प्रहेलिका (एक तलाश ) - 7 - टेढ़ी खीर Devaki Singh द्वारा थ्रिलर में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

प्रहेलिका (एक तलाश ) - 7 - टेढ़ी खीर

दानिश, शाबाश बच्चों, ये हुई न बात, चलो अब लंच करते हैं, आपकी मॉम हमें बुला रही हैं l

बोलकर वह, बच्चों के साथ अन्दर आता है l सभी साथ मे लंच करते हैं l

लिल्सी जॉय को उदास देखकर , " क्या हुआ जॉय तुम ऐसे उदास क्यों हो, तुम्हारी चोट में दर्द हो रहा है ?

जॉय उदास मन से ना में गर्दन हिला देता है l

लिल्सी , तो फ़िर क्या हुआ जोश ने झगड़ा किया ?

जोश अपना नाम बीच में आता देख, नहीं मॉम, मैंने कुछ भी नहीं किया l

फिर उदास मन से, मॉम हमनें कुछ दिन पहले जिस नन्ही चिड़िया को बचाया था, जो च्युइंग गम से चिपक कर धागे में फंसने से घायल हो गयी थी, उस नन्ही चिड़िया को आज बिल्ली ने मार दिया l बोलकर वह चुप हो जाता है l

लिल्सी, "यह तो बहुत बुरा हुआ , यदि वो घायल नहीं होती तो खुद को बचा लेती l "

जोश, " यस मॉम , हम तो डैड के समझाने की वज़ह से अब च्युइंग गम को टिशू पेपर में कवर करके डस्टबीन में डालते हैं और अपने दोस्तों को भी बताते हैं कि वो च्युइंग गम को इधर-उधर न फेंके उस वज़ह से हमारी नन्ही चिड़िया घायल हो गयी l "

यह तो बहुत अच्छी बात है बच्चों, हमारे जीवन मे जो घटनाएं घटती हैं, उनसे हमें जीवन जीने की सीख मिलती है l

आप दोनों तो मेरे सबसे अच्छे और प्यारे बच्चे हो, लव यू बच्चों l 
फिर जॉय को दुलार करते हुए, "बेटा नन्ही चिड़िया ने आपको कितनी अच्छी बात सिखाई कि हमें कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों को नुकसान पहुंचे l "

हाँ मॉम, पर मुझे दुख इसलिए हैं क्योंकि ये सब मेरे बर्थडे के दिन हुआ l 

लिल्सी , "कोई बात नहीं बेटा, परेशानियां दिन और समय देखकर तो नहीं आती है l "

दानिश मन ही मन सोचता है बच्चों को संभालना बिल्कुल टेढ़ी खीर हैं l मैं तो दिन भर ऑफिस में रहता हूँ पता नहीं लिल्सी कैसे अकेले पूरे दिन इन्हें संभालती हैं l

अब ये दोनों उदास हैं तो इन्हें खुश करने के लिए मुझे कुछ करना चाहिए यह सोचकर वह रूम में जाता है और जोकर की ड्रेस पहनकर आता है और मोटी आवाज में हँसते हुए , हाsss ...हाssss मेरे साथ कौन कौन खेलेगा l

दोनों बच्चे आवाज सुनकर पीछे मुडकर देखते हैं और जोकर की ड्रेस में अपने डैड को देखकर खुश हो जाते हैं l दानिश उन्हें खूब हँसाता हैं l अंत में बुढ़े आदमी की नकल करते हुए , हाय अब मैं बहुत थक गया हूँ l फिर दोनों बच्चों को साथ लेकर , चलो बच्चों अब हम आराम करेंगे उसके बाद शाम को फन पार्क चलेंगे l

यह सुनकर दोनों बच्चे खुश हो जाते हैं l 
वाॅउ आज तो बहुत मजा आने वाला है l
Ooooo yeeeeee
करते हुए रूम में चले जाते हैं l

शाम के समय 

फन पार्क में दानिश और लिल्सी बच्चों को हॉर्स राइड करवाते हैं, फिर उन्हें कुछ खाने पीने की चीजें खिलाते हैं l फन पार्क में जाकर बच्चे दूसरे बच्चों के साथ मस्ती करते हुए बहुत खुश होते हैं वो कई सारे गेम्स खेलते हैं l

लेकिन इसी बीच बच्चों को एक शॉप में बहुत सारी रंग बिरंगी चिड़िया दिख जाती है जिससे बच्चे फिर थोड़ा उदास हो जाते हैं l यह देखकर , लिल्सी बच्चों का ध्यान बटाने के लिए उन्हें दूसरी चीजें दिखाने लगती है और जियांट व्हील की ओर इशारा करते हुए , चलो बच्चों हम तुम्हारे सबसे पसंदीदा झूले पर झूलेंगे और असमान से बातें करेंगे l यह सुनकर जॉय बहुत खुश हो जाता है l 

जॉय, वाॅउ मॉम डैड, जियांट व्हील पर तो मुझे बहुत मजा आता है, मैं तो जरूर झूला झूलूंगा l

जोश, " पर मुझे नहीं झूला झूलना है l

दानिश, " बेटा आज आपके भाई का बर्थडे हैं तो तुम्हें उसके साथ झुला झूल कर उसका दिन अच्छा बनाना चाहिए l"

जोश , "नहीं डैड ,आज मेरा मूड नहीं है l"

दानिश, "ओके "

फिर लिल्सी से, तुम जॉय को लेकर जाओ जियांट व्हील की राइड कराओ तब तक मैं और जोश तुम्हारा यही इंतजार करते हैं l

लिल्सी , "ओके, फिर जोश से, बेटा आप इधर-उधर भागना नहीं और डैड को ज्यादा परेशान मत करना l  

जोश उसकी बातें सुनकर धीरे से हाँ में गर्दन हिला देता है l

दानिश से "तुम अपना और जोश का ध्यान रखना , हम दोनों झुला झूल कर आते हैं l

जोश अपने डैड के साथ वहां खड़े खड़े इधर उधर देखता उनका इंतजार करता है तभी उसकी नजर बैलून पर पड़ती हैं , वह अपने डैड से डैड मुझे बैलून चाहिए l

दानिश, " नहीं बेटा अभी नहीं , पहले आपकी 
मॉम को आ जाने दो फिर हम सभी साथ में बैलून लेने के लिए चलेंगे l"

नहीं डैड , मुझे अभी चाहिए l 

बेटा हम थोड़ा इंतजार कर लेते हैं बस थोड़ी देर में ही आपकी मॉम आपके भाई के साथ आ जाएगी l

पर जोश उसकी कोई बात नहीं सुनता , नहीं डैड मुझे अभी वो बैलून चाहिए l 

बेटा समझा करो, देखो यहां कितनी भीड़ है तुम्हारी मॉम को हमें ढूंढने में परेशानी होगी l

पर जोश तो जिद्द पर अड़ जाता है उसकी एक बात नहीं सुनता हैं l वह उसे रोकता है लेकिन जोश उसका हाथ छुड़ाकर बैलून वाले के ओर भाग जाता है.....

क्रमश: