ये कहाँ आ गए हम - 3 Shristi Tiwari द्वारा नाटक में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

ये कहाँ आ गए हम - 3

निखिल तैयार हो कर अपने घर से निकलता है। उसने आज white कलर के टी शर्ट के साथ में brown colour की लेदर की जैकेट और ब्लू जीन्स पहनी हुई थी। वो कार में बैठ कर मोना को फोन लगाता है , कुछ रिंग बजने के बाद मोना फोन उठा लेती है। “What’s up मेरी जान? ” निखिल पूछता है। 
मोना जो अभी अपने घर पर कुछ देर पहले तमन्ना को रेडी कर रही थी निखिल का फोन उठाती है और ये बात सुन कर मुस्कुराते हुए फोन पर बोलती है “फ्लर्टिं हाँ ! ”
“अच्छा, तुम और तमन्ना रेडी हो गईं हो ? मैं तुम दोनों को लेने के लिए घर से निकल गया हूँ। ” 
“ हाँ, तुम आ जाओ , मैं ready हूँ । ” मोना ने उत्तर दिया। तभी एक छोटी से बच्ची ने पूछा 
“मम्मा कौन है? निखिल uncle आएगें ना?” 
मोना, तमन्ना की height तक झुक कर हाई- फाइव देते हुए बोली “तुम्हारे निखिल uncle घर से निकल चुके हैं, और हम फन कैस्टल के लिए निकलने ही वालें हैं।”यह सुन कर नन्ही सी तमन्ना खुशी से उछलते हुए बोली “Yay! मम्मा  हम आज फन कैस्टल जा रहे है। क्या हम इसके बाद कैफे में chocolate पेस्ट्री खाने चल सकते हैं? ” 
“अच्छा ठीक है बेटू।” मोना तमन्ना के माथे को चूमते हुए बोली। 

निखिल फोन कट कर के ड्राइव करते हुए बीस मिनट बाद मोना के घर पहुँच गया। 
गाड़ी की आवाज सुनते ही नन्ही तमन्ना अपनी मम्मा की गोदी से उछल कर उतरी और दौड़ते हुए दरवाजे पर खड़ी हो गई। “अरे तमन्ना बेटा ! ” मोना तमन्ना के पीछे-पीछे भागते हुए आई। 
निखिल भी अपनी कार पार्क करके गाड़ी से उतर गया। 
तमन्ना दौड़ते हुए निखिल की गोदी में जा कूदी। 
“कैसा था मेरा छोटा शैतान! ” निखिल एक funny सा चेहरा बनाते हुए बोला। 
“तमन्ना कोई शैतान-वैतान  नहीं है ” वह छोटी सी बच्ची झूठ मूठ का गुस्सा करते हुए बोली । 
यह बात सुन कर मोना और निखिल हसने लगें। 

