गरीबी shama parveen द्वारा प्रेरक कथा में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
  • Money Vs Me - Part 35

      उन्होंने मुझ पर अपने फैसले नहीं थोपे थे। उन्होंने मुझे अपन...

  • Mafia saiya chapter 10

    अध्याय 10 : हवेली का भूत और पहली किसपूरा कमरा अंधेरे में डूब...

  • CRAVE - Part - 14

    दृश्य वहीं से शुरू होता है...फ्लाइट के अंदर... ️जुशेंग अपनी...

  • तुम मिले, जब मैं खुद से बिछड़ गई - 21

    सुबह Aashi कॉलेज की लाइब्रेरी में बैठी अपनी नई कहानी के लिए...

  • Perfectly Imperfect - Part 3

    ऐसे ही दिन बीतते गए। हमारी eye contact अब थोड़ी ज़्यादा होने...

श्रेणी
शेयर करे

गरीबी

गरीबी दुनिया की सबसे बुरी स्तिथि है. गरीबी एक एसी स्तिथि है जिसमें इंसान अपनी छोटी से छोटी जरूरत को भी पूरा नहीं कर पाता. वो दो वक्त का खाना भी नहीं खा सकता. ढंग के कपड़े नहीं पहन सकता, पैरों मे कुछ पहन नहीं सकता, बच्चो को स्कूल नहीं भेज सकता है, गरीब डॉक्टर के पास नहीं जा सकता, छोटे बच्चो की जरूरतों को भी पूरा नहीं कर सकता, जब इंसान के पास पेसे होते है तब उसके पास हर कोई आता है. और जब इंसान के पास पेसे नहीं होते है तब उसके पास डर के मारे कोई नहीं जाता की कहीं ये मुझसे कुछ मांग ना ले. और लोगों को लगता है कि अगर हम किसी गरीब इंसान से बात करेंगे तो लोगों के बीच हमारा गलत इम्प्रेशन पड़ेगा और दूसरे लोग भी हम से बात नहीं करेंगे. गरीबी एक एसी स्तिथि है जिसमें अपने भी साथ छोड़ देते हैं. अगर किसी 6 भाई बहनों मे एक बहन गरीब हो तो वो सारे मिल कर उसकी मदद नहीं करेंगे उल्टा उससे बात करना बंद कर देंगे. क्यूँकी अगर वो उनसे बात करेंगे तो कहीं वो उनसे पेसे ना मांग ले. ईन के पास पेसे होने के बावजूद ये नहीं देते. पता नहीं केसे बिना दिल के लोग होते हैं. जो किसी की मजबूरी को समझते ही नहीं है. उन्हें इनके छोटे बच्चो पे भी तरस नहीं आता. सच मे समझ नहीं आता कि इस दुनिया मे केसे केसे लोग है. और फिर एसे लोग गरीबी से तंग आके आत्महत्याएं कर लेते है. उसके बाद तो लोगों के ड्रामे शुरू हो जाते हैं. फिर तो ये दुनिया को दिखाने के लिए इतने ड्रामे करते है जिस की कोई सीमा ही नहीं होती. फिर तो ये इतने ज़्यादा सगे बनते है. दुनिया मे गरीब होना एक श्राप है. कई लोग तो गरीबो से इतनी नफरत करते हैं कि उन्हें अपने पास तक नहीं आने देते हैं. क्या गरीब होना इतना बड़ा पाप है. अमीर और गरीब तो उपर वाला बनाता है. इसमे गरीबो की क्या गलती. जो लोग उन्हें इतना परेशान करते है. गरीब की बस इतनी सी चाहत होती है कि वह अपने घर के सभी लोग का पेट भरे. उसे दुनिया के किसी महल की जरूरत नहीं होती है. गरीब का कोई धर्म नहीं होता वो चाहे तो मंदिर का प्रसाद लेले, वो चाहे तो मस्जिद की खाना लेले. उस के लिए धर्म मायने नहीं रखता. कोई भी इंसान गरीब नहीं बनना चाहता है मगर उसके हालात उसे गरीब बना देते हैं. हर किसी को अपने जीवन मे यह संकल्प लेना चाहिए कि वो कभी भी किसी गरीब के साथ बुरा नहीं करेगा और कोई जरूरत मंद होतो उसकी मदद करेगा. इससे मन को शांति भी मिलेगी कई बार ल़डकियों को गरीब होने की वजह से कितनी परेशानी उठानी पड़ती है. क्युकी उन्हें उतना दहेज नहीं मिल पाता और उन्हें काफी परेशान किया जाता है. और कई बार तो उन्हें जला के मार भी दिया जाता है. और ईन ल़डकियों को बहुत ताने भी मिलते हैं. गरीबो को जिंदगी मे हर जगह परेशानी ही मिलती है.
" गरीब होना कोई पाप नहीं है
यह ईश्वर का वरदान है
सोच सोच की बात है
वर्ना गरीब भी इंसान ही "