कुछ बातें मां बाप के दिल की । - 1 miss k द्वारा सामाजिक कहानियां में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

कुछ बातें मां बाप के दिल की । - 1

क्या आपके अपने माता-पिता को कुछ अपशब्द कहने के बाद पछतावा हुआ ?
हम अक्सर कई बार अपने माता-पिता को कहते हैं कि उन्हें कुछ पता नहीं है।
उन्हें कुछ आता नहीं है।
आप नहीं समझ पाओगे।
आपगे जमाने होता था पर हमारे जमाने में नहीं।
आपने हमें दिया हि क्या है।
सभी ने कही न कही ये सब कुछ अपने माता-पिता को कहा हि होगा।
अच्छा सच सच बताना क्या कभी आप अपने माता-पिता के साथ कही बाहर गए हुए हो और आपको उनके पहनावे के कारण शर्म आई हो ? क्या आपको ऐसा महसूस हुआ है।हर वो मां बाप जो अपनी घर की परिस्थितियों के कारण पढ़ नहीं पाये वो अपने बच्चो कामयाब होते हुए देखना चाहते हैं। हर माता-पिता के पास भले ही पैसा ना हो । हर मां बाप ऐसा कभी भी नहीं चाहेंगे उनके बच्चे वही सब कुछ सहे जो उन्होंने अपने बचपन में सहे।
एक मां बाप ही ऐसे व्यक्ति हैं जो यह चाहते हैं कि उनके से भी आगे बहुत तरक्की करे । उनके अलावा कोई ऐसा इंसान नहीं है जो ये चाहे कि तुम उनसे आगे जाओ।
क्या आपने कभी दिन में एक बार बेड कर अपने माता-पिता से बातें की है। कोई भी मां बाप यह बिल्कुल नहीं चाहते कि उनके बच्चे उनके पास रहे लेकिन दिन में एक बार आकर पूछ ले कि आप केसे हो, आपकी तबियत कैसी है, आपका दिन कैसा गया। बस वो तो उतने में ही खुश हो जाते हैं।
हम जब छोटे होते हैं तो हम अपनी हर रोज की दिनचर्या अपने माता-पिता को बताते थे । पर बड़े होने पर यह बातचीत थोड़ी कम होते होते बस नाममात्र हो जाती है और मां बाप से संपर्क तुट जाता है। बच्चे होने पर सभी अपने माता-पिता को हर बात बताते हैं पर बड़े होने पर यही बातें मां बाप को बताने के बजाय अनजान दोस्त ढुढने लगते हैं।
यह उम्र भी जिस व्यक्ति को आप जानते नहीं उसे अपनी बातें बता सकते हैं लेकिन अपने माता-पिता को नहीं बता सकते। और जब साथ छोड़ जाते हैं तब डिप्रेशन में चले जाते हैं या खुदकुशी करने की कोशिश करते हैं ‌। बस यही सोच लेते हैं कि उनके सिवाय दुनिया में कोई और है हि नहीं । मां बाप हमारी जिंदगी के एक ऐसे इंसान हैं जो हमें हर मुसिबत से बचाते हैं।
अक्सर बच्चों शादी होने के बाद मां बाप बहुत अकेले पड़ जाते हैं ‌। बेटियां जो अपनी आधी जिंदगी मां बाप के साथ बिताने के बाद दुसरे घर चले जाते हैं। बेटियां अक्सर अपने माता-पिता के दिल के बहुत करीब होती है।
बेटियों को मां बाप की ज्यादा परवाह होती है क्योंकि वे लड़कों के हिसाब से ज्यादा वक्त अपने माता-पिता के पास रहती है। हर एक लड़की के लिए उसके पापा उसके सबसे पहले हीरो होते हैं और हर लड़की यही चाहती है कि उसके पति में उसे अपने पिता की परछाई नजर आए। हर लड़की यही चाहती है कि वह जिस व्यक्ति से शादी करे वह उसके पिता की तरह उसकी इच्छाओ का सम्मान करे , उसका ख्याल रखें , उसके साथ हमेशा खड़ा रहे।
लड़के अक्सर शादी के बाद अपनी पत्नी और मां बाप के बीच फस जाते हैं किसका साथ दे और किसका नहीं अगर पत्नी अच्छी मिल जाए तो घर को स्वर्ग बना सकती है लेकिन वो चाहे तो घर को नर्क भी बना सकती है। बचपन से लेकर बड़ा होने पर जिसकी हर जरूरत का जो ध्यान रखते हैं वहीं मां बाप शादी होने के बाद क्या उनका कोई फ़र्ज़ नहीं बनता उनके मां बाप के प्रति ?
जिंदगी में हर रिश्ता अहम होता है पर क्या वह मां बाप के रिश्ते से बढ़कर हो सकता है ? 
क्रृपया करके हमें इस बारे में अपनी राय जरुर दे।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद।