Dangerous Love - 3 muskan द्वारा प्रेम कथाएँ में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

Dangerous Love - 3

Lovely: “कौन? यहाँ तो कोई नहीं है।”
Riya एकदम से खड़ी हो जाती है और अपने आसपास देखने लगती है।
Riya: “वो आदमी कहाँ गया?”
Lovely: “कौन?”
Riya: “अरे, वो आदमी! वो अभी यहीं था। उसने मेरे साथ ज़बरदस्ती करने की कोशिश की... और मुझे जबरदस्ती किस किया।”
Lovely: “कौन? यहाँ तो कोई नहीं है। Are you sure?”
Riya गुस्से और डर में ज़ोर से कहती है—
Riya: “तुम्हें क्या लगता है? मैं यहाँ मज़ाक कर रही हूँ?”
Lovely धीरे से Riya से कहती है—
Lovely: “पहले तुम यहाँ बैठो और पानी पियो। फिर आराम से बताओ कि क्या हुआ।”
इसके बाद Riya अपने सहकर्मियों को सारी बात बता देती है।
फिर Lovely उससे कहती है—
Lovely: “पहले तुम्हारे घर चलते हैं। कल पुलिस में शिकायत कर देंगे।”
Riya बहुत डरी हुई थी, इसलिए Lovely उसे उसके घर तक छोड़ने जाती है।
दोनों टैक्सी में बैठकर Riya के घर की तरफ निकल जाती हैं।
लेकिन दूर खड़ा David Riya को देख रहा होता है।
वह हल्की-सी मुस्कान के साथ कहता है—
David: “क्या मैंने तुम्हें इतना डरा दिया?”
इतना कहकर David वहाँ से चला जाता है।
कुछ देर बाद Riya और Lovely उसके घर पहुँच जाती हैं।
Riya डरी-सहमी हुई अपने घर में जाती है, लेकिन तब तक उसकी माँ सो चुकी होती है।
फिर Riya सीधे अपने कमरे में चली जाती है।
डर के मारे Riya को पूरी रात नींद नहीं आती। वह पूरी रात उसी आदमी, उसकी बातों और उस जबरदस्ती किए गए किस के बारे में सोचती रहती है।
अगली सुबह
अगले दिन Riya किसी को बिना बताए पुलिस स्टेशन जाती है और अपनी शिकायत दर्ज करवाती है।
वह पुलिस को पूरी घटना के बारे में बता देती है।
पुलिस अधिकारी Riya से कहता है—
Police Officer: “हम जाँच शुरू करते हैं। उस आदमी को जल्द ही पकड़ लेंगे।”
Riya वहाँ से सीधे ऑफिस चली जाती है।
जैसे ही Riya ऑफिस पहुँचती है, Lovely उसके पास आती है।
Lovely: “क्या तुमने पुलिस में शिकायत कर दी?”
Riya निराश होकर कहती है—
Riya: “हाँ।”
Lovely: “टेंशन मत लो, ठीक है? सब ठीक हो जाएगा।”
तभी घोषणा होती है कि सभी कर्मचारियों को मीटिंग के लिए कॉन्फ्रेंस रूम में बुलाया जा रहा है।
सभी कर्मचारी मीटिंग के लिए कॉन्फ्रेंस रूम में चले जाते हैं।
थोड़ी देर बाद David भी कॉन्फ्रेंस रूम में आता है।
David: “मीटिंग शुरू कीजिए।”
मीटिंग शुरू हो जाती है और सभी लोग उसमें व्यस्त हो जाते हैं।
थोड़ी देर बाद अचानक कॉन्फ्रेंस रूम की लाइट बंद हो जाती है।
Riya तुरंत अपनी कुर्सी से खड़ी हो जाती है और घबराकर कहती है—
Riya: “प्लीज़... लाइट ऑन करो... प्लीज़!”
Riya डर के मारे काँपती हुई कॉन्फ्रेंस रूम से बाहर की तरफ भाग जाती है।
सभी लोग उसे देखकर हैरान रह जाते हैं।
David भी Riya की हालत देखकर हैरान हो जाता है।
Lovely उसके पास जाकर पूछती है—
Lovely: “तुम्हें क्या हुआ? तुम ठीक हो?”
Riya गहरी साँस लेते हुए कहती है—
Riya: “हाँ... मैं ठीक हूँ।”
Lovely: “फिर क्या हुआ था?”
Riya: “वो... जैसे ही लाइट ऑफ हुई, मैं डर गई थी।”
Lovely: “रात वाली घटना की वजह से?”
Riya: “हाँ...”
इस दौरान David Riya को देख रहा होता है। उसकी आँखों में Riya के लिए एक अलग ही तरह का गुस्सा दिखाई दे रहा था।
David मन ही मन कहता है—
David: “सॉरी... मुझे नहीं पता था कि मैंने तुम्हें इतना डरा दिया।”
फिर David अपनी कुर्सी से उठता है और पानी की बोतल लेकर Riya के पास जाता है।
वह धीरे से कहता है—
David: “तुम ठीक हो? ये लो, पानी पी लो।”
Riya कुछ पल के लिए हिचकिचाती है। फिर Lovely के कहने पर वह David से पानी की बोतल ले लेती है और एक-दो घूँट पानी पीती है।
David उसे बोतल देकर वहाँ से चला जाता है।
कुछ देर बाद David ऑफिस से बाहर आता है और अपनी कार में बैठ जाता है।
David: “चलो।”
ड्राइवर कार लेकर एक सुनसान जगह पर पहुँचता है।
वहाँ पहले से ही कुछ लोग काले सूट में खड़े होते हैं।
David को देखते ही सभी एक साथ कहते हैं—
“हैलो, सर।”
David गुस्से में कहता है—
David: “उसे मेरे सामने लेकर आओ।”
उनमें से एक आदमी एक कमरे के अंदर जाता है।
कुछ देर बाद वह एक आदमी को घसीटते हुए बाहर लाता है।
वह आदमी वही मैनेजर होता है, जिसने ऑफिस में Riya के साथ बदतमीज़ी की थी।