Dangerous Love - 15 muskan द्वारा प्रेम कथाएँ में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

Dangerous Love - 15

डेविड रिया को बेड पर बैठाता है। वह उसका पैर पकड़कर उसे जंजीरों में बाँध देता है। डेविड फिर कमरे से बाहर चला जाता है और कमरे को बाहर से लॉक कर देता है। रिया चिल्लाती रहती है।

अगली सुबह

कमरे का दरवाज़ा खुलता है। डेविड कमरे के अंदर आता है।

वर्तमान समय — एक साल पहले की कहानी के बाद…

डेविड: Welcome to my world. अब यही तुम्हारी जन्नत है। अगर तुमने यहाँ से भागने की कोशिश की, तो मैं इसे तुम्हारा जहन्नुम बना दूँगा।

रिया: ज़्यादा खुश होने की ज़रूरत नहीं है। तुम मुझे ज़्यादा दिनों तक यहाँ कैद नहीं कर पाओगे।

डेविड अपना हाथ रिया के चेहरे पर रखता है।

डेविड (प्यार से): माना कि तुम अभी मुझसे गुस्सा हो। इस गुस्से के चक्कर में तुम्हें मेरा प्यार नहीं दिख रहा। मेरा यकीन करो, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।

रिया: लगता है, तुम्हें बचपन से किसी ने सिखाया ही नहीं कि प्यार का मतलब क्या होता है। अगर सिखाया होता ना, तो तुम ऐसी हरकतें नहीं करते।

रिया की बात सुनकर डेविड खड़ा हो जाता है। वह बिना कोई जवाब दिए और बिना कोई रिएक्शन दिए रिया से कहता है।

डेविड: मैं तीन दिन के लिए बिज़नेस ट्रिप पर बाहर जा रहा हूँ। अपना ख्याल रखना। अब भागने की कोशिश मत करना।

इतना कहकर डेविड कमरे से बाहर चला जाता है और कमरे को लॉक कर देता है।

रिया (मन ही मन): तीन दिन के लिए बिज़नेस ट्रिप पर जा रहा है। यह एक अच्छा मौका है यहाँ से भाग निकलने का। मुझे सब कुछ ध्यान से करना होगा।

रिया सोचने लगती है कि इन तीन दिनों में वह किस तरह घर से बाहर निकल सकती है, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

डेविड अपना सूटकेस लेकर घर से एयरपोर्ट के लिए निकल जाता है।

नौकरानी सुबह का नाश्ता लेकर रिया के कमरे में आती है।

नौकरानी: मैं आपके लिए खाना लाई हूँ। अगर आपको किसी चीज़ की ज़रूरत है, तो प्लीज़ मुझे बता दीजिए।

रिया: क्या तुम यह जंजीर खोल सकती हो? मुझे बाथरूम जाना है।

नौकरानी उसके पास आती है और उसकी जंजीर खोल देती है। उसके बाद रिया वॉशरूम में चली जाती है।

रिया सोच ही रही होती है कि किस तरह घर से बाहर निकले। तभी उसके दिमाग में एक आइडिया आता है। वह वॉशरूम से बाहर आ जाती है।

रिया खाने की प्लेट लेती है और खाना खाने लगती है। उसकी नज़र काँटे वाली चम्मच पर पड़ती है। नौकरानी वहाँ खड़ी होती,hain इसलिए रिया चुपचाप चम्मच उठाकर तकिए के नीचे छिपा देती है।

रिया खाने की प्लेट नीचे रख देती है। नौकरानी उसके पैर में वापस जंजीर बाँध देती है और प्लेट लेकर वहाँ से चली जाती है।

शाम को

नौकरानी रिया को रात का खाना देने आती है। रिया उससे जंजीर खोलने के लिए कहती है, क्योंकि उसे बाथरूम इस्तेमाल करना होता है। नौकरानी उसकी जंजीर खोल देती है।

रिया चुपचाप तकिए के नीचे से चम्मच निकालकर अपने साथ बाथरूम में ले जाती है।

रिया चुपचाप बाथरूम के अंदर जाती है और अंदर से दरवाज़ा लॉक कर लेती है। वह तुरंत शॉवर के पास जाती है और चम्मच की मदद से शॉवर को खराब करने लगती है।

इसके बाद रिया चम्मच तुरंत छिपा देती है और फिर शॉवर चालू करती है। अचानक पानी इधर-उधर बिखरने लगता है। रिया शॉवर अपने हाथ में लेती है और जानबूझकर खुद को भिगोने लगती है। फिर वह नौकरानी को मदद के लिए आवाज़ देती है।

रिया: आंटी! प्लीज़ जल्दी आइए, शॉवर में कुछ प्रॉब्लम हो गई है!

नौकरानी तुरंत अंदर आती है। वह देखती है कि रिया पूरी तरह भीग चुकी है। वह शॉवर चेक करती है।

नौकरानी: अरे, आप तो पूरी तरह भीग चुकी हैं। लगता है, शॉवर खराब हो चुका है।

रिया तुरंत इस मौके का फायदा उठाकर नौकरानी से कहती है।

रिया: मैं तो पूरी तरह भीग चुकी हूँ। क्या आप मुझे किसी दूसरे वॉशरूम में ले चलेंगी?

नौकरानी रिया को उसके कमरे से बाहर ले जाने में थोड़ा हिचकिचाती है। फिर वह रिया से कहती है।

नौकरानी: आप एक काम कीजिए। यहीं कमरे में कपड़े बदल लीजिए। मैं आपको बाहर नहीं ले जा सकती।

नौकरानी इतना कहकर बाहर जाने ही वाली होती है। तभी रिया को लगता है कि उसका प्लान फेल हो जाएगा। इसलिए वह तुरंत नौकरानी को रोकती है 

रिया: मैं यहाँ कपड़े नहीं बदलूँगी, क्योंकि मुझे कपड़े बदलने से पहले नहाना भी है। इसलिए आपको मुझे दूसरे बाथरूम में ले जाना पड़ेगा। वरना मैं ऐसे ही खड़ी रहूँगी और फिर मैं बीमार पड़ जाऊँगी। उसके बाद आप देख लीजिएगा कि आपको डेविड को क्या जवाब देना है।

जैसे ही नौकरानी रिया की बात सुनती है, उसे लगता है कि अगर रिया बीमार हो गई, तो पता नहीं डेविड उसके साथ क्या करेगा।

नौकरानी: चलिए, मैं आपको दूसरे कमरे के बाथरूम में ले जाती हूँ।

नौकरानी रिया को दूसरे कमरे के बाथरूम में लेकर जाती है। मगर नौकरानी रिया पर नज़र रखने के लिए बाथरूम के बाहर ही खड़ी रहती है।

रिया (धीमी आवाज़ में): यह तो बाहर पहरा देकर खड़ी हो गई। अब यहाँ से कैसे निकलूँ?

तभी रिया को एक आइडिया आता है। वह नौकरानी को आवाज़ देकर अंदर बुलाती है।

रिया: आंटी, लगता है यह हीटर चल नहीं रहा। क्या आप अंदर आकर इसे चेक कर सकती हैं?

नौकरानी हीटर चेक करने के लिए अंदर आती है। तभी रिया एक भारी चीज़ उठाती है। जैसे ही उसे मौका मिलता है, वह तुरंत नौकरानी के सिर पर मार देती है।