Hidden Contract Marriage - 6 Avantika द्वारा फिक्शन कहानी में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

Hidden Contract Marriage - 6

अब आगे , 

मीरा ने सांझ को समझाते हुए कहा – " भाभी आप ना समझ नहीं रही हो । शौर्य भाई बहुत गुस्से वाले हैं , ऊपर से उन्होंने हमें आप को तैयार करने के लिए कहा था । भाभी एक बार और सोच लो आप ऐसे ही पार्टी में जायेंगी ? " 

सांझ ने मीरा के कंधे पर हाथ रखा और मुस्कुराते हुए बोली – मीरा आप बिल्कुल चिंता मत करिए । हम उनसे कहेंगे की ये हम ने अपनी मर्जी से किया है ,और इसमें आपकी कोई गलती नहीं है । " सांझ ने मीरा की बात नहीं मानी , और मीरा संभाल कर सांझ को लेकर सीढ़ियों से नीचे आने लगी । 

नैना जी किसी गेस्ट से बात कर रही थीं , जब उन्होंने मीरा और सांझ को नीचे आते देखा तो मीरा और सांझ की तरफ बढ़ गई । नैना जी ने मीरा से कहा – " मीरा शौर्य उधर गार्डन में है । उसे यहां बुला लाओ सब लोग उससे और सांझ से मिलना चाहते हैं । " मीरा हां बोलकर शौर्य को बुलाने के लिए गार्डन की तरफ चली गई । शौर्य अपनी गार्डन वाली पार्टी में अपने गेस्ट से बातचीत करने में लगा हुआ था । 

शौर्य ने मैरून कलर की शर्ट और ब्लैक कलर का कोट और ब्लैक कलर की पैंट पहनी थी । साथ ही पैरों में ब्लैक कलर के ब्रांडेड शूज और उसके कोट की पॉकेट पर एक सुंदर सा ब्रूच लगा हुआ था । साथ ही हाथों में ब्रेसलेट्स और डायमंड रिंग पहने हुए था । शौर्य बहुत ही हैंडसम लग रहा था बिल्कुल के पॉप ग्रुप के किसी आइडल जैसा । 

मीरा को उसके पास जानें में थोड़ा डर लग रहा था , क्योंकि जब वो सांझ को देखेगा तो वो मीरा पर बहुत गुस्सा करेगा यहीं सोचते हुए वो उसके पास आई और डरते हुए बोली – " भाई वो . . वो मम्मी आपको अंदर बुला रही हैं , ताकि आपको और भाभी को साथ में मेहमानों से मिलवा सके । " 

शौर्य एक्सक्यूज मी बोलकर वहां से अंदर आ गया । अंदर आते ही जैसे ही उसकी नज़र दूर कोने में खड़ी हुई सांझ पर गई । कुछ पल के लिए तो उसकी आँखें सांझ पर जाकर जम सी गई । कुछ देर के लिए तो वो पलक झपकाना भी भूल गया । इस वक्त उसकी आंखों में सांझ के लिए कोई भी नफ़रत दिखाई नहीं दे रही थी । 

सांझ ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी , जिस पर चौड़ा सा गोल्डन बॉडर लगा हुआ था और साथ ही गोल्डन कलर की डिजाइन बनी हुई थी । उसने बालों का बड़ा सा बन बनाया हुआ था , जिसे उसने सिंदूर और गजरे से सजा रखा था ।

माथे पर लाल बिंदी , गले में भारी सा नेकलेस और मंगलसूत्र और कानों में बड़े बड़े इयरिंग्स और साथ ही हाथों में लाल रंग का चूड़ा । सांझ बेहद ही खूबसूरत लग रही थी सांझ का घूंघट बार – बार सरक रहा था , तो नैना जी उसे साइड में ले जाकर सही से घूंघट सही से सेट करने में मदद कर रही थीं ।

लेकिन अगले ही पल उसकी आँखें में गुस्सा साफ़ – साफ़ दिखाई देने लगा । शौर्य उसे ध्यान से देख रहा था , शौर्य गुस्से में बड़े – बड़े कदमों से सांझ के पास पहुंचा , और उसने सांझ का हाथ काफी कसकर पकड़ लिया और बोला – " सांझ मेरे साथ चलो मुझे तुमसे कुछ बात करनी है । शौर्य के इतनी कसकर हाथ पकड़ने की वजह से सांझ को काफी तकलीफ़ हो रही थी । लेकिन नैना जी सामने खड़ी थी इसलिए सांझ ने शौर्य से कुछ नहीं कहा ।

नैना जी शौर्य की तरफ़ देखा और  बोली – "  तुम सांझ से बाद में बात कर लेना अभी तुम दोनों मेरे साथ चलो सब तुमसे और घर की नई बहू से मिलना चाहते हैं । नैना जी ने शौर्य का हाथ पकड़ा ,और उसे अपने साथ मेहमानों के पास ले आई । शौर्य ने अब सांझ का हाथ छोड़ दिया था । नैना जी सांझ को सबसे मिलवाने लगी और सांझ और शौर्य भी सबके पैर छू कर आशीर्वाद लेने लगे । 

शौर्य को बहुत गुस्सा आ रहा था इसीलिए वहां से निकल कर अपने रुम में आ गया । शौर्य ने मीरा को कॉल लगा दिया और उसके कॉल उठाने का वेट करने लगा । मीरा टेबल पर बैठी  हुई , स्नैक्स खाने और कोल्ड ड्रिंक पीने में लगी हुई थी । मीरा का फोन रिंग करने लगा फोन पर शौर्य का कॉल आता देखकर । मीरा परेशान हो गई और खुद से बोली – " इतना समझाया भाभी को पर वो नहीं मानी , और अब वो खुद भी फस गईं और हमें भी फंसा दिया । " 

मीरा कॉल उठाने ही वाली थी की कॉल कट हो गया । मीरा ने राहत की सांस ली और खुद से कहा – " चलो अच्छा है कॉल कट हो गया । " 

शौर्य ने कुछ सोचा और उसके चेहरे पर एक डेविल स्माइल आ गई । शौर्य ने वैसे ही स्माइल करते हुए खुद से कहा – " अभी तमाशा कर के क्या होगा , आज रात को वैसे भी वो रुम में तो आएगी ही । तब उसे पता चलेगा कि मेरी बात ना मानने का क्या अंजाम होता है । मीरा इस बार मैं तुम्हें माफ कर देता हूं क्योंकी इस बार मुझे सिर्फ़ तुमसे बदला लेना है " सांझ सिंह " । तुम्हें तो मैं किसी फूल की तरह मसल दूंगा , जस्ट वेट एंड वॉच हेल किसे कहते है ये तुम्हें मैं बताऊंगा । "

ये सब बोलते हुए शौर्य बाहर आया और नीचे सांझ की तरफ़ देखते हुए  डेविल स्माइल देते हुए धीरे से बोला – " वेलकम टू द हेल मिसेज सांझ सिंह राठौड़ । अब तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू । शौर्य मुसकुराते हुए नीचे हॉल में आ गया और सांझ के साथ सबसे मिलने लगा । सांझ को उसके चेहरे पर कोई गुस्सा दिखाई नहीं दे रहा था , ये देखकर सांझ थोड़ी रिलैक्स हो गई । क्योंकी उसने मीरा से कह तो दिया था की वो शौर्य को समझा देगी लेकिन उसे खुद भी थोड़ा – थोड़ा डर लग रहा था ।

घर के बाहर एक टैक्सी आकर रूकी , सिया और उसका भाई वंश उतरे और टैक्सी चली गई । सिया ने सांझ को कॉल लगा दिया । सिया ने डार्क ब्लू कलर का फुल स्लीव्स गाउन पहना था , उसका गाउन वी शेप का नेक बना हुआ था । साथ में उसने सिल्वर चैन इयरिंग्स और गले में पतला सा सिल्वर पर्ल्स का चोकर पहने हुए थी । 

सिया ने सांझ को कॉल किया , सांझ शौर्य से दूर हटके थोड़ा साइड में आई और सिया का कॉल उठाते हुए बोली – " हेलो ! तुम यहां आ गई क्या ? " 

" हां हम आ गए हैं , बाहर खड़े हैं । प्लीज तुम बाहर आ जाओ । ऐसे आने में हमें थोड़ा अजीब लग रहा है , क्योंकि हम तो यहां किसी को जानते ही नहीं है । " सिया ने सांझ से कहा ।

" अच्छा ठीक है मैं किसी को भेजती हूं , क्योंकी मैं बाहर नहीं आ सकती यहां पर बहुत सारे मेहमान है । " सांझ ने कहा और फोन डिस्कनेट कर दिया । सांझ ने मीरा को कॉल किया और मीरा से सिया और वंश को अंदर लाने के लिए कह दिया ।

मीरा वंश और सिया को अंदर सांझ के पास ले आई , और सांझ ने सारे घर वालों से और शौर्य से सिया और वंश को इंट्रोड्यूस करा दिया । शौर्य सांझ मीरा वंश और सिया गार्डन में आ गए । गार्डन में एक ही इंसान ऐसा था , जो अलग से चमक रहा था वो और कोई नहीं सांझ ही थी । शौर्य सबसे सांझ को इंट्रोड्यूस करवाने लगा । सब लोग सांझ को ढेर सारे कॉम्प्लीमेंट्स दे रहे थे क्योंकी वो बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही थी । 

यहां पर भी शौर्य से ज्यादा उस पर ध्यान दे रहे थे । जिससे शौर्य फिर से चिढ़ गया । शौर्य एक कोने में जाकर अकेले बैठ गया , और सांझ को घूरने लगा । 

सांझ और सिया बात कर रहे थे और वंश मीरा के साथ टेबल पर बैठा हुआ था , दोनों आमने सामने बैठे हुए एक दूसरे को घूर रहे थे । मीरा ने वंश को प्वाइंट करते हुए कहा – देखो वंश अगर तुम भाभी को बेस्ट फ्रेंड सिया दी के भाई नहीं होते ना तो हम तुम्हें धक्के मारकर तुरंत भागा देते । " 

" अरे जाओ ! बड़ी आईं हमें धक्का मारने वाली । हमें पता होता की तुम्हारे जैसी लड़ाकू विमान यहां रहती है तो मैं यहां आते भी नहीं । " वंश ने अकड़ते हुए कहा ।

" देखो हम तुमसे झगड़ने के मूड में नहीं हैं और ना ही अपनी पार्टी खराब करके कोई तमाशा नहीं करना चाहते हैं । " कहते हुए मीरा वहां से उठकर चली गई ।

घर के बाहर एक काफी महंगी सी कार आकर रूकी , जिसमें से एक शख्स बड़े ही रौब से उतरा और कार की बैक सीट पर रखा गिफ्ट लेकर अंदर आ गया ।

जारी है ! 
Hidden Contract Marriage ❤️