प्रेम के रंग - 6 - कर गई क्यों बेवफाई Your Dreams द्वारा प्रेम कथाएँ में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
  • Her Silent Secret - 15

    शहर में उस रहस्यमय साइको किलर का नाम पिछले चार सालों से लोगो...

  • पुराने मित्र

    पुराने मित्र लेखक: विजय शर्मा एरी (Vijay Sharma Erry)समय बीत...

  • पिंकू की परी - 3

    अम्मा की तोरई और स्पेसशिप का गियर'सूं-सूं... खटर-पटर...&...

  • सावन

    सावन की दोपहर लगभग आधी खत्म हो चुकी थी और ढलते सूरज की सुन्ह...

  • पवित्र प्रेम या अभिशाप Season 2 - 22

    शाम का समय था। चौहान हवेली का मुख्य दरवाज़ा खुला।शादी से लौट...

श्रेणी
शेयर करे

प्रेम के रंग - 6 - कर गई क्यों बेवफाई


कर गई क्यों बेवफाई
एक बार एक लड़का और लड़की थे मिले। चलने लगे उनके प्यार के सिलसिले। लड़का अपने जान से भी ज्यादा उस लड़की को प्यार करने लगा। उसकी छोटी-छोटी बातों पर मरता था। लड़की भी दिखाती थी कि वह उसी से प्यार करती है लेकिन लड़के को यह नहीं पता था कि वह सिर्फ उसकी दौलत पर मरती है। लड़का अपने घर से काफी पैसे चुरा लेता था लड़की को घुमाने-फिराने के लिए। ऐसे ही बीतते-बीतते कई साल गुजर गए। लड़के के घर की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गए थे। लड़के के माँ को कुछ बड़ी बीमारी हो गई। और बाप के व्यापार में भी मुसीबत आ पड़ी थी। घर में सब पैसे-पैसे के मोहताज थे। हालत बिगड़ने के बाद भी बाप ने बेटे को कुछ भी नहीं बताया सब राज़ ही रखा। एक दिन लड़की ने लड़के से महंगे तोहफे की फरमाइस की। लड़का मना नहीं कर पाया और लड़की को तोहफे के लिए हाँ कर दिया। लड़के ने घर आकर अपने बाप से पैसे माँगे। घर के हालत बहुत बिगड़ जाने की बजह से बाप ने अपने बेटे को पैसे देने से मना कर दिया कि उनके पास अभी पैसे नहीं हैं। लड़के को लगा कि उसका बाप उससे झूट बोल रहा है। उसने फिर चोरी करने का फैसला किया। बाप ने कुछ पैसे माँगी थी लोगों से उसके माँ के इलाज के लिए और बेटे ने सारी पैसे उड़ा दिए ऐश करने के लिए। लड़के ने एक महँगा तोहफा खरीदा उस लड़की के लिए लेकिन बदकिस्मती से वह तोहफा उससे बीच रास्ते में ही गुम हो गया। इधर माँ की हालात बिगड़ने लगी और बाप भी बहुत चिंतित था। उधर जब लड़की ने लड़के को देखा मुँह को लटकाए हुए तो वह समझ गया कि लड़का उसके लिए कोई भी तोहफा नहीं लाया होगा। लड़की ने उसकी बात को बहाना बता दिया और इतना कहकर लड़के से अपना हाथ छुड़ा लिया। उस लड़के के सामने ही वह चली गई किसी और के साथ और लड़का वही सर पर हाथ रखकर बैठा रहा। थक हार जब देर रात को लड़का घर लौट आया तब देखा कि उसके घर में बहुत भीड़ हो चुकी थी। भीड़ देखकर वह घबरा गया। घर में घुसते ही उसने देखा कि उसका बाप एक तरफ बैठा हुआ है और बहुत रो रहा है। और इधर देखा तो उसकी माँ सोई हुई थी अर्थी पर। लड़का पागलों की तरह चिल्लाने लगा और कह रहा था कि कोई तो बता तो मेरी माँ की मौत की बजह। इतने में लड़के के सारे दोस्त वहाँ आए और उसे थाम लिया और दोस्तों ने बताया कि उसकी माँ की मौत कैसे हुई थी। उससे कहा कि कुछ पैसे तुम्हारे बाप ने बचाए रखे थे तुम्हारी माँ के इलाज के लिए पर वह पैसे चोरी हो चुके थे। उन पैसो की बजह से तुम्हारे माँ का इलाज नहीं हुआ और तुमने अपनी माँ को खो दिया। इतना सुनते ही लड़का पागल सा हो गया। वह कमरे में गया और उसने जहर खा कर अपनी माँ की तरह हमेशा के लिए सो गया।