🌃 एक सुनसान सड़क पर एक बस जा रही थी...
बस में कई लोग बैठे थे — उन्हीं में से एक थी Manini,
एक 22-year-old खूबसूरत और मासूम सी लड़की 💫
वो अपने घर जा रही थी, उसने हल्का सा डेनिम सूट पहन रखा था, चेहरा थकान भरा पर मुस्कुराता हुआ 😊
बस में एक 25-year-old लड़का भी था — देखने में साधारण, पर शांत स्वभाव का 🙇♂️
सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी अचानक कुछ अजीब हुआ ⚡
🚍 ड्राइवर ने बस पर से काबू खो दिया!
किसी ने चिल्लाकर कहा, “अरे! ड्राइवर बेहोश हो गया है!”
😨
अगले ही पल अफरातफरी मच गई —
बस तेज़ी से नीचे की ओर फिसलने लगी, और कुछ ही सेकंड में सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर पड़ी 😱💥
💣 एक ज़ोरदार धमाका हुआ...
और सब कुछ अंधेरे में डूब गया 🕯️
कुछ देर बाद Suraj — 25-year-old — को होश आया।
वो चौंककर बैठ गया और बोला, “मैं कहाँ हूँ? सब लोग कहाँ गए?” 😵💫
धीरे-धीरे उसे धमाके की याद आई; चारों ओर अँधेरा और सन्नाटा था।
वो विशाल और वीरान जंगल में अकेला पड़ा था।
उदासी से उसने कहा, “ऐसे तो अच्छा है मैं मर जाऊँ,” और आँखों में आँसू छलक आए 😢
ठीक उसी वक्त उसे किसी की कराहने की आवाज़ सुनाई दी —
Suraj ने इधर-उधर देखा और थोड़ी दूर झाड़ियों के बीच Manini को देखा 🌿
उसके कपड़े फटे हुए थे, सिर से खून बह रहा था और वो दर्द से कराह रही थी।
“Please… help me!” Manini ने कांपती आवाज़ में कहा।
Suraj ने फौरन हिम्मत जुटाई, “अरे, hold on — मैं हूँ, सब ठीक हो जाएगा,”
कहकर वो झाड़ियों में घुसा और उसे बाहर निकाला 🤝
Suraj ने काँपते हाथों से Manini को उठाया।
उसके माथे से खून बह रहा था, तो उसने अपने शर्ट का टुकड़ा फाड़कर पट्टी बाँधी 🩹
“कुछ नहीं होगा तुम्हें, मैं हूँ यहाँ,” उसने धीरे से कहा — उसकी आवाज़ में डर भी था और हिम्मत भी 💔
Manini की साँसें तेज़ चल रही थीं, पर आँखों में ज़िंदगी बाकी थी।
वो बोली, “बाकी लोग... कहाँ हैं?”
Suraj ने चारों ओर देखा — बस के जले हुए टुकड़े, धुआँ और सन्नाटा।
उसने निगलते हुए कहा, “कोई नहीं दिख रहा... हमें खुद ही निकलना होगा।” 🌫️
उसने उसे अपने कंधे का सहारा दिया और कहा, “चलो, किसी तरह रास्ता ढूँढते हैं।”
कदम-कदम पर दर्द था, पर Suraj के हर कदम में एक जज़्बा था — इंसानियत का।
Manini की आँखों से आँसू बहे, और उसने धीमे से कहा,
“मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई अजनबी इस हालात में भी मदद करेगा…”
थोड़ा रुककर वो बोली,
“शायद सच में, सब लड़के लड़कियों के पीछे नहीं होते... कुछ लड़के बस अच्छे होते हैं।” 💭
Suraj मुस्कुराया 🙂 और बस इतना बोला,
“हर लड़का रावण नहीं होता… सौ रावणों के बीच, एक राम भी होता है।” 🙏
कई घंटे बीत गए थे...
Suraj और Manini उस सुनसान जंगल में भटकते रहे 🌲
रात गहराती जा रही थी, ठंडी हवाएँ चल रहीं थीं, पर Suraj ने हार नहीं मानी।
वो हर थोड़ी देर में कहता, “थोड़ा और हिम्मत रखो, बस निकल जाएँगे।”
Manini अब थक चुकी थी, पर Suraj की आवाज़ में ऐसा भरोसा था जो डर को भी शांत कर दे 💫
आख़िरकार दूर से उन्हें गाड़ियों की लाइट दिखी 🚨
Suraj ने किसी तरह कपड़े हिला-हिलाकर मदद का इशारा किया।
कुछ लोग दौड़ते हुए आए और दोनों को अस्पताल पहुँचाया।
बोदो दिन बाद जब Manini को होश आया,
वो अस्पताल के बेड पर थी, पर Suraj कहीं नज़र नहीं आ रहा था।
नर्स ने मुस्कुराकर कहा, “वो लड़का? हाँ, तुम्हें बचाने के बाद वो चला गया… बस इतना कहकर —
‘मेरा नाम याद रखना ज़रूरी नहीं, बस इतना याद रखना कि हर लड़का रावण नहीं होता।’” 💭
Manini की आँखों से आँसू बह निकले, पर इस बार डर के नहीं,
यकीन के आँसू थे… कि दुनिया अब भी बुरी नहीं हुई है।
🌿
“सच है,” उसने धीरे से कहा,
“सौ रावणों के बीच, एक राम भी होता है।” 🙏💫
और तभी उसने आसमान की ओर देखा —
धूप की एक किरण उस खिड़की से अंदर आई ☀️
वो मुस्कुराई और मन ही मन बोली,
"Kabhi kabhi hero uniform me nahi, insaaniyat me milte hain." 💫
✍️ Aarika Shadow — All Rights Reserved©