Riya police station पहुँचती है। वह एक police officer के पास जाती है और कहती है—
Riya:
Sir, मुझे police station से अभी phone आया था। मैं जान सकती हूँ मुझे यहाँ क्यों बुलाया गया है?
तभी पीछे से एक police officer Riya को आवाज़ देता है।
Police Officer:
मैंने आपको बुलाया था। इधर आइए।
Riya उस police officer के पास जाती है।
Riya:
जी, बोलिए।
Police Officer:
क्या आप Miss Riya हैं?
Riya:
जी हाँ।
Police Officer:
आपको याद होगा, आपने एक complaint लिखवाई थी।
तभी Riya को याद आता है कि उसने complaint लिखवाई थी, जो भी उसके साथ उस hotel में हुआ था।
Riya:
जी हाँ, मुझे याद है।
Police Officer:
वैसे हमने investigate किया। हमें कुछ खास नहीं मिला, मगर एक camera की footage मिली है, जिसमें एक आदमी उस जगह से जा रहा है, जहाँ आपके साथ बदतमीज़ी की गई थी। उसमें उसकी शक्ल नहीं दिख रही है।
Police Officer Riya को video दिखाता है, मगर इस video में कोई चेहरा नज़र नहीं आता है। सिर्फ back side दिखाई देती है और उसके चलने का तरीका दिखाई देता है।
Police Officer:
इस video को देखकर क्या कोई इंसान याद आ रहा है, इससे मिलता-जुलता, जिसे आपने उस दिन hotel में देखा हो?
Riya याद करने की कोशिश करती है, लेकिन उसे ऐसा कुछ भी याद नहीं आ रहा था।
Riya:
No, Police Officer, मुझे ऐसा कुछ याद नहीं आ रहा। मगर मैं पूरी कोशिश करूँगी।
Police Officer:
पूरी कोशिश करिएगा। शायद यह इंसान आपका कोई colleague या आपका कोई जानने वाला हो।
Riya:
Okay sir, मैं पूरी कोशिश करूँगी याद करने की।
Riya police station से बाहर निकल जाती है और वह पूरी कोशिश करती है याद करने की, मगर उसके दिमाग में कुछ नहीं आता। फिर Riya office चली जाती है।
पूरे समय जिस इंसान को वह जानती है, वह हर इंसान को उस video वाले इंसान से compare करने की कोशिश करती है, मगर फिर भी कोई नतीजा नहीं मिलता।
Riya अपनी desk पर बैठती है और अपने हर एक colleague को आते-जाते देखती है। उनके चलने का तरीका और उन्हें पीछे से देखकर उसे video वाले इंसान से compare करती है, मगर फिर भी उसे निराशा ही मिलती है।
तभी वह David को देखती है। David भी वहीं से गुजरता है। तभी वह notice करती है कि David की चाल उस video वाले इंसान से काफी हद तक मिल रही थी और दिखने में भी पीछे से थोड़ा उसी की तरह दिख रहा था।
Riya की आँखें फटी की फटी रह जाती हैं।
Riya:
क्या वह Mr. David थे? नहीं, यह हो सकता? Mr. David तो कितने अच्छे इंसान हैं। आखिर उन्होंने मेरी mom की help की, मेरी help की। शायद मेरा दिमाग खराब हो गया है। मैं सारे दिन से एक ही चीज़ सोच रही हूँ, इसलिए ऐसा हो सकता है।
शाम हो जाती है। Riya office से निकलती है घर जाने के लिए। तभी वह lift में David से टकरा जाती है।
Riya:
Hello sir.
Riya सारा समय lift में चुपचाप खड़ी रहती है।
जैसे ही lift का दरवाज़ा खुलता है, वह जल्दी से lift से बाहर आती है और जाने ही लगती है। तभी David उसे रोकता है।
David:
क्या तुम मुझे avoid कर रही हो?
Riya तुरंत जवाब देते हुए—
Riya:
No sir.
