इस कहानी में एक आम रविवार की सुबह का वर्णन किया गया है, जहां आनंद और उसकी पत्नी चाय पी रहे हैं। अचानक डोरबेल बजती है और दरवाजे पर एक लड़की आती है, जो आनंद की प्रेमिका होने का दावा करती है। उसकी उपस्थिति और व्यवहार दोनों पति-पत्नी के लिए चौंकाने वाले होते हैं। वह आनंद के गले में बाहें डालकर उन्हें चूमती है और यह सब देखकर पत्नी स्नेह हैरान रह जाती है। इस अप्रत्याशित आगमन से स्नेह बेहद परेशान और चिंतित होती है, जबकि आनंद चुप हैं। प्रेमिका, जो पहले से ही पहचान में नहीं आ रही थी, कहती है कि वह उन्हें परेशान करने नहीं आई, बल्कि केवल देखकर जाना चाहती थी। स्नेह इस स्थिति में खुद को असहज महसूस कर रही है, लेकिन वह मुस्कुराते हुए कहती है कि उसे खुशी है और वह अक्सर उसके बारे में सोचती थी। कहानी में प्रेम और विश्वासघात के जटिल तंतुओं का चित्रण किया गया है। प्रेमिका Sapna Singh द्वारा हिंदी प्रेम कथाएँ 39.1k 5.5k Downloads 15.6k Views Writen by Sapna Singh Category प्रेम कथाएँ पढ़ें पूरी कहानी मोबाईल पर डाऊनलोड करें विवरण ये एक सामान्य सी सुबह थी इतवार की । सर्दियों की गुनगुनी धूप बालकनी तक आ रही थी। आनंद वहीं बैठे चाय पी रहे थे। दोनों पैर सामने टेबल पर फैलाए, आंखों के सामने अखबार खोले। बच्चे अभी लिहाफ में घुसे मीठी नींद में सोए सपनों की दुनिया की सैर कर रहे थे। इतवार का दिन बहुत से पेंडिंग कामों को निपटाने का दिन भी होता है। आखिर हम दोनों वर्किंग थे। पर धूप मुझे ललचा रही थी। अभी मेड के आने में भी खासा वक्त था। इतवार को वह भी आराम से आती थी। मैंने अपनी चाय ली और बालकनी में आ गई। आनंद ने अखबार से नज़र उठाकर मुझे देखा और फिर से किसी ख़बर में डूब गए। धूप की भली सी सेंक को महसूसते मैंने शरीर को कुर्सी पर ढीला छोड़ा और इत्मीनान से चाय की चुस्कियों के सुख में डूब ही रही थी कि,डोरबेल बज उठी। More Likes This ? वृषाली (कर्ण की अर्धांगिनी)?अध्याय – 1? अंगराज या राधेय? ? द्वारा Vishakha Bhatt इंदौर लव स्टोरी द्वारा Radheshyam Patel Ep 2 अल्फाज़ ए इश्क द्वारा amjadaara बारिश वाला प्यार द्वारा Radheshyam Patel बारिश वाला प्यार बारिश वाला द्वारा Radheshyam Patel इंदौरवाला प्यार द्वारा Radheshyam Patel Episode 31: एक नई आवाज़, एक नई चुनौती… द्वारा Khwaab अन्य रसप्रद विकल्प हिंदी लघुकथा हिंदी आध्यात्मिक कथा हिंदी फिक्शन कहानी हिंदी प्रेरक कथा हिंदी क्लासिक कहानियां हिंदी बाल कथाएँ हिंदी हास्य कथाएं हिंदी पत्रिका हिंदी कविता हिंदी यात्रा विशेष हिंदी महिला विशेष हिंदी नाटक हिंदी प्रेम कथाएँ हिंदी जासूसी कहानी हिंदी सामाजिक कहानियां हिंदी रोमांचक कहानियाँ हिंदी मानवीय विज्ञान हिंदी मनोविज्ञान हिंदी स्वास्थ्य हिंदी जीवनी हिंदी पकाने की विधि हिंदी पत्र हिंदी डरावनी कहानी हिंदी फिल्म समीक्षा हिंदी पौराणिक कथा हिंदी पुस्तक समीक्षाएं हिंदी थ्रिलर हिंदी कल्पित-विज्ञान हिंदी व्यापार हिंदी खेल हिंदी जानवरों हिंदी ज्योतिष शास्त्र हिंदी विज्ञान हिंदी कुछ भी हिंदी क्राइम कहानी