ढाबा स्टाइल भुना आलू Neha Diwan द्वारा पकाने की विधि में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
  • सीप का मोती - 5

    भाग ५ "सुनेत्रा" ट्युशन से आते समय पीछे से एक लडके का आवाज आ...

  • Zindagi

    Marriage is not just a union between two people. In our soci...

  • Second Hand Love

    साहनी बिला   आलीशान महलघर में 20-25 नौकर। पर घर मे एक दम सन्...

  • Beginning of My Love - 13

    ​शरद राव थोड़ा और आगे बढ़कर सुनने लगे कि वॉर्ड बॉय और नर्स क्य...

  • पीपल तले उम्मीद

    ️ पीपल तले उम्मीद ️कई दिनों से आसमान में बादल लुका-छिपी का ख...

श्रेणी
शेयर करे

ढाबा स्टाइल भुना आलू

आलू तकरीबन सबका पसंदीदा होता है हमारे घर तो यह बहुत बनता है आलू की सब्जी आलू का रायता आलू पूरी हर चीज में आलू का इस्तेमाल होता ही है, यह  ऐसी एक डिश है जो मेरी बहुत फेवरेट है ढाबा स्टाइल भुना हुआ आलू, मेरे घर छुट्टी वाले दिन यह बनता ही बनता है।



आलू के बिना हमारी फूड लाइफ बहुत अधूरी है। इसके बिना कई डिशेज या स्नैक्स की कल्पना ही नहीं की जा सकती।

यह वजह है कि आलू को हम रोज किसी न किसी रूप में अपनी थाली का हिस्सा बनाते हैं। आलू का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, लेकिन हर घर में इसे अलग तरह से बनाने की प्रथा भी है। 

कहा जाता है कि आलू में स्टार्च ज्यादा होता है, जिसे खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती। साथ ही, आलू से अलग तरह के स्नैक्स भी बन सकते हैं। 

अगर सब्जी की बात की जाए, तो दर्जनों सब्जियां लगभग बनाई जाती हैं। लेकिन हमें यकीन है कि आपने आलू भुना कभी ट्राई नहीं किया होगा। अगर आपने वाकई में ट्राई नहीं किया है, तो एक बार जरूर बनाएं और पराठे के साथ गरमा-गरम सर्व करें। और अगर किसी ने ट्राई किया है तो मुझे कमेंट में बताएं कि आप लोग इस रेसिपी को कैसे बनाते हैं।। यह बहुत ही इजी रेसिपी है और पराठे के साथ बहुत मजेदार लगती है।। अगर कोई प्याज और लहसुन वगैरा नहीं खाता तो बिना उसके भी बना सकते हैं मैंने ट्राई की हुई है। 


समग्री
आलू- 700 ग्राम (छोटे वाले)
तेल- 2 चम्मच
तेजपत्ता- 2
काली मिर्च के दाने- 9
हरी इलायची- 1
प्याज- 1 कटा हुआ
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
घी- आधा चम्मच
टमाटर- 1
दही- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
बेसन- 1  कप
पानी- जरूरत के हिसाब से
धनिया पत्ता- 1 चम्मच
मसाला बनाने के लिए
जीरा- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
धनिया के बीज- 2 चम्मच
काली मिर्च के दाने- 8
बड़ी इलायची- 6
हरी इलायची- 3
लौंग- 7
लाल मिर्च- 5
बेसन का मसाला बनाने के लिए
घी- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 2
बेसन- 2 चम्मच
अजवाइन- 2 चम्मच


विधि
आलू भुना बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। इस दौरान एक गहरी भारी कड़ाई या पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें तेजपत्ता, काली मिर्च, हरी इलायची डालकर भूनने दें। 

जब मसाला फूटने लगे तो प्याज डालें और हल्की आंच पर ब्राउन होने तक भून लें। फिर धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और हल्का पानी डालकर 10 मिनट तक फ्राई करें। साथ ही, घी और टमाटर भी डाल दें। लगभग 10 मिनट बाद आपका मसाला तैयार हो जाएगा। 

तेल ऊपर आने लगे तो ऊपर से दही, लाल सूखी मिर्च और नमक डाल दें। फिर 10 मिनट तक ढककर पकाएं। अब इसमें आलू को छीलकर ग्रेवी में डालकर पकने दें।

अब इस दौरान बेसन का मिश्रण तैयार करें। इसके लिए एक पैन में घी गर्म करें बेसन को भूनें और फिर सभी सामान डाल दें। 

इसे ठंडा करने के बाद आलू की ग्रेवी में डालकर पकाएं। बस हमारा आलू भुना तैयार है, जिसे पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है। मगर सर्व करने से पहले ऊपर कटा हुआ हरा धनिया डाल दें और फिर अच्छी तरह से मिलाकर सर्व करें।