David:
मैं दो-तीन दिन से notice कर रहा हूँ, तुम मुझे avoid कर रही हो।
Riya:
नहीं sir, काम थोड़ा ज़्यादा था, इसलिए।
David:
अच्छा, तुम घर ही जा रही हो? मैं तुम्हें छोड़ देता हूँ।
Riya:
(मन में कहती हुई) अभी मैंने मना किया तो उन्हें लगेगा मैं सच में उन्हें avoid कर रही हूँ।
Riya अपना सिर हिलाकर जाने के लिए हाँ कर देती है।
Riya और David दोनों ही company से बाहर निकलते हैं। जैसे ही दोनों car में बैठने जाते हैं, तभी पीछे से एक आवाज़ आती है—
Vicky:
Riya!
Riya पीछे मुड़कर देखती है और वह बहुत ज़्यादा surprised हो जाती है। वह तुरंत उस इंसान के पास जाती है और उससे गले लगाती है।
और उससे कहती है—
Riya:
कितने सालों बाद देख रही हूँ तुझे! कैसा है?
तभी David Riya के पास जाता है और देखता है कि Riya उसे इंसान को देखकर कितनी खुश है। तभी David कहता है—
David:
यह कौन है?
Riya:
यह मेरे बचपन का बहुत-बहुत अच्छा दोस्त है, Vicky।
फिर Riya Vicky और David को introduce कराती है।
Riya:
Vicky, यह मेरे Boss हैं। Boss sir, यह मेरा दोस्त है Vicky।
David और Vicky एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं।
Riya:
तुम मेरी company के बाहर क्या कर रहे हो?
Vicky:
तुझे लेने के लिए आया हूँ। Aunty ने भेजा है मुझे।
Riya:
माँ को पता था, फिर भी उन्होंने मुझे नहीं बताया?
Vicky:
मैंने ही मना किया था Aunty को बताने के लिए। Surprise तो देना था तुझे। अब चले घर? कितना time हो गया, Aunty के हाथ का कुछ yummy नहीं खाया।
Riya excitement में कहती हुई—
Riya:
क्यों नहीं, चलो!
Riya David के पास जाती है और कहती है—
Riya:
Sir, मैं अपने दोस्त के साथ चली जाऊँगी। आपको तकलीफ उठाने की जरूरत नहीं है। अब मैं चलती हूँ।
Riya अपने दोस्त की car में बैठकर वहाँ से चली जाती है।
David Riya और उसके दोस्त को साथ जाते हुए देखता है। उसकी आँखों में इतना गुस्सा होता है कि वह अपनी car को ज़ोर से punch मारता है। Car का दरवाज़ा खोलता है और उसमें बैठ जाता है।
David अपने assistant को call मिलाता है।
David:
Riya का एक बचपन का दोस्त है, जिसका नाम Vicky है। मुझे उस इंसान के बारे में सारी details चाहिए। मुझे नहीं पता तुम कैसे लाओगे, कहाँ से लाओगे, मगर मुझे सारी details चाहिए, जल्द से जल्द।
इतना कहकर David phone काट देता है।
Riya Vicky के साथ घर पहुँचती है। Riya और उसकी माँ एक साथ खाना खाते हैं और ढेर सारी बातें करते हैं।
अगली सुबह
अगली सुबह Riya office आती है। वह office में lift की तरफ जाती है। तभी David उसे देखता है और हल्का-सा तेज़ी से चलकर Riya के पास जाता है।
Riya देखती है कि David उसके बगल में ही चल रहा होता है।
Riya:
Hello sir.
David:
Hello.
फिर दोनों साथ में lift के अंदर जाते हैं।
David:
लगता है तुम दोनों ज़्यादा ही close दोस्त हो।
Riya:
किसकी बात कर रहे हैं?
David:
वही, कल तुम्हारा दोस्त। क्या नाम था उसका? Vicky?
Riya:
अच्छा, आप Vicky की बात कर रहे हैं। हाँ, हम बहुत close friends हैं। हम दोनों साथ ही बड़े हुए हैं, साथ ही पढ़ाई की है।
David गुस्से में अपनी मुट्ठी कसकर बंद करता है।
David:
वह तो देखने से ही लगता है। कल तुम कितनी excited थीं उससे मिलकर।
Riya excitement में कहते हुए—
Riya:
Sir, आपको पता है, मेरी माँ Vicky को कितना पसंद करती हैं। उनका बस चले तो मेरी शादी भी उसी से करा दें।
David एकदम से बोलता है—
David:
क्या? शादी? क्या तुम भी Vicky को पसंद करती हो?
