कहानी की शुरुआत एक अंधेरे कमरे से होती है, जहाँ एक लड़की लोहे की चेन से लॉक होती है।
फिर कमरे का दरवाज़ा खुलता है और एक आदमी अंदर आता है। वह उस लड़की के पास जाता है और उससे कहता है—
आदमी: “वेलकम टू माय वर्ल्ड। अब यही तुम्हारी जन्नत है। अगर तुम यहाँ से भागने की कोशिश करोगी, तो मैं इसे तुम्हारा जहन्नुम बना दूँगा।”
फिर वह कमरे से चला जाता है और लड़की चीखती है।
एक साल पहले...
रिया एक IT कंपनी में काम करती है, जो कि एक स्वीट और लविंग नेचर वाली लड़की है। वह लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेती है।
रिया की लाइफ आसान और नॉर्मल थी, मगर एक दिन रिया और उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों को पता चलता है कि कंपनी को अब एक बिज़नेसमैन ने खरीद लिया है। अब वह कंपनी का नया प्रेसिडेंट है।
सभी कर्मचारी शॉक हो जाते हैं।
फिर अचानक नए प्रेसिडेंट कंपनी में आते हैं और सारे कर्मचारी प्रेसिडेंट का वेलकम करते हैं। रिया भी वहीं होती है।
फिर प्रेसिडेंट अपना इंट्रोडक्शन देता है। वह सबको अपना नाम बताता है कि उसका नाम डेविड है।
फिर डेविड रिया की तरफ देखता है और उसके बाद अपने ऑफिस में चला जाता है।
फिर रिया अपने ऑफिस के काम में बिज़ी हो जाती है।
रिया की लाइफ नॉर्मल चल रही थी, पर एक दिन उसके ऑफिस मैनेजर ने उसे गलत तरीके से टच किया, मगर रिया ने उस चीज़ को सीरियस नहीं लिया।
मगर वह मैनेजर रिया के साथ और मिसबिहेव करने लगा।
फिर रिया ने यह प्रॉब्लम अपनी फ्रेंड से डिस्कस की और उसकी फ्रेंड ने रिया को कहा कि उसे प्रेसिडेंट को शिकायत करनी चाहिए।
मगर रिया प्रेसिडेंट को बताने से डर रही थी।
फिर भी रिया ने हिम्मत करके प्रेसिडेंट के ऑफिस में गई और उसने हिम्मत करके प्रेसिडेंट को सब बता दिया कि ऑफिस का मैनेजर कैसे उसे हरास कर रहा है।
फिर प्रेसिडेंट ने रिया को जाने के लिए कहा और रिया ऑफिस चली गई।
फिर प्रेसिडेंट एक अजीब-सी स्माइल के साथ कहता है—
प्रेसिडेंट: “फाइनली, तुम मेरे पास आ गई। और अब तुम जाना भी चाहोगी, तो मैं तुम्हें जाने नहीं दूँगा।”
प्रेसिडेंट: “वेलकम टू माय वर्ल्ड, रिया।”
रिया को लगा कि उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और वह उदास होकर अपने घर चली गई।
उसका उदास चेहरा देखकर उसकी माँ ने उससे पूछा—
माँ: “क्या हुआ रिया? तुम ठीक हो?”
रिया: “हाँ माँ, मैं ठीक हूँ। मैं अब अपने रूम में जा रही हूँ।”
फिर वह अपने रूम में चली गई।
रिया अपनी माँ को परेशान नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने अपनी माँ को कुछ नहीं बताया, क्योंकि फैमिली के नाम पर सिर्फ वही थी उसके पास।
अगले दिन रिया अपने ऑफिस गई, लेकिन वह बहुत डरी हुई थी, उस मैनेजर की वजह से। मगर उस दिन मैनेजर ऑफिस नहीं आया।
इस बात से रिया को थोड़ी राहत मिली।
लेकिन अगले दिन भी मैनेजर नहीं आया। फिर उसके अगले दिन भी वह नहीं आया।
यह बात रिया को बहुत अजीब लगी।
फिर रिया ने ऑफिस में अपने कुछ कलीग्स से बात की और तब उसे पता चला कि मैनेजर पिछले चार दिनों से मिसिंग है।
और यह सब उस दिन से हो रहा था, जिस दिन रिया ने प्रेसिडेंट से मैनेजर की शिकायत की थी।
रिया अपने आप से बातें करते हुए सोचने लगी—
रिया: “क्या...?”