नीली रोशनी - 1 Sapna Badh द्वारा क्राइम कहानी में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

नीली रोशनी - 1

राणा जैसे ही कमरे में प्रविष्ट हुआ तो चौंक उठा राज के सिर पर पट्टी बंधी हुई थी।

उसके पास बैठते हुए राणा बोला, क्या रात में दीवार के साथ सिर टकराया था ?

हां।

अगर यह सच है तो तुम्हें पागलखाने में भर्ती हो जाना चाहिए। राज हंस पड़ा, फिर बोला रात फिगही के आदमीयों से टकराव हो गया था।

लेकिन तुम्हें कैसे पता कि वे फिंगही के आदमी थे।

उनमें एक व्यक्ति को मैंने पहचान लिया था।

वह फिंगही का आदमी था वह मेरे हाथों को बुरी तरह से घायल कर गया।

यानि कि चचा फिंगही चांदपुर में मौजूद है ?

हां।

किन्तु वह इस घटना के बाद भाग गया था,जब हमने रहस्यमय आभूषण उससे छीनकर सरकारी खजाने में जमा करवाया था।

मै जनता हूं कि उस आभूषण के अंदर खजाने का नक्शा छिपा हुआ है।

खजाने का मोह वह कभी नहीं छोड़ सकता, लेकिन हमलावरों में फिंगह भी था?

नही लेकिन उसके पांच आदमी थे। अगर वो एकाएक हमला ना करते तो शायद ये चोट ना लगती। 

थोडी देर की लडाई के बाद वे चारों व्यक्ति भाग निकले, लेकिन एक बुरी तरह से घायल हो गया था और बाद में मर गया।

मरने से पहले उसने कुछ बताया ?

हां फिंगह नेशनल होटल में मिल सकता है। उसने ये बात बताई थी।

क्या ?

उसके साथ एक युवती भी थी जो हमेशा से उसके आदमियों की देखरेख में रहती हैं और उसका नाम रोजी है।

अब जब वो यहां आ ही गया है तो आभुषणों को प्राप्त करने की कोशिश वो जरूर करेगा।

क्यों न हम उसके पहले ही नेशनल होटल पर धावा बोल दे ?

कोई फायदा नहीं होगा।

क्यों ?

वो कोई मोतीचूर का लड्डू नहीं है जो इतनी आसानी से हमरे हाथ आ जाएगा । तुम जानते हो कि वह मामा फिगही है लोमड़ी से ज्यादा चलाक और चीते से ज्यादा फुर्तीला।उसे काबू में करने के लिए हमे एक चाल चलनी होगी।

क्या ?


रोजी को किसी खास कारणों से फिंगही ने अपने काबू में कर रखा है। अगर हम रोजी को किसी तरह अपने काबू में कर लें तो फिंगही हमारे सामने आ सकता है। जब तक फिंगही हमारे सामने खुल कर नहीं आता,हम उसे कभी गिरफ्तार नहीं कर सकते।

लेकिन हम रोजी को अपने काबू में करेंगे कैसे  ?

इस काम के लिए तुम अपने चचेरे भाई  देव भल्ला को तैयार करना होगा।

उसे तैयार करना तुम्हारा काम है।

ओ,*के,सरदार राणा सिर झुकाकर बोला आपके आदेश का पालन होगा।

राज मुस्कुराते हुए बोला एक बात और सुनो !

क्या ?

मुझे ऐसा लगता है कि जैसे हमें दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करनी होगी। यात्रा के लिए तैयार रहो।

शायद तुम भी खजाने के चक्कर में पड़ना चाहते हो ?

तुम्हें एक बात और बता दूं। डेविड हापर और फिंगही ये दोनों एक हो गए हैं और वे किसी भी सूरत में खजाना प्राप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे, और मैं ऐसा होने नहीं दूंगा।

लेकिन वो दोनों तो एक दूसरे के दुश्मन थे  ?

खजाने के लालच ने उन दोनों को एक कर दिया। जिसकी वजह से दोनों की शक्तियां दुगनी हो गई इसलिए हमें हर कदम सोच समझकर उठाना होगा।

तुम ठीक कहते हो, लेकिन किसी प्रकार किया जाएगा ?

राज उसे सारी योजना समझने लगा।

रोजी का अपहरण,,,,,,!

  


क्रमशः ✍️