बॉलीवुड की गुमनाम डांसर 6
भाग - 6
नोट - इस श्रृंखला के पिछले भाग में बॉलीवुड फिल्मों में कुछ पुरानी गुमनाम डांसर पर चर्चा की गयी थी , अब कुछ और पुरानी डांसर के बारे में पढ़ें …
कुमकुम - कुमकुम का जन्म शेखपुरा , बिहार में 22 अप्रैल अप्रैल 1934 हुआ था . कुमकुम का जन्म नाम जैबुन्निसा खान था . उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया है . कुमकुम अभिनेत्री के साथ एक डांसर भी थीं . उन्होंने प्रसिद्ध कत्थक नर्तक शम्भू महाराज से शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा ली थी . कुमकुम ने अनेक हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और उनमें अपनी नृत्य का प्रदर्शन किया है . कुमकुम को पहली बार गुरुदत्त ने 1954 की फिल्म ‘ आर पार ‘ में डांस का अवसर दिया था . कुमकुम धर्मेंद्र की पहली हीरोइन थीं - फिल्म ‘ दिल भी तेरा हम भी तेरे में . उनके कुछ यादगार डांस सांग्स यूँ हैं -
1954 की फिल्म ‘ आर पार ‘ में डांस सॉन्ग - कभी आर कभी पार लगा तीरे नजर …
1954 की फिल्म ‘ मिज़ा ग़ालिब ‘ का गाना - गंगा की रेती पर बंगला छवाई दे …
1957 की फिल्म ‘ मदर इंडिया ‘ का गाना - घूँघट नहीं खोलूंगी …
1957 की फिल्म ‘ नया दौर ‘ का सदाबहार डांस सॉन्ग - रेशमी शलवार कुर्ता जाली का
1956 की फिल्म ‘ बसंत बहार ‘ का डांस सॉन्ग - जा जा रे जा बलमा … और कर गया रे कर गया रे मुझ पे जादू …
1960 की फिल्म’ कोहिनूर ‘ के गाने - मधुबन में राधिका नाचे … और हाय जादूगर क़ातिल …. पर उनके नृत्य की बहुत प्रशंसा हुई थी
1960 की फिल्म’ "नाचे नागिन बाजे बीन": फिल्म का गाना - नाचे नागिन बाजे बीन…
1959 की फिल्म ‘ काली टोपी लाल रुमाल ‘ का डांस सॉन्ग - दगा दगा वई वई ….
1959 की फिल्म ‘ शरारत ‘ का गाना - तेरे तीर ओ बेपीर दिल के आर पार है ..
1959 की फिल्म ‘ उजाला ‘ का - तेरा जलवा जिसने देखा वो तेरा हो गया … और ओ मोरा नादान बालमा न जाने जी की बात ..
1968 की फिल्म ‘ राजा और रंक ‘ का गाना - मेरा नाम है चमेली …
1968 की फिल्म ’ हाय मेरा दिल ‘ का गाना - मचल गया हाय मेरा दिल ….
1961 की फिल्म। तेल मालिश बूट पॉलिश ‘ का - कान्हा तेरी मुरली की धुन …
1962 की फिल्म ‘ बर्मा रोड ‘ का - दगाबाज़ हो बांके पिया ….
कुमकुम के कुछ भोजपुरी डांस सांग्स -
1962 में आई पहली भोजपुरी फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' के गाने - मोरे करेजवा में पियर...; और बांसुरी क्यों बजाते हो...
1963 की भोजपुरी फिल्म ‘ लागी नाहीं छूटे रामा ‘ का - लाल लाल होंठवा पे …. ; और बनवारी हो हमरा के बलमा गंवार …
1973 की फिल्म ‘ एक कुंवारा एक कुंवारी ‘ कुंकम की अंतिम फिल्म थी , उसका एक गाना - लगता है मिले हो तुम ए यार पहले कभी …
शादी के बाद 1973 में वे सऊदी अरबिया चली गयीं हालांकि फिर 1995 में लौट कर मुंबई आयीं . 28 जुलाई 2020 को मुंबई में उनका निधन हुआ .