कुछ देर बाद वह लोग फन कैस्टल पहुँच गए। 

तमन्ना फन कैस्टल में घुसते के साथ खेल-कूद में बिजी हो गई । आधे घंटे बाद , तमन्ना उछलते हुए निखिल और मोना के पास आई जो कि बैठ कर उसी को देख रहे थें । “मम्मा - मम्मा हम water slide पर जा  सकतें हैं?” तमन्ना ने मासूम सा चेहरा बनाते हुए पूछा 
“No ,बेटा । आप अभी बहुत छोटे हो । मैं आपको अकेले कैसे भेज सकतीं हूँ?”
“Please ना मम्मा -मम्मा please।”
Oh! God अब ये बदमाश लड़की मुझे तो नहीं छोड़ने वाली आप ही इसका कुछ करो । 
दरअसल मोना को ऊंचाई से बहुत डर लगता था और water slide बहुत ही ऊंचा था । एक बार मोना ऊपर  पहुँच के चक्कर खाते-खाते बची थी। उसे तो ऊपर से नीचे देख कर ही गघबराहट होने लगती थी।
“ खहू!,खहू!,खहू!”तभी निखिल झूठ मूठ की खासी खांसते हुए बोला “ज़रा हम पर भी ध्यान फरमाइए। ” और तमन्ना के कंधों में अपनी बाहें डाल, मोना को देखते हुए कंटिन्यू किया “वैसे बेटा, अगर आपकी मम्मा  को डर लग रहा हो तो , मैं भी आपको water slide पर ले जा सकता हूँ।” 
मोना निखिल के कंधे पर चपत लगाते हुए बोली “मैं कोई डरती- वर्ती नहीं हूँ। ” “अच्छा तो हमारे साथ water slide पर चल कर दिखाओ, क्यूँ तमन्ना?” और यह कहते हुए निखिल ने अपना हाथ तमन्ना की ओर बढ़ा दिया और तमन्ना निखिल को हाई -फाइव देते हुए बोली 
“ हाँ uncle क्यूँ नहीं , तमन्ना की मम्मा तो सबसे brave हैं।है ना मम्मा” । मोना अपनी बड़ी बड़ी आँखें दिखाते  हुए झूठ-मूठ का गुस्सा करते हुए कहती है “निखिल! ”
मोना की आँखें देख कर निखिल और तमन्ना दोनों ही अपने कान पकड़ लेतें हैं। “ I'm really very sorry, लेकिन मोना, तमन्ना को water slide पर जाने का बहुत मन है । Please मोना।” निखिल कान पकड़ कर मासूम सा चेहरा बनाते हुए बोलता है । तमन्ना भी उसकी हाँ में हाँ मिला कर कहती है “please ना मम्मा , please बस थोड़ी देर की तो बात है ।” 
“Ok, Ok fine , तुम निखिल uncle के साथ slide पर जा सकती हो।” 
यह सुन कर तमन्ना खुशी से उछलने लगी और मोना के गालों पर हल्के से एक किस कर दिया। तमन्ना को देख कर वो दोनों भी हसने लगें तभी उन्हें एक क्लिक की आवाज आई। किसी ने उनकी photo खींच थी । 
तभी एक आदमी  वहाँ आकर बोलता है “My bad for disturbing you, लेकिन मैने आप की photo खींच ली । दर असल मैं एक photographer हूँ जो लोगों की candid तस्वीरें खींचता है । आपकी family को ऐसे हस्ते हुए देखा तो सोचा इस moment को कैमरे में capture कर लूं । अगर आप comfortable ना हो तो मैं आपकी photo तो delete भी कर सकता हूँ। ”
“It’s absolutely fine with me लेकिन अगर इन्हें ऐतराज न हो तो। ” निखिल मोना की तरफ इशारा करते हुए बोलता है । 
“जी हम तो आपको जानतें तक नहीं है। क्या आप कुछ ऐसा proof दिखा सकते हैं जिससे हम विश्वास कर सकें कि आप एक genuine photographer हैं? ” मोना ने पूछा। 

जि हाँ ये रहा मेरा कार्ड और यह कह कर उसने अपना फोटो स्टूडियो का कार्ड आगे बढ़ा दिया। 
Photographer उनकी कुछ और तस्वीरें खींचने के बाद बोला “By the way , आप लोगों की जोड़ी बहुत अच्छी हैं । काफ़ी प्यारी बेटी है  आपकी ”। ये सुन कर मोना के गाल लाल हो गए और वो हकलाते हुए बोली “नहीं - नहीं जैसा आप सोच रहें हैं वैसा कुछ भी नहीं है , हम तो सिर्फ़ colleagues हैं और अच्छे दोस्त है। तमन्ना बस मेरी बेटी।”
“Oh! I'm so sorry. वैसे आपके husband और इस प्यारी सी बच्ची के पापा बहुत lucky होंगें । उन्हे इतनी खूबसूरत बीवी और प्यारी बेटी जो मिलीं है । अच्छा में चलता हूँ।”ये बोल कर वो photographer वहाँ से चला जाता है। 

Husband  शब्द सुन कर मोना के चेहरे पर उदासी सी छा जाती है। निखिल उसके उदास चेहरे को नोटिस कर लेता है। उसे तमन्ना के पापा के बारे में कुछ भी पता नहीं था और ना ही उसने कभी जानने की कोशिश कि। उसे बस इतना पता था कि तमन्ना एक single mother है। 

निखिल नकली खांसी खाँसते हुए बोला “वैसे तमन्ना water slide पर चलें।” 
“ok” 
निखिल ने मोना के चेहरे पर आ रहे भावों को देख कर , उसे कुछ वक्त अकेले देने का सोचा। 
तमन्ना और निखिल वहाँ  से चलें जाते हैं। 

मोना अपने बीते हुए कल को याद करने लगती है 

Flashbacks 

“अरमान -अरमान , तुमने तो पूरा केक ही जला दिया।” मोना ovan से केक को निकालते हुए बोली 
“ओफ्फो! अब ये क्या हो गया । मैने कहा था  साथ में valentines  day का केक bake करने का idea -” उसने अपनी लाइन अधूरी ही छोड़ दी। 
“चलो छोड़ो भी , हम bakery से order कर लेतें हैं।”
“अच्छा अगर बेकरी से ही order करना था तो पहले भी कर सकतें थें।”अरमान मोना की गर्दन के इर्दगिर्द अपनी बाहें लपेटे बोला। 
“मेरी जान , order तो हम कर लेतें लेकिन जो साथ में baking करते हुए टाइम स्पेंड करने का मजा हैं वो नहीं आता।” मोना खिलखिलाते हुए , अरमान का हलके से गाल खींच कर  उस्से कहती हैं। अरमान उसे पेट पर गुदगुदी करने लगता है , कुछ ही देर में अरमान मोना की कमर पर अपनी बाहें लपेटे उसे पीछे से हग कर लेता है। 

इन बितिं यादों को याद करके तमन्ना की एक आँख के कोने से एक आँसू की बूंद गिर जाती है। 

वहीं दूसरी तरफ : 

Alistone cafe

अरमान और अनीषा आज Alistone cafe आए हुए थें। ये cafe फन castle के बिलकुल करीब था। अरमान और अनीषा ने VIP टेबल book की हुई थी। अरमान एक चेयर पीछे खींचते हुए सिर झुका कर अपने हाथ से अदब के साथ इशारा करते हुए बोलता है “Please, have a seat my lady.” ये बोलते के साथ वो हलके से अनीषा के हाथ के पीछे किस कर देता है। अनीशा के भी चेहरे पर smile आ जाती है। 

वे दोनों अपनी-अपनी seats पर एक दूसरे के आमने-सामने बैठ जाते हैं। जब अरमान menu देख रहा होता है तो तब table के नीचे फोन छिपा कर अनीषा किसी को मैसेज type कर रही होती है “हम cafe पहुँच चुके हैं।  जल्दी आ जाओ। ” 
जैसे ही अरमान मेनू पे से अपनी नजर हटाता है वैसे ही अनीषा अपने फोन को छिपा कर उसे देख कर एक झूठी मुस्कान pass कर देती है। 

तभी एक वेटर आता है और उनका order ले कर वहाँ से चला जाता है । 
बीस मिनट के बाद उसी कैफे में तमन्ना और निखिल भी enter करतें हैं और वो लोग अरमान और अनीषा के पीछे वाली टेबल पर जा कर बैठ जाते है । 
यहाँ वेटर खाना ले का पहुंच जाता है । 
जब वो लोग खाना खा रहे थें तब अनीषा बोलती है “वैसे बेबी थोड़ी देर पहले मुझे मैसेज आया था कि मेरी friend सिमोन भी यहीं हैं तो मैने उसे भी बुला लिया। I know it's a date पर काफी दिन हो गए है उससे मिले और उसने मुझे बोला कि उसे कुछ बिज़नेस रिलेटेड चीजें भी डिस्क करनी है। So I hope you will not mind ना.”
अरमान ने अपनी सिर हाँ में हिला दिया और खाना खाने लगा।” 

……………..…………..………………………………………………………………………
आखि़र क्या होगा जब होगा मोना और अरमान का आमना सामना ? 
आखिर कौन है ये सिमोन? और क्या करेंगी अनीषा? 
जाने के लिए पड़ते रहिए “ये कहाँ आ गए हम ”
रिव्यूज लिखना ना भूले और अगर आपको खानी पसंद आई हो तो like और share जरूर करें। 
इस कहानी को अपनी लाइब्रेरी में ज़रूर add करें। 
अगर आपको ये  कहानी अच्छी लगी और आपके इसको आगे पढ़ना चाहते हो तो प्लीज़ मुझे subscribe और follow करें . और मुझे 200 फ्लॉलोअर्स का ट्रेशहोल्ड पूरा करने में मदद करें ताकि मैं आपके लिए और कहानियां ला सकूं और नए chapters update कर सकूं.