कुछ ज्ञान की बातें 8
नोट - इस आलेख में कुछ ऐसी प्राकृतिक बातों पर प्रकाश डालने ला प्रयत्न किया गया है जिसे हम अक्सर देखते हैं और उसके बारे में और जानने की जिज्ञासा होती है , इस लेख में पढ़ें सूर्योदय सबसे पहले कहाँ होता है …
सूर्योदय सबसे पहले कहाँ होता है
“ सूर्योदय सबसे पहले कहाँ होता है ? “ इस लेख में इसी विषय पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है .
सूर्योदय सबसे पहले कहाँ होता है ? आमतौर पर जापान को ‘ लैंड ऑफ़ राइजिंग सन ‘ जिसे हिंदी में ‘ सूर्योदय की धरती ‘ के नाम से जाना जाता है , परन्तु यह सत्य नहीं है . दुनिया में जापान से भी 4 घंटे पहले न्यू ज़ीलैंड में सूरज का उदय होता है पर यह भी नहीं कहा जा सकता है कि सूर्योदय सबसे पहले वहीँ होता है
सनराइज और सनसेट - दरअसल सनराइज और सनसेट या सूर्योदय और सूर्यास्त जैसी कोई घटना होती ही नहीं है . सूर्य तो सौरमंडल के केंद्र में अपनी जगह पर स्थिर है और हमारी पृथ्वी व अन्य ग्रह अपनी अपनी कक्षा ( orbit ) में उसकी परिक्रमा करते रहते हैं . सूरज अपनी जगह पर सदा प्रकाशमान और स्थिर रहता है . चूंकि पृथ्वी अपनी धुरी पर 24 घंटों में एक बार घूमती है इसलिए जब किसी जगह पर सूर्य का प्रकाश पहले पड़ता है या पहली बार सूरज दिखता है तब उस जगह पर सूरज का उदय और शाम को जब सूरज नहीं दिखता है उसे हम सूर्यास्त कहते हैं . दुनिया में सभी देशों और वहां भी भिन्न भिन्न शहरों या जगहों पर सनराइज और सनसेट अलग अलग समय पर होता है . एक ही जगह पर सनराइज और सनसेट का समय प्रतिदिन एक नहीं रहता है . ऐसा पृथ्वी के अंडाकार ऑर्बिट ( oval orbit ) के चलते होता है . इतना ही नहीं किसी ख़ास जगह पर साल के किसी खास दिन सनराइज और सनसेट का समय हर साल वही नहीं रहता है , वह भी बदलता है हालांकि यह अंतर एक मिनट से ज्यादा नहीं होता है . ऐसा इसलिए होता है क्योंकि धरती अपनी ऑर्बिट में सूर्य की परिक्रमा 365 दिन में पूरी नहीं करती है बल्कि 365. 25 दिन में .
इसके अतिरिक्त नार्थ और साउथ पोल पर स्थिति और भी अजीब है . पृथ्वी परिक्रमा के दौरान अपनी axis ( धुरी ) से कुछ inclined ( तिरछी झुकी ) रहती है . यह झुकाव लगभग 23. 5 डिग्री होता है जिसके चलते कुछ महीने तक सूर्य का प्रकाश एक ही पोल पर ठीक से पहुंच सकता है . इसलिए दोनों ध्रुव ( pole ) पर करीब 6 महीने दिन रहता है और करीब 6 महीने रात रहती है . जब साउदर्न गोलार्ध ( southern hemisphere ) का झुकाव सूरज की तरह होता है , साउथ पोल पर लगभग 6 महीनों तक ( 23 सितंबर से 21 मार्च ) दिन रहता है . उस समय नार्थ पोल पर ठीक विपरीत स्थिति रहती है यानी लगभग 6 महीनों तक रात्रि रहती है .
आखिर पृथ्वी पर सूर्य का उदय या यों कहें सूर्य की रोशनी सबसे पहले कहीं तो देखी जाती होगी . इसका उत्तर हाँ है . दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में एक द्वीप है कैरोलिना एटोल ( Caroline Atoll ) जहाँ पर सूरज का उदय सबसे पहले होता है हालांकि इस द्वीप पर मानव नहीं रहते हैं . यह आइलैंड प्रशांत महासागर में स्थित किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है . इसे मिलेनियम आइलैंड भी कहा जाता है क्योंकि 2000 ई . में सबसे पहले सूर्योदय यहीं देखा गया था और लगभग हमेशा इसी जगह पर सबसे पहले सूरज का प्रकाश दिखता है . इंटरनेशनल डेट लाइन यहीं से गुजरता है अर्थात सबसे पहले सूर्य का प्रकाश इंटरनेशनल डेट लाइन पर ही पड़ता है . यह एक काल्पनिक रेखा है और यह रेखा पृथ्वी के नॉर्थ पोल और साउथ तक गुजरती है . यही वो जगह है जहाँ सूर्यास्त भी सबसे पहले होता है .
पिछले लेख में इंटरनेशनल डेट लाइन पर चर्चा हुई थी . विज्ञान के अनुसार वास्तव में फर्स्ट या लास्ट सनराइज कुछ होता ही नहीं है बल्कि यों कहा जा सकता है कि सूर्योदय की श्रृंखला सतत दिखती रहेगी जैसे जैसे सुदूर पश्चिम चलते रहेंगे .
क्रमशः