मिस फाइटर प्लेन - 3 antima द्वारा प्रेम कथाएँ में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

मिस फाइटर प्लेन - 3

आरव घर में बहुत स्ट्रीक होकर रहता था दादी को छोड़ कर सभी घर वाले उससे डरते थे आरव को घर में दादी के अलावा और किसी से मतलब था भी नहीं 

आरव का एक ओर चेहरा था जो सिर्फ दादी के सामने ही आता था दादी उसके लिए सब कुछ थी जो आरव बाहर वाले के लिए हैवान था वहीं दादी के सामने बच्चा बन जाता 

बच्चों की तरह दादी से प्यार करता रोजाना ऑफिस से आने के बाद दादी की गोद में घंटों सोता अपनी मां को याद करता रहता 

इधर ईशानी क्लास में बैठी परेशान हो रही खुद से ही बड़बड़ाए जा रही 

ईशानी :-  हे भगवान कितना जल्दी टाइम निकल गया एग्जाम पास में आ गए मैने तो कुछ भी नहीं पढ़ा में क्या लिखूंगी एग्जाम में अगर में इस एग्जाम में फैल हो गई तो पापा मुझे वापस गांव भुला लेंगे और मेरी शादी किसी से भी करवा देंगे                                               पास में बैठी नैना उसकी बाते सुन कर कहती है         नैना :-  अरे यार तू क्यों परेशान हो रही है देख अभी             तो 2 दिन बाकी है इसमें तू एक बार तो               रिवीजन कर लेगी।

ईशानी :- रिवीजन उसका होता है जिसको पहले पढ़ा हो मैने तो पहले भी नहीं पढ़ा में यहां से काम करने चली जाती हु मुझे पढ़ने का टाइम कहा मिलता है।

नैना :-  आइडिया !  मैने सर को स्टाफ रूम में अलमारी में पेपर रखते देखा था पक्का वो अपने ही पेपर होंगे क्यों ना हम वो पेपर ले लेते है यार सच बताओ तो मैंने भी कुछ नहीं पढ़ा। मेरे कजन की शादी में रह है इसलिए कुछ पढ़ ही नहीं पाई।

ईशानी :- नहीं नहीं ये गलत है हम ऐसे चोरी नहीं कर सकते।

नैना :- अपने पास दूसरा कोई ऑप्शन नहीं है फिर हो जाते है दोनों फेल। 

ईशानी :-  नहीं मुझे फेल तो नहीं होना अगर फेल हुई तो पापा बहुत डांटेंगे क्या पता गांव का टिकट कटवा दे मेरा 

नैना :-  इसी लिए तो कह रही हु हम कौनसा हर एग्जाम में चोरी करेंगे बस इस बार अगली बार तो पढ़ लेंगे। किसी को कुछ पता नहीं चलेगा ये बात बस हम दोनों के बीच रहेगी 

ईशानी :- लेकिन मुझे बहुत डर लग रहा है अगर पकड़े गए तो कॉलेज से निकाल दिए जाएंगे और घरवालों को भी पता चल जाएगा 

नैना :-  तू इतना क्यों सोच रही है और अगर नहीं पकड़े गए तो फेल तो नहीं होंगे ना।

ईशानी कुछ सोचने के बाद नैना की बात से राजी हो जाती है 

ईशानी :- लेकिन हम स्टाफ रूम से पेपर कैसे निकलेंगे स्टाफ रूम में तो कोई ना कोई स्टाफ रहता ही है 

नैना :-  उसकी टेंशन तू मत ले में सब कर दूंगी तू बस मेरा साथ दे 

नैना ईशानी को सारा प्लान समझा देती है कैसे पेपर चुराना है ईशानी को बहुत घबराहट होती है कही पकड़े नहीं जाए 

नैना पानी पीने के बहाने देख कर आती है अभी स्टाफ रूम में दो टीचर ही बैठे है वो क्लास में आती है और ईशानी से कहती है 

नैना :- अभी स्टाफ रूम में दो टीचर है और बाकी का स्टाफ क्लासों में है अभी अच्छा मौका है पेपर लेने का में किसी बहाने से दोनों टीचर को बाहर बुलाती हु तो सर की अलमारी में से पेपर की फोटो ले लेना ठीक है