प्रहेलिका (एक तलाश ) - 3 - खुशी Devaki Singh द्वारा थ्रिलर में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

प्रहेलिका (एक तलाश ) - 3 - खुशी

लिल्सी..... लिल्सी.... कहाँ हो .. स्वीट हार्ट.. सुन क्यों नहीं रही हो ?

जब लिल्सी को कई बार आवाज देने के बाद भी वह नहीं आती , और न ही उसकी आवाज सुनाई देती हैं तो वह अनमने मन से बिस्तर से उठता है l घड़ी की तरफ उसकी नजर जाती है, देखता है , कहता है , " ओह गॉड 10 बज गए हैं l "

बिस्तर पर बैठे बैठे ही वह फिर से अपनी पत्नी लिल्सी को आवाज देता है , " लिल्सी... लिल्सी...लिल्सी क्या कर रही हो स्वीटहार्ट , तुमने मुझे उठाया क्यों नहीं सुबह के 10 बज गए हैं ? "

पर उसे उसकी बात का कोई जबाब नहीं मिलता l वह अनमने मन से बिस्तर उठता है और कमरे से बाहर निकलकर आवाज देता है....

लिल्सी...लिल्सी....लिल्सी...

पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आती l वह किचन में जाकर देखता है , पर लिल्सी वहाँ नहीं थी l फिर वह वाॅसरूम में जाकर देखता है, लिल्सी वहाँ भी नहीं थी l वह लिल्सी को ढूंढ़ते हुए वह गार्डन एरिया में जाता है, पर वह उसे वहाँ भी नहीं दिखाई देती वह मन ही मन सोचता है, ये लिल्सी सुबह सुबह कहाँ चली गयी, बच्चे तो स्कूल बस से स्कूल जाते हैं , उसने मुझे कुछ बताया भी नहीं l 

तभी उसे याद आता है लिल्सी बाहर जाती है तो नोट छोडकर जाती है यह बात याद आते ही वह तुरंत फ्रिज के पास जाता है l फ्रिज की डोर पर एक नोट लगा था l

वह उसे लेकर पढता हैं, लिखा था -
"गुड मॉर्निंग स्वीटहार्ट , मैं मार्केट जा रही हूँ , लौटते में बच्चों को स्कूल से लेकर आऊंगी l तुम्हारा ब्रेक फास्ट बनाकर रखा हुआ है तुम खा लेना l मैं लंच टाइम में घर पहुंचुगी l
बाय हनी, लव यू "

नोट पढ़ने के बाद " लव यू टू स्वीट हार्ट " 
बोलकर वह फ्रिज में से दुध निकालता हैं और अपने लिए कॉफी तैयार करता हैं l कॉफी तैयार हो जाने के बाद वह उसे कॉफी मग में डालता है और कॉफी लेकर हॉल में आता है l सोफ़े पर बैठ कर वह आराम से कॉफी पीता है साथ ही टीवी पर न्यूज चैनल लगा देता है l

न्यूज में बच्चों के अपहरण केस के बारे में बताया जा रहा था l साथ ही जिला कलेक्टर की तरफ से सभी लोगों से निवेदन किया गया है कि वे अपने बच्चों को अकेला न छोड़े और बाहर ले जाने पर उनका विशेष ध्यान रखें l 

यह सुनने के बाद वह सोचता है , क्या हो गया हैं हमारे समाज के कुछ लोगों को, इन बिचारे मासूम बच्चों ने किसी का क्या बिगाड़ा हैं जो उन्हें तड़पा तड़पा कर कोई मार रहा हैं l बिचारे उन बच्चों के माता-पिता पर क्या बीतती होगी l 

तभी उसे अपने सपने का ख्याल आता है, सोचता है मैंने तो अपने बच्चे को लेकर सिर्फ एक बुरा सपना देखा था और मैं इतनी बुरी तरह डर गया था l फिर उन बच्चों के माता-पिता पर क्या बीती होगी, वे तो अपने बच्चों की मौत से बिल्कुल टूट गए होंगे l 

फिर वह ईश्वर से प्रार्थना करता हैं- हे ईश्वर उन बच्चों के माता-पिता को ऐसी विकट परिस्थिती से बाहर निकलने की हिम्मत देना "

