कहानी "क्यूंकि वह आतंकी की माँ थी" एक माँ, रेशम, के दर्द और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। रेशम एक आतंकवादी के बेटे की माँ है, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वह डर और चिंता के बीच झाड़ियों में छिपी हुई है, जबकि उसकी चाची उसे पुकारती है। चाची के साथ उसकी भावनात्मक मुलाकात होती है, जहां दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर रोती हैं। रेशम अपने घर लौटती है, जहां पुलिस ने हर जगह छानबीन की है। वह अपने बेटे के बारे में सोचती है, जो मासूम और शांत था, और उसके आतंकवादी होने के आरोप पर उसे विश्वास नहीं होता। उसकी यादों में उसके पति की मृत्यु भी शामिल है, जो पहले बेटे की गिरफ्तारी से दुखी होकर चल बसे थे। रेशम अपने बेटे के लिए गम को अपने दिल में दबाए जीने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वह एक माँ है, जो अपने बेटे की निर्दोषिता की रक्षा करती है। क्यूंकि वह आतंकी की माँ थी ! Upasna Siag द्वारा हिंदी लघुकथा 2.4k 2.3k Downloads 7.1k Views Writen by Upasna Siag Category लघुकथा पढ़ें पूरी कहानी मोबाईल पर डाऊनलोड करें विवरण अँधेरा गहरा होता जा रहा था। वह अब भी डरती -कांपती सी झाड़ियों के पीछे छुपी बैठी थी। तूफान तो आना ही था। चला गया आकर ! वह अभी भी छुपी थी। गर्दन घुटनों में दबा रखी थी । कानों में जीप की घरघराहट और पुलिस के खटखटाते बूंटों की आवाज़ें अब भी गूंज रही थी। हिम्मत नहीं थी कि उठ कर अपने घर जाये और देखे। रेशम !! ओ रेशम !! अपने नाम की पुकार सुनी तो कुछ हौसला सा हुआ। नीलम चाची उसे ही पुकार रही थी। रेशम ! तू कहाँ है ? कितनी देर से तलाश रही हूँ ! चाची का गला भर्रा रहा था। चाची, मैं यहाँ हूँ ! लड़खड़ाते हुए रेशम चाची की तरफ बढ़ रही थी। More Likes This पहली मुलाक़ात - 1 द्वारा puja नेहरू फाइल्स - भूल-113 द्वारा Rachel Abraham प्रतिघात: दिल्ली की वो शाम - 2 द्वारा Abantika हिकमत और कमाई द्वारा Devendra Kumar उड़ान (1) द्वारा Asfal Ashok नौकरी द्वारा S Sinha रागिनी से राघवी (भाग 1) द्वारा Asfal Ashok अन्य रसप्रद विकल्प हिंदी लघुकथा हिंदी आध्यात्मिक कथा