Mysterious Murder [गुमशुदा] - 1 jenny द्वारा क्राइम कहानी में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
  • आई स्टिल लव यू - 7

    --------------​लेक्चर हॉल से बाहर कदम रखते ही रौक्षिण की चाल...

  • भूख

    दिसंबर के अंतिम सप्ताह की वह रात हड्डियाँ जमा देने वाली थी।...

  • राहें - 14

    मरना तो हैसाकेत कई दिनों से परेशान हो रहा था। बेटी की शादी क...

  • Mr. Ms. Fake - एपिसोड 6

    Mr. & Ms. FakeEpisode 6 – The Ex is Back!रविवार...सान्वी के...

  • बंद कमरे का रहस्य

    बंद कमरे का रहस्यभाग 1: रहस्यमयी मकानगाँव के किनारे एक पुरान...

श्रेणी
शेयर करे

Mysterious Murder [गुमशुदा] - 1

रात 2 बजे

कल्याणपुर पुलिस स्टेशन 


एक औरत जिसकी उम्र 55 साल हैं चेहरे पर घबराहट और बेचैनी। महरूम रंग का सूट पैरो चप्पल हाथ में कड़ा। आदमी 57 साल सफेद बाल आँखों पर चश्मा पजामा और टी- शर्ट पहने घबराते हुये पुलिस स्टेशन के अंदर आते हैं।

सर-सर हमें रिपोर्ट लिखवाना हैं।
एक पुलिस अधिकारी- हाँ बोलो क्या रिपोर्ट लिखवाना हैं।
औरत घबराते हुए- सर मेरा नाम हिमानी शर्मा है और हमारी बेटी सुबह ऑफिस के लिए निकली थी और अभी तक नहीं आई और उसका फोन बंद आ रहा है उसके ऑफिस वाले दोस्तों से भी पूछ लिया सब बोल रहे है वो 6 बजे ही ऑफिस से निकल गई थी। हमेशा वो 8 बजे तक घर आ जाती है पर आज नहीं आई और आज से पहेले कभी late हुई है तो हमें जरूर बताती हैं पर आज ना उसका फोन आया और ना ही उसका फोन लग रहा है।

पुलिस अधिकारी- कहीं आपकी बेटी का कोई boyfriend वगैरा तो नहीं है देखिये गलत मत समझाना पर आजकल लड़कियां आपने माँ बाप के डर से की वो लोग मानेंगे नहीं अपने boyfriend के सांग भाग जाती है इसलिए हम ये पूछ रहे हैं आपकी बेटी का कोई चक्कर तो नहीं था।

हिमानी जी- सर मैं झूठ नहीं बोलेंगी पर एक लड़का हैं जिसे हमारी बेटी प्यार करती थी पर वो हमारे जितना पैसों में नहीं था इसलिए हम इस रिश्ते के खिलाफ थे।

पुलिस अधिकारी- हम्म इसलिए उसके संग भाग गई होगी आपकी बेटी।

हिमानी जी- नहीं सर हमारे कहने पर उस लड़के से हमारी बेटी ने 15 दिन पहले ही रिश्ता तोड़ दिया था।

पुलिस अधिकारी- और वो मान भी गई वाह काफ़ी आज्ञा करी बेटी है आपकी।  आपने कहा और वो मान गई पर देखिए अभी हम रिपोर्ट नहीं लिखेंगे 24 घंटे से पहले हम गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखते कल तक वो वापस नहीं आती है तब हम देखेंगे अभी जाइए आप लोग।
हिमानी जी और अरविंदर जी दोनों निराश हो कर चले जाते है 

सुबह 10 बजे

हिमानी जी और अरविंदर जी दोनों पुलिस स्टेशन रोते रोते वापस आते हैं
हिमानी जी- सर अभी तक हमारी बेटी घर वापस नहीं आई पता नहीं किस हाल में होगी कहा होगी please हमारी रिपोर्ट लिख लीजिए।

पुलिस अधिकारी- बोलिए।

हिमानी जी- जी हमारी बेटी का नाम करुणा है उम्र 25 साल कल सुबह रोज़ की तरह 8 बजे वो ऑफिस के लिए निकालती है लंच टाइम्स में उसे बात भी हुई थी बिल्कुल ठीक थी पर जब 9 बजे तक वो घर नहीं आई तो हमने उसको फोन लगाया पर फोन बंद बता रहा था उसके ऑफिस के कुछ दोस्तों से पूछा तो पता चला वो 6 बजे ही ऑफिस से निकल गई थी सर हमारी बेटी का पता लगवाये पता नहीं किस कैसी होगी किस हाल में होगी मेरी बच्ची।
बोल कर रोने लगती है 
पुलिस अधिकारी- चिंता मत कीजिये हम आपकी बेटी का पता लगाते हैं पहले आप हमें जहां आपकी बेटी काम करती थी वहां का पता और उसके सभी दोस्तों का नंबर दे दे हमने। ताकि आगे की कार्रवाई कर सके।

आगे क्या हुआ जाने के लिए हमारे साथ बने रहें।