"चलो बच्चों, अब हम गार्डन में मस्ती करेंगे "
यह सुनकर बच्चे खुश हो जाते हैं
Ooo yeee
चिल्लाते हुए तीनों बाहर चले जाते हैं l
दोनों बच्चे बाहर अपने डैड के साथ ढेर सारी मस्ती करते हैं वो लोग पहले फुटबॉल खेलते हैं फिर उसके बाद पकड़म पकड़ाई l दोनों बच्चे भागने और एक-दूसरे को पकड़ने में मस्त थे इसी बीच दानिश का ऑफिस से कोई जरूरी कॉल आ जाता है l वह दोनों बच्चों को खेलने के लिए बोलकर उनसे थोड़ा दूर जाकर बात करता हैं ताकि कोई डिस्टर्बेन्स न हो l
फोन पर बात करते हुए दानिश को सिर्फ 5 मिनट ही हुए होंगे तब तक उसे जोश की चीखने की आवाज सुनाई देती है l उसकी चीख सुनकर
दानिश कॉल कट कर के दौड़कर उसके पास आता है , देखता है जॉय के घुटने में तेज चोट लगी है जिस वज़ह से उसके पैर से खून निकल रहा है यह देखकर वह उसकी चोट को जोर से हथेली से थोड़ी देर दबा कर रखता है ताकि खून का रिसाव बंद हो जाए, साथ ही जॉय को चुप कराते हुए , कम ऑन जॉय तुम तो बहादुर बच्चे हो, ये तो बहुत छोटी सी चोट हैं इतनी छोटी सी चोट के लिए कौन इतना रोता है ... ये तो बिल्कुल मच्छर मारने जैसा हैं , बोलकर उसे हंसाने का प्रयास करता हैं l
उसकी बातें सुनकर जॉय थोड़ा शांत होता है, और अब उसकी चोट से खून का रिसाव भी बंद हो गया था l
यह देखकर दानिश , "चलो घर के अंदर मैं तुम्हारी चोट को सेवलाॅन से साफ़ करके उसपर बैन्डेज लगा देता हूं जिससे तुम्हारी चोट बिल्कुल ठीक हो जाएगी और तुम थोड़ी ही देर में दौड़ने लगोगे l अब चढ़ जाओ मेरी गोद में , मैं तुम्हें घर के अंदर ले चलता हूँ l"
बोलकर दोनों बच्चों को घर के अंदर ले आता है l
लिल्सी जॉय का रोना सुनकर, क्या हुआ जॉय क्यों रो रहे हो ?
पर जॉय कुछ नहीं बोलता है, उसे चुप देखकर जोश कहता है मॉम हम दोनों खेल रहे थे तो मैं भाग रहा था और जॉय मुझे पकड़ने के लिए मेरे पीछे भाग रहा था तभी उसका पैर वॉटर पाइप मे फंस जाता है और वो जोर से गिर जाता है जिस वज़ह से उसे घुटने में चोट लग गयी l
लिल्सी , जॉय को चुप कराते हुए , कम ऑन बेटा, ये तो बहुत ही छोटी सी चोट है ऐसी छोटी मोटी चोट तो रोज लगती रहती है इसके लिए कोई इतना थोड़ी रोता है ,चलो अब अच्छे बच्चे की तरह चुप हो जाओ l
मॉम की बात सुनकर जॉय चुप हो जाता है l
मॉम और बेटे दोनों बातचीत कर रहे होते हैं इसी बीच दानिश उसकी चोट को साफ करके उस पर बैंडेज लगा देता है l
लिल्सी जॉय को चुप कराने के बाद दानिश को गुस्सा करते हुए, तुम भी तो बच्चों के साथ थे क्या कर रहे थे जो जॉय गिर गया , तुम्हें पता है कि बच्चे थोड़े शरारती हैं तो तुम्हें उनका ध्यान रखना चाहिए था l
उसकी बात सुनकर अरे यार लिल्सी , मैं भी वहीं था बच्चों के साथ खेल रहा था पर इसी बीच ऑफिस से मेरा जरूरी कॉल आ गया था तो मैं थोड़ी दूर जाकर बात करने लगा और यह सब हो गया l अब छोड़ो भी इतनी छोटी सी चोट के लिए कौन इतना गुस्सा करता है l
लिल्सी दानिश को समझाते हुए कभी-कभी हमारी छोटी सी लापरवाही ही किसी बड़ी वजह का कारण बन जाती है , पर तुम हो कि मेरी बात समझते ही नहीं l
वैसे आज के समय में सारी आफत की जड़ यह फोन ही है लोग काम से ज्यादा इस फोन पर ही ध्यान देते हैं जिस वजह से हमारे रोजमर्रा की जिंदगी के कामों में भी इसका बहुत प्रभाव पड़ता है l
मैंने तुम्हें कितनी बार कहा है , जब तुम बच्चों के साथ होते हो तब तुम फोन को थोड़ा आराम दे दिया करो l
दानिश उसके लेक्चर से परेशान होते हुए, अरे यार लिल्सी ... सॉरी , गलती हो गयी यार, माफ़ भी कर दो l
लिल्सी , तुम हमेशा ऐसे ही बोलते हो लेकिन फिर से वही गलती करते हो l
सॉरी यार, अब गुस्सा छोड़ भी दो वैसे भी आज हमारे बेटे का बर्थडे है तो यह छोटी सी बात पर लड़ना बंद करो l
अब गुस्सा थूक दो और जल्दी से हमारे खाने का इंतजाम करो क्योंकि हमें बहुत जोर की भूख लगी है l तब तक मैं बच्चों को उनके रूम में छोड़कर आता हूं और फिर किचन में थोड़ी तुम्हारी मदद भी कर दूंगा l बोलकर दोनों बच्चों को उनके रूम में ले जाता है l
रूम में जाकर दोनों बच्चे शांत थे वह उनका मन बहलाने के लिए उन्हें ड्रॉइंग बनाने के लिए देता है और कहता है, देखो बच्चों हमारे घर जो नन्ही चिड़िया है जो उसकी सबसे सुंदर पिक बनाएगा उसे मैं एक बढ़िया सी चॉकलेट दूंगा और घुमाने भी ले जाऊँगा l
यह सुनकर दोनों बच्चे बहुत ही खुश हो जाते हैं और ड्राइंग बनाने में लग जाते हैं l
उन्हें ड्राइंग बनाते देख दानिश कहता है बेटा , हम लोगों ने जो डेकोरेशन खराब किया था मैं उसे ठीक करने जा रहा हूं तब तक आप दोनों कोई भी शैतानी नहीं करना और न ही आपस में लड़ाई झगड़ा करना l
"ओके डैड "
क्रमश: