कुछ ज्ञान की बातें 9
नोट - इस आलेख में कुछ ऐसी प्राकृतिक बातों पर प्रकाश डालने ला प्रयत्न किया गया है जिसे हम अक्सर देखते हैं और उसके बारे में और जानने की जिज्ञासा होती है , इस लेख में पढ़ें इंटरनेशनल डेट लाइन और टाइम जोन क्या हैं …
इंटरनेशनल डेट लाइन और टाइम जोन क्या हैं
इस श्रृंखला के पहले लेख में सूर्योदय पर चर्चा के दौरान देखा गया था कि सर्वप्रथम सूर्य का उदय ‘ इंटरनेशनल डेट लाइन ‘ पर होता है . आखिर इंटरनेशनल डेट लाइन क्या है ? यह एक काल्पनिक लाइन या रेखा है जो नॉर्थ और साउथ पोल से गुजरती है . इस रेखा को क्रॉस करने पर कैलेंडर का डेट बदल जाता है . इंटरनेशनल डेट लाइन के दोनों तरफ दो डेट होते हैं , अगर इसके पूरब में 10 तारीख है तो पश्चिम में 9 तारीख होगा . यह रेखा प्रशांत महासागर के मध्य में स्थित कैरोलिना द्वीप से गुजरती है . वैश्विक स्तर पर समय और तिथि को ट्रैक करने और टाइम कीपिंग को सुविधाजनक बनाने के लिए इस जगह का और इस काल्पनिक रेखा का अपना महत्व है .
इंटरनेशनल डेट लाइन ही वह जगह है जहां एक दिन का अंत होता है और अगले दिन का आरम्भ . भले ही यह रेखा काल्पनिक है परन्तु यह पृथ्वी की गति और अपने ऑर्बिट में सूर्य की परिक्रमा आदि तथ्यों को ध्यान में रख कर खींची गयी है जो ग्लोबल टाइम कीपिंग और ट्रेवल में बहुत उपयोगी है . यह रेखा दुनिया को 24 टाइम जोन में बांटती है . हमारी पृथ्वी एक गोलाकार स्फीयर ( sphere ) है और इसे 360 बराबर बराबर भागों या डिग्री में बांटा गया है .प्रत्येक 15 डिग्री का एक टाइम जोन है ( 360 / 15 = 24 ). इंटरनेशनल डेट लाइन 180 डिग्री देशांतर ( longitude ) वाली रेखा है .
टाइम जोन का नंबरिंग - धरती पश्चिम से पूरब की तरफ घूमती है . टाइम जोन का नंबर एक दूसरी रेखा प्राइम मेरिडियन से पूरब की तरफ बढ़ता है . प्राइम मेरिडियन 0 डिग्री देशांतर रेखा ( longitude ) है जो U. K. के ग्रीनविच से गुजरती है . दरअसल प्राइम मेरीडियन को 1851 में ब्रिटिश ने मान्यता दी थी . ब्रिटेन उस समय के सबसे शक्तिशाली और विकसित देशों में एक था . प्राइम मेरीडियन से ही 24 घंटे टाइम कीपिंग का आरम्भ हुआ जिसे GMT ( ग्रीनविच मीन टाइम ) कहते हैं .
GMT और UTC ( coordinated universal time ) - अंतर्राष्ट्रीय मान्यता के अनुसार GMT और UTC दोनों एक ही हैं , अंतर मात्र इतना ही है कि GMT दिन के मध्य ( midday ) के संदर्भ से मापा जाता है जबकि UTC मध्यरात्रि के संदर्भ ( reference ) से . आजकल UTC ही ग्लोबली कानूनन मान्य है .
भारत का स्टैंडर्ड समय IST , GMT + 5. 30 है . IST उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर को आधार मान कर रखा गया है . मिर्जापुर 82. 5 डिग्री देशांतर पर है ( 82.5 / 15 = 5.5 घंटे ) . यदि ब्रिटेन में GMT के अनुसार 5 AM है तो भारत में समय 8. 30 AM होगा . 10 PM UTC ( 2200 hrs )= 03.30 AM IST
धरती पश्चिम से पूरब की तरफ घूमती है . जब हम प्राइम मेरीडियन से पूरब की तरफ बढ़ते हैं टाइम जोन प्रति 15 डिग्री पर एक घंटा आगे होता है . इसके विपरीत जब हम प्राइम मेरीडियन से पश्चिम की ओर जाते हैं तब टाइम जोन प्रति 15 डिग्री पर एक घंटा पीछे होता है . एक टाइम जोन से दूसरे टाइम जोन में सफर करने पर यात्री को उसी अनुपात में अपनी घड़ी को आगे या पीछे करना पड़ता है . इस तरह आप देखेंगे कि इंटरनेशनल डेट लाइन प्राइम मेरिडियन से 180 डिग्री पर स्थित है और ग्लोब को यानी दुनिया को दो बराबर भागों में बांटती है .
वैसे इंटरनेशनल डेट लाइन की स्थापना 1884 में हुई थी हालांकि इस को मानने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है . देश अपना डेट और टाइम जोन चुनने के लिए स्वतंत्र हैं . इंटरनेशनल डेट लाइन नॉर्थ और साउथ पोल से गुजरने वाली सीधी रेखा कही जाती है पर वास्तव में कुछ जगहों ( रूस में साइबेरिया आदि ) से गुजरने समय यह ज़िग ज़ैग ( आड़ी तिरछी ) होती है ताकि रेखा उस देश की सीमा में न हो .इंटरनेशनल डेट लाइन किसी भी देश की धरती से हो कर नहीं गुजरती है ताकि उसकी पोलिटिकल सीमाओं और उसके आंतरिक टाइम जोन और कैलेंडर डे से कोई छेड़छाड़ नहीं हो .
क्रमशः
xxxxx