वेदांत रात में सोते समय गहरी सोच में पड़ जाता है ।सिम्मी के हाथ मांगने के लिए उनके पिता जी से मिलना चाहता है ।और अपना प्रेम कहानी बता देना चाह रहा है ।और सिम्मी भी वेदांत को यही सलाह देती है कि हम कब तक चोरी छिपे मिलते जुलते रहेंगे।और वेदांत अंतिम निर्णय लेता है कि कल काका,पागल शेखर और मैं सिम्मी के पिता जी से सिम्मी के हांथ मांगने जाना है ।आधा रात तक यही सोचता रहता है ।उनके पापा मना कर दिया तो ,मेरा असलियत बता दिया तो बनता kaaम बिगड़ जाएगा ।सिम्मी को रात में ही फोन करता है ।सिम्मी गहरी नींद में सोई हुई है। वेदांत 5 बार कॉल करता है ।सिम्मी के तरफ से कोई बैक कॉल नहीं आता। सुबह सिम्मी अपने मोबाइल के कॉल डिटेल्स देखती है वेदांत ने 12 बजे 5 बार कॉल किया है।तुरंत बैक कॉल वेदांत को करती है।हेलो, वेदांत ।वेदांत कॉल उठाता है, हां सिम्मी गुड मार्निंग। तुम कैसी हो।मैं ठीक हूं ,मुझे बहुत घबराहट हो रही है ।क्यों ?उल्टा मुझ से पूछते हो ।रात में 5 बार कॉल किए the ,सब ठीक तो है न।वेदांत हंसने लगता है –हा हा हा ।पागल हो गए हो क्या ।नहीं मैं आज तुम्हारी हांथ मांगने तेरे पिता जी से मिलने आ रहा हूं ।सच मै। सब कुछ बता दूंगा। नहीं ,सिम्मी कहती है– तुम सच-सच बता दोगे तो मेरी शादी तुमसे नहीं करेंगे ।तुम करोड़पति व्यक्ति हो।मेरी शादी उस चपरासी के बेटा चपरासी से कर देंगे कुछ दिन में मेरी सगाई भी है।अब क्या करूं। तुम्हें शादी के मंडप से उठा कर ले जाऊंगा।सिम्मी ये ट्रेंड पुरानी हो चुकी है ।कोई नया सोचों ।अरे !तुम सोच नहीं पाओगे तो शेखर,काका,मेरी सहेली रजनी तुम्हे कोई राह जरूर दिखाएंगे। ठीक है कहा कर फोन कट कर देता है।
राज सर के बार– बार फोन आ रहा है कि तुम बॉलीवुड फिल्म की प्रोजेक्ट बना कर तत्काल सम्मिट कर दो। और पास करना मेरा काम है।और दूसरे महीने से चालू करना है ।अगले माह तुम बॉम्बे आ जाओ ,अंधेरी में एक छोटा सा बंगला बुक करवा दिया है, साथ में सिम्मी को भी ले कर रह सकते हो ।शेखर ने तुम्हारे बारे में सब कुछ बता दिया है ।देरी मत करो सुनहरा अवसर है जल्द सिम्मी से शादी कर के बॉम्बे आ जाओ।
वेदांत कहता है– ओके सर ,मैं तैयार हूं ।
राज सर थैंक्यू कहा के फोन कट।
वेदांत के घर में मीटिंग चल रहा है ।काका,शेखर ,वेदांत और रजनी भी है।रजनी अभी इनके टीम में शामिल हुई है। काका कहता है_तुम लोग लड़ते झगड़ते रहा जाओगे सिम्मी बेटी इस घर की बहु नहीं बन पाएगी ।रजनी भी अच्छा सजेस्ट देती है।वेदांत को पसंद नहीं।और शेखर की बात भी वेदांत नहीं मान रहा है दोनों में खूब लड़ाई झगड़ा हाथा पाई गली गलौज हंगामा होता है।रजनी ,सिम्मी की सहेली डर जाती है और जाने की आज्ञा मांगती है।