लक्ष्मी छाया -
लक्ष्मी छाया का जन्म 7 जनवरी 1948 को हुआ था . 1960 - 70 के दशक में उन्होंने अनेक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था . आमतौर पर वे छोटे सपोर्टिंग रोल , खलनायिका का किरदार निभाती थीं . लक्ष्मी ने फिल्मों में बतौर नर्तकी , आइटम नंबर सॉन्ग्स पर डांस किये थे . उनके कुछ लोकप्रिय डांस हैं -
1965 की फिल्म ‘ गुमनाम ‘ में डांस सॉन्ग - जान पहचान हो … ( यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि हॉलीवुड की फिल्म ‘ घोस्ट वर्ल्ड ‘ के ओपनिंग में इसका प्रयोग हुआ और इसके बाद एक और फिल्म में भी
1965 की फिल्म ‘ रुस्तम ए हिन्द ‘ का - नजर मेरी बढ़ी इधर से
1967 की फिल्म ‘ उपकार ‘ का डांस सांग - गुलाबी रात गुलाबी … उसी साल की फिल्म ‘ रात और दिन ‘ का - आवारा ए मेरे दिल … और फिर ‘ बहारों के सपने का ‘ - चुनरी संभाल गोरी … और दो पल जो तेरी आँखों … ( गेस्ट डांसर )
1969 की फिल्म ‘ आया सावन झूम के ‘ का - मैं एक हसीना वो एक दीवाना …
1971 की फिल्म ‘ मेरा गांव मेरा देश का - मार दिया जाय या छोड़ दिया जाय …
1972 की फिल्म ‘ एक खिलाड़ी बावन पत्ते का - बहुरूपिये लोग सारे … और उसी साल की फिल्म ‘ रास्ते का पत्थर ‘ का - मैं शराब बेचती हूँ …
कुछ वर्षों के बाद उन्होंने फ़िल्में छोड़ दी थीं .
9 मई 2004 में मुंबई में उनका निधन हो गया .
जीवनकला -
जीवनकला ने बहुत कम हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था और अपनी नृत्य कला की प्रतिभा पर्दे पर पेश किया था . उनका जन्म पूना ( अब पुणे ) में 28 जून 1944 में हुआ था . उन्होंने कत्थक और भरतनाट्यम की शिक्षा ली थी . उनके दो डांस सॉन्ग बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुए थे हालांकि दोनों ही डुएट थे - संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की पहली 1963 की फिल्म ‘ पारसमणि ‘ का डांस सॉन्ग ( नलिनी चोंकर के साथ ) - हँसता हुआ नूरानी चेहरा …सदाबहार अमर डांस गानों में एक है
1963 की फिल्म ‘ ताजमहल ‘ की कव्वाली में मीनू मुमताज़ के साथ - चांदी का बदन सोने की नजर ….
1964 की फिल्म ‘ Mr X इन बॉम्बे ‘ का - अल्लाह करे तू भी आ जाये
1959 की फिल्म ‘ गूँज उठी शहनाई ‘ का - अँखियाँ भूल गयीं हैं सोना …
1961 की फिल्म ‘ उम्र क़ैद ‘ का - बम्बई पुरानी कलकत्ता पुराना …
1962 की फिल्म ‘ चाइना टाउन ‘ का - बड़ा कातिल है मेरा यार ..
की फिल्म ‘ कल हमारा है ‘ के दो डांस सॉन्ग - ऐसे न देखो रसिया …. और जाओ रसिया हटो जाओ रसिया ….
1965 की नाडियाडवाला की फिल्म ‘ महाभारत ‘ में जीवनकला का अच्छा शास्त्रीय नृत्य है
उन्होंने 1960 के दशक में ही फिल्मों से संन्यास ले लिया था .
जीवनकला ने कुछ फिल्मों में ग्रुप डांस भी किया है .
क्रमशः ( अंतिम भाग में कुछ युगल नृत्य के बारे में )