Riya:
हाँ, मैं भी उसे पसंद करती हूँ।
Lift का दरवाज़ा खुलता है। इतना ही सुनकर David वहाँ से चला जाता है।
Riya:
मैंने तो अपनी बात भी पूरी नहीं की। मुझे पसंद है, एक दोस्त की तरह।
David गुस्से में अपने office में जाता है और जाते ही अपने assistant को call करके बुलाता है।
David:
जो काम मैंने बोला था, वह किया तुमने?
Mr. Alex:
मुझे ज़्यादा जानकारी तो नहीं मिली। बस इतना ही पता चला है कि Miss Riya और Vicky दोनों साथ में बड़े हुए हैं। दोनों साथ school गए, उन्होंने बचपन साथ बिताया है। उसके बाद Vicky पढ़ाई के लिए बाहर चला गया।
David:
कोशिश करो और जानकारी निकालने की, वह भी जितना जल्दी हो सके। और अब तुम जा सकते हो।
वहीं दूसरी जगह
Riya अपनी desk पर बैठकर computer पर काम कर रही होती है। तभी उसे call आता है। वह phone उठाती है। वह call Vicky की होती है।
Riya:
Hello, जल्दी बोल। क्या काम है? मैं busy हूँ।
उसी समय assistant वहीं से गुजर रहा होता है। वह देखता है कि Riya Vicky से phone पर बात कर रही थी। तभी Alex चुपचाप सारी बातें सुनने के लिए वहीं रुक जाता है।
वहीं Riya Vicky से बात करती हुई—
Vicky:
बहुत time हो गया है। हम दोनों बाहर chill करने नहीं गए हैं और बहुत समय से इस शहर को भी नहीं देखा। तो शाम को चलें?
Riya:
चल, ठीक है। शाम को मिलते हैं।
Vicky:
चल ठीक है। अब शाम को तुझे तेरे office से pick कर लूँगा।
Riya:
चल ठीक है। अब तो phone रखती हूँ मैं।
इतना कहकर Riya phone रख देती है और अपने काम में लग जाती है। मगर assistant यह सारी बातें सुनकर David के office में जाता है।
Mr. Alex:
Sir, आपको एक बात बतानी है। Miss Riya शाम को अपने दोस्त के साथ बाहर घूमने जा रही है।
तभी गुस्से में David खड़ा होता है और अपने assistant से कहता है—
David:
सारे employees को overtime करने के लिए बोलो। मुझे नहीं पता तुम क्या बहाना दोगे, मगर शाम को Riya उसके दोस्त के साथ नहीं जानी चाहिए।
Mr. Alex:
Okay sir.
Mr. Alex David के office से बाहर जाता है और सभी employees को जाकर कहता है—
Mr. Alex:
आज सारे employees overtime करेंगे, क्योंकि एक project की deadline से पहले finish करना है।
सभी employees निराश हो जाते हैं। तभी Riya को याद आता है कि शाम को उसे Vicky के साथ बाहर जाना था, मगर overtime के कारण नहीं जा पाएगी। इसलिए वह Vicky को message करके कहती है कि आज उसे overtime करना है, इसलिए वह उसके साथ नहीं जा पाएगी।
वहीं David Riya को अपनी window से देखता है और कहता है—
David:
मेरी permission के बिना तुम उसके साथ नहीं जा सकती।
यह कहकर David जाकर अपनी chair पर बैठ जाता है।
शाम को Riya अपना सारा काम खत्म करके office से बाहर निकलती है। वहीं David car लेकर बाहर खड़ा होता है।
Riya David को देखती है और उसके पास जाती है।
Riya:
Sir, आप यहाँ?
David बोलने ही वाला होता है, तभी Riya का दोस्त Vicky Riya को आवाज़ देता है—
Vicky:
Riya!
Riya Vicky को देखती है और David को bye बोलकर वहाँ से चली जाती है।
Next Part Coming Soon