यह सब बातें सोचकर उसका मन फिर परेशान हो जाता है इसलिए वह टीवी बंद कर देता है और सोचता है नहा लेगा तो उसका मन तरोताजा हो जायगा और सारी थकान दूर हो जाएगी l 

यह सोचकर, वह कॉफी मग को रसोई में धोने के लिए रख देता है और तैयार होने के लिए अपने रूम में जाता है l 

आधे घंटे में रेडी होकर वह सीधे डायनिंग हॉल में पहुंच जाता है और ब्रेकफास्ट करता हैं l ब्रेक फास्ट करने के बाद वह सोचता है अभी उसकी वाइफ और बच्चों को आने में काफी टाइम है तब तक क्यों न जॉय के बर्थडे पार्टी के लिए वह घर का थोड़ा डेकोरेट कर दे l 

यह सोचकर वह स्टोर रूम में जाता है देखता है उसकी वाइफ ने सारा डेकोरेशन का समान एक कार्टून में रखा हुआ है l उस कार्टून को हॉल में लेकर आता है और डेकोरेशन शुरू कर देता है l वह पूरे हॉल को बैलून , लाइट और आर्टिफिशल फ़ूलों से डेकोरेट करता हैं l उसका डेकोरेशन का काम खत्म होता उससे पहले ही लिल्सी अपने दोनों बच्चों जोश और जॉय के साथ घर पहुंच जाती हैं l

बच्चे जैसे ही घर में प्रवेश करते हैं , घर का डेकोरेशन देखकर खुश हो जाते हैं कहते हैं -
वाॅउ डैड ! ये तो बहुत ही खूबसूरत हैं l

बोलकर दोनों बच्चे खुशी से चिल्लाते हुए गोल गोल घुमने लगते हैं l

यह देखकर , बच्चों आराम से आप दोनों को चोट लग सकती है l

यह सुनकर बच्चे गोल गोल घूमना बंद कर देते हैं l

जॉय - डैड ! ये आपने मेरे लिए किया हैं ?

हाँ बिल्कुल बेटा ! ये सारी डेकोरेशन आपकी जन्मदिन की पार्टी के लिए हैं l

जॉय - वाॅउ डैड ! सच मे बहुत खूबसूरत हैं l आई लव यू अलॉट डैड 

लव यू टू बेटा , आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, ईश्वर आपकी हमेशा रक्षा करे l

जॉय - थैंक्स डैड , लव यू 

मुस्कराते हुए, लव यू बच्चों l 

फिर बाहें फैलाकर, अब आ जाओ जल्दी से डैड के गले लग जाओ l

दोनों बच्चें दौड़कर उसके गले लग जाते है l
फिर खुशी के साथ बताओ आज का दिन तुम्हारा कैसा रहा ?

बच्चे खुशी के साथ,बहुत बढ़िया, 
पता है डैड आज हमने बहुत मस्ती की, पहले स्कूल में फिर मॉम के साथ शॉपिंग पर, हमने आइसक्रीम खाई, झूला झूला और भी बहुत सारी मस्ती की l

फिर थोड़ा उदास चेहरा बनाकर, पर डैड हमने आपको बहुत मिस किया , आप भी हमारे साथ होते तो हमें और भी ज्यादा मजा आता l

सच में बच्चों , आपने मुझे बहुत मिस किया ?

बच्चे - हाँ डैड l

तो फिर ठीक है ,हम शाम को बाहर चलेंगे और ढेर सारी मस्ती करेंगे और जॉय का जन्मदिन बहुत ही स्पेशल तरीके से सेलेब्रिट करेंगे l

यह सुनकर दोनों बच्चे बहुत खुश हो जाते हैं और चिल्लाते हैं , वाॅउssss वाॅउ डैड फिर तो बहुत मजा आएगा l

चलो जाओ अब अपने रूम में अपना ड्रेस चेंज कर के स्कूल का होम वर्क कर लो l

ओके डैड , बोलकर दोनों बच्चे अपने रूम में चले जाते हैं l

लिल्सी - वाॅउ दानिश , ये सारा डेकोरेशन बहुत ही खूबसूरत हैं तुमने तो मेरा काम हल्का कर दिया , 
लव यू स्वीट हार्ट l

दानिश - लव यू वाइफी ,
पर ऐसे काम नहीं चलेगा....

क्रमश: