरी है मैं तुम्हारी इच्छा का सम्मान करूंगा श्री ...

श्री ने अपने माता पिता गीता और कृष्ण जी तरफ देखते हुए  कहा ...
मेरे माता पिता ने जिन्हें मेरे लिए चुना है वह उत्तम ही है लेकिन फिर भी मैं बिना गुरुदेव की आज्ञा के कोई निर्णय नहीं सुना सकती मेरा अपना कोई निर्णय नहीं मेरा तो सम्पूर्ण जीवन अपने भगवान, गुरुदेव और देश को समर्पित है ... अब भगवान और गुरुदेव की जो इच्छा वही होना चाहिए 🙌🏻

सीता जी ने बोला ठीक है श्री हम तुम्हारी इच्छा का सम्मान करेंगे तुम्हारी पोस्टिंग उत्तराखंड हुई है न वहां से हरिद्वार भी पास ही है हम सब चलते है वहां पे तुम्हारे गुरुदेव से मिल के बात करेंगे 😌

हरि श्री को देख रहा था श्री अब भी बार बार नजरे चुरा रही थी ..
सीता जी और गीता जी ने एक साथ बोला बच्चों को अकेले में बात कर लेने दीजिए ...

श्री एक दम चौक गई उसे उम्मीद नहीं थी कि एक दम से अकेले बात करने को बोल देंगे उसका दिल जोर जोर से धड़कने लगा वो सोचने लगी कि क्या बात करे हम हरि जी से वो भी अकेले में
न बाबा  न🤣

हरि के दिल में तो लड्डू फूटने लगे 🤣 ये सुन के की आखिरकार अकेले बात करने का मौका मिलेगा अपनी प्रियतमा से 🤭

गीता जी ने श्री से कहा जाओ बेटा श्री हरि को साथ में ले जाओ छत पे आराम से बात कर लो

श्री से तो कुछ बोलते नहीं बना गर्दन हा में हिला के चली गई आगे आगे 🤣 और हमारे हरि जी श्री के पीछे पीछे
अब हरि और श्री छत पे थे दोनों एक साथ बैठे थे ... श्री एकदम चुप कुछ बोल ही नहीं पा रही थी बिचारी
तो हरि ने बात शुरू की हाँ प्रियतमा जी अब जा के अकेले बात करने का मौका मिला आपसे देवी ... 😉 आप का वश चले तो आप तो हमारे पास कभी न आये क्यू सही कहा न मैने 🙂

श्री ने बोलना शुरू किया नहीं हरि जी ऐसा नहीं है वो समय नहीं मिल रहा था हम आपको इग्नोर नहीं कर रहे थे सच्ची 😶‍🌫️

हरि ने कहा अच्छा जी इग्नोर नहीं कर रही थी 😅 ठीक है प्रियतमा मान ली आपकी बात चलो कोई उपाय तो बताओ आपके गुरुदेव को कैसे प्रसन्न करना है आपके लिए

श्री :- अच्छा जी अब ये भी हम बताए ये तो चीटिंग होगी ... आप खुद सोचिए ये कि उन्हें क्या बोलेंगे आप 😌 वैसे हमें पता है वो नहीं मानेंगे 😉 क्यूंकि मैं तो कब का उन्हें संन्यास की बात बता चुकी थी 😏

हरि:- प्रिय ऐसी बाते मत करो अगर मना लिया न तुम्हारे गुरुदेव को तो तुम मुझसे नहीं बच पाओगी और जो इतना तड़पा रही हो न मुझे बदला लूंगा में पक्की बात 😉

श्री:- हे! बदला लेंगे कुएं हरि जी हमने ऐसा क्या कर दिया जो बदला लेंगे तब तो बिल्कुल नहीं मानेंगे हम आपकी बात जाइये 😥

हरि:- अरे अरे नहीं नहीं बदला लेने के का मेरा मतलब कुछ और था समझो हु प्रिय 🥰

श्री:- क्या था बोलिये कैसे बदला लेंगे आप क्या कहना चाहते है

हरि:- बोल दु पक्का
श्री:- हाँ हाँ बोलिए
हरि:- बदला लेने का मतलब था कि फिर मैं तुम्हे खुद से दूर कभी नहीं जाने दूंगा सुबह शाम अपने पास रखूंगा 😜

श्री:- पागल हो गए है आप सुबह शाम हमे अपने पास रखेंगे तो जॉब कौन करेगा 😂

हरि:- अरि मेरी प्यारी श्री तुम नहीं समझोगी तुम्हे तो शादी के बाद समझाऊंगा 😘
श्री:- पहले गुरुदेव को तो मना लीजिए तब न 😏😂
हरि:- हँसो मत प्रिय मना लूंगा तो तुमको पछताना पड़ेगा🤭
श्री:- अच्छा जी और वो कैसे ?🥲
हरि :- बताऊ क्यू दिखा देता हु क्या करूंगा 🤭
श्री:- अच्छा दिखाइए 

हरि :- झपाक से उठ के श्री को उठा के गले लगा लेता है
हरि का हाथ श्री की कमर पे दोनों एक दूसरे के बहुत करीब श्री की धड़कने तेज ...

ऐसा एकदम से होने से श्री असहज तुरंत हरि को धक्का दिया
और बोली आज के बाद ऐसा किया न तो😡 छोड़ेंगे नहीं हम आपको बिना विवाह के मेरे इतने करीब आने की हिम्मत कैसे हुई आपकी 😡 दूर रहिए मुझसे समझे आप 😥

आपको क्या लगा आप बार बार हमारे करीब आयेंगे हमारे साथ flirt करेंगे और हम आपके प्यार में पागल हो जायेंगे कैसे हुई इतनी हिम्मत आपकी 😡 किसी स्त्री को उसकी बिना इच्छा के बिना विवाह के करीब आना शोभा देता है आपको

हरि  (श्री की बात सुन के एकदम सुन हो गया ) उसको उम्मीद नहीं थी श्री इतना react करेगी ...
हरि:- देखो श्री मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सच्ची में श्री में बस शादी के बाद क्या करूंगा ऐसा समझा रहा था 😞😓 माफ़ कर दो मुझे इतना गुस्सा मत करो श्री तुम्हारी नाराज़गी नहीं सह सकता अब करीब नहीं आऊंगा पक्का जब तक तुम्हारी इच्छा नहीं होगी तुम्हे छूऊगा तक नहीं वादा करता हु श्री माफ कर दो "मुझे लगा मैं मज़ाक कर रहा था, लेकिन अगर तुम असहज  हुई हो तो गलती मेरी है।" 🥺 प्लीज़ माफ कर दो हरि लगभग रोने को था.. 

श्री को अब लगा जैसे उसने ज्यादा ही रिएक्ट कर दिया ... फिर भी उसने बोला ठीक है किया आपको माफ लेकिन अब अपनी बात पे रहियेगा जब तक मेरी इच्छा न हो मुझे छूना भी नहीं क्यूंकि ऐसा जरूरी नहीं कि गुरुदेव आपको हाँ ही बोलेंगे अगर उन्होंने मना किया तो हमारा मार्ग संन्यास का है और संन्यास में वही नारी पवित्र है जिसने कभी किसी पुरुष का स्पर्श न किया हो इस बात को याद रखियेगा हरि जी 😞 हमें भी माफ करना मैने कुछ ज्यादा ही बोल दिया आपको 🥺 मैं अब नीचे जा रही हु आप भी आ जाइए प्लीज़ माफ कर दीजिएगा हमें हरि जी 

🥺 हरि को रोते देख श्री की भी आंखों में आंसू आ गए ....

आँसू पोछ कर श्री नीचे आ गयी और एक दम नॉर्मल हो गई जैसे छत पे कुछ हुआ ही न हो
ऐसे ही हरि ने भी किया...
दोनों नीचे आए सीता जी और गीता जी ने सबको खाना दिया खाना खाने के बाद सब सोने  चले गए..

अगले दिन हरि और श्री का परिवार श्री को उत्तराखंड छोड़ने गए वही पे उन्होंने हरिद्वार में गुरुदेव के आश्रम में रुकने का प्लान बनाया ...

अब देखते है क्या होगा गुरुदेव के आश्रम में
क्या कोई नया शख्स आएगा श्री और हरि के बीच में क्या गुरुदेव हा कहेंगे या गुरुदेव लेंगे कोई कड़ी परीक्षा ... ??
जानने के लिए मेरी कहानी से बने रहे 🙃🙏🏻