काका हस कर कहता है– बेटी रजनी तुम डर गई इन दोनों के रोज का ड्रामा चलते रहता है।इन दोनों में गहरी दोस्ती है।आज तक दोस्ती टूटी नहीं है न टूटेगी।देखना ये ड्रामे बाज अभी मिल जाएंगे और वेदांत और शेखर एक दूसरे के तलवे चाटेंगे।और पूरा हॉल शांत हो जाता है।एक मिनट में दोनों दोस्त गले मिलने लगते है ।और वेदांत कहता है–काका और शेखर जैसे सलाह देंगे मैं निर्भीक हो कर वैसा ही करूंगा।रजनी इन दोनों के दोस्ती की केमिस्ट्री देख कर आवाक रह जाती है।इस टीम में घुल मिल जाती है उन्हें भी किसी के प्रॉब्लम साल्व करने में मजा आने लगा है।
काका सोच विचार कर कहता है–पहले हम वेदांत के सच्ची प्रेम कथा को संबोधित नहीं करेंगे।बात बिगड़ सकती है।मैं और शेखर ,रजनी सिम्मी को देखने जाएंगे।और कहा देंगे कि वेदांत तहसील ऑफिस में बड़े बाबू हैं ।रजनी बताएगी कि वह तहसीलदार साहब की रीडर है।मैं और शेखर आगे की रिश्ते की बात सम्हाल ही लेंगे।
शेखर ,काका से कहता है–सिम्मी के मां को वेदांत के प्रेम कथा मालूम है।काका–तुम फिकर मत करो ।काका –शेखर तुम सिम्मी के घर जा कर उनके मां को हमारी प्लान बता देना और सिम्मी बेटी और वेदांत की असली प्रेम कथा भी गुप्त रूप से बताना वह अपने बेटी की भविष्य के लिए मान लेगी, वह डर रही है कि वेदांत बड़ा आदमी है।
उधर मनोज वर्मा वेदांत के डायरेक्टर डाली से मौज मस्ती करने में लगा है ।मोनिका अपने मंगेतर से शादी कर लेती है उसे वेदांत के फिल्म प्रोडक्शन कंपनी छोड़ने से बहुत दुःख होता है ।मनोज सर के हरकत के कारण कंपनी छोड़ देना उचित समझी।और उनका मंगेतर अच्छा खासा कमा ले रहा है ।
वेदांत सर वर्मा जी को कई बार समझाया आप मोनिका को छेड़ –छाड़ न करें बहुत सुशील भली लड़की है।मेरी फिल्म कंपनी को बहुत प्रॉफिट करवाई है,मैं उनका शुक्र गुजार हूं।
वेदांत मनोज को इसलिए अपने कंपनी से बेदखल नहीं कर सके कि मनोज एक होनहार छालीवुड फिल्म के डायरेक्टर है ।मनोज के जैसा और कोई दूसरा व्यक्ति ढूंढने से नहीं मिला वेदांत की मजबूरियां ही कहा सकते है।
सिम्मी के घर शादी की रिश्ता ले कर जाने की पूरी योजना बन जाती है। काका सभी को हिदायत देता है कि कोई गलत फहमी में न रहे न भूल करेंगें।
अगला कहानी इश्क भाग 19 में पढ़ना न भूले थोड़ी इंतजार कीजिए।
मेरा जीवन चक्र उपन्यास लॉन्च हुआ है।आपको अमेजन ,फ्लिपकार्ट,में जीवन चक्र उपन्यास राइटर ओम प्रकाश जैन लिख कर सर्च कर खरीद कर पढ़े।मुझ लेखक को आगे बढ़ाने में मदद करें और संबल प्रदान करें।
एक महिला की उम्मीद दर्द,और एहसास की कहानी के साथ एक गरीब किसान रामदास की जीवन की कहानी।प्रेम,संघर्ष और जुर्म की कहानी पढ़ना न भूले ।