बेटा समझा करो, देखो यहां कितनी भीड़ है तुम्हारी मॉम को हमें ढूंढने में परेशानी होगी l
पर जोश तो जिद्द पर अड़ जाता है उसकी एक बात नहीं सुनता हैं l वह उसे रोकता है लेकिन जोश उसका हाथ छुड़ाकर बैलून वाले के पास भाग जाता है l दानिश भी उसके पीछे पीछे बैलून वाले के पास जाता है और उसे गुब्बारे वाले से गुब्बारे दिलाता है l
गुब्बारा लेकर जोश बहुत खुश होता है और गुब्बारे से खेलने लगता हैं l दानिश गुब्बारे वाले को पैसे देता है और जोश को बैलून के साथ खुश होकर खेलता देख वह भी खुश होता है l उसी समय उसके फोन पर एक जरूरी कॉल आ जाता है और वह बात करने लगता है l थोड़ी देर बात करने के बाद वह कॉल काट देता है और जोश की ओर देखता है तो जोश वहाँ से गायब है l
वह चारों ओर नजरे दौड़ाता हैं पर वह उसे कहीं दिखाई नहीं देता l वह अपने आस-पास जोश की तलाश करता हैं और वहाँ पर खड़े लोगों और दुकानदार से जोश की फोटो दिखाकर उसके बारे में पूछता है लेकिन सभी लोग यह कहकर मना कर देते हैं कि उन्होंने इस बच्चे को नहीं देखा l
वह आगे बढ़कर कुछ और लोगों से जोश के बारे में पूछता है,लेकिन कुछ पता नहीं चलता l
वह परेशान ईधर उधर जोश की तलाश कर रहा था l तभी उसे परेशान देख एक दूर खड़ा आदमी उसके पास आता है और पूछता है , "कोई परेशानी हैं क्या सर ?"
उसकी बात सुनकर वह अपने बच्चे के बारे में बताता है और उसकी फोटो दिखाता है l फोटो देखकर वह आदमी वह सामने उस दुकान के पास बैलून से खेल रहा था l
उसकी बात सुनकर दानिश दौड़कर उस दिशा मे जाता है जहाँ जोश खेल रहा था , पर वह उसे वहाँ नहीं दिखाई देता है l
वहाँ पर लोगों से उसके बारे में पूछता है ,तो एक आदमी कहता है, "सर थोड़ी देर पहले ये बच्चा यही खेल रहा था, और बैलून के पीछे भाग रहा था, पर बाद में मैंने ध्यान नहीं दिया वो किस तरफ गया l"
उसकी बात सुनकर दानिश थोड़ा हताश हो जाता है पर अपने बच्चे की फिक्र में तलाश जारी रखता है, सोचता है , यह लड़का आखिर चला कहाँ गया ? कहीं बैलून के पीछे भागते भागते बाहर की ओर सड़क पर तो नहीं चला गया l
यह सोचकर वह तेजी से बाहर की ओर बढ़ता है, सड़क की ओर बढ़ रहा था तभी उसकी नजर हवा में उड़ते हुए बैलून पर पड़ती है जो उसने जोश को दिलवाया था l
वह देखता है जोश के हाथों से बैलून छूट कर हवा में उड़ रहा है और वो उसके पीछे पीछे तेजी से भाग रहा हैं l
दानिश उसे आवाज देते हुए, " जोश.... जोश... रुको बेटा रोड पर मत जाओ "
पर शोर शराबे में जोश को अपने डैड की आवाज सुनाई नहीं देती और वह बैलून पकड़ने की धुन में
भागते-भागते मैन रोड पर आ जाता है और दौड़ती हुई कार से टकरा जाता है l
टक्कर देखकर दानिश जोर से चीखते हुए जोश..... जोश...मेरे बच्चे..... बोलकर वह तेजी से उसे बचाने की लिए भागता है और इस कोशिश में वह भी दौड़ती हुई कार से टकरा कर अलग गिर जाता है l लेकिन अपनी चोट की परवाह न करते हुए वह दौड़कर जोश के पास पहुंचता है और चिल्लाते हुए
जोश ....... जोश........ मेरे बच्चे....बोलकर वह उसे गोदी में उठाता है देखता है जोश के सिर पर सिर पर गहरी चोट लगी हुई हैं l
जोश अपने डैड को देखकर , " डैड.... डैड......बोलकर बेहोश हो जाता है "
दानिश उसकी चोट और खून को देखकर बहुत घबरा जाता है उसे सीने से लगाकर , जोश.... मेरे बच्चे..... मैं तुम्हें कुछ नहीं होने दूँगा l
बोलकर वह अपनी कार से तुरंत उसे हॉस्पिटल लेकर भागता है l हॉस्पिटल पहुंचने पर , डॉक्टर जोश की जाँच करते हैं और उसे तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाते है l
***
फन पार्क में लिल्सी जॉय को झुला झुलाने के बाद वह उसी जगह पहुँचती हैं जहाँ वह दानिश को छोडकर कर गयी थी , पर वह उसे वहाँ नहीं मिलता l वह आसपास उसकी तलाश करती हैं पर वह उसे कहीं नहीं दिखाई देता फिर वह पार्किंग की तरफ बढ़ती हैं उस ओर बढ़ रही थी तभी उसकी नजर भीड़ की ओर जाती है जिज्ञासा वश वह भी वहाँ पहुँचती हैं सड़क पर ढेर सारा खून देखकर उसका मन घबरा जाता है , लोगों से पूछने पर उसे पता चलता है कि कुछ देर पहले यहाँ किसी बच्चे का एक्सीडेंट हुआ था l
एक तरफ दानिश का न मिलना और दूसरी ओर यह एक्सीडेंट की खबर उसे अंदर ही अंदर बैचेन कर देती हैं l किसी अनहोनी के डर से उसका मन बहुत ही घबरा जाता है l
वह दानिश की तलाश में जॉय को लेकर तेजी से पार्किंग एरिया की ओर बढ़ती हैं पर उसे कार पार्किंग एरिया में नहीं दिखाई देती l यह देखकर वह बहुत घबरा जाती है और बैचेनी का अनुभव करती हैं l वह दानिश को कॉल करती है पर उसका कॉल नहीं लगता l वह दो तीन बार उसे कॉल करने की कोशिश करती हैं पर कॉल नहीं लगता जिससे उसे अब अंदर ही अंदर बहुत घबराहट होती है
****
हॉस्पिटल में नर्स दानिश को फॉर्म में पेशेंट से जुड़ी डिटेल्स भरने के लिए कहती हैं तो दानिश को होश आता है कि लिल्सी उसे ढूंढ रही होगी ....
क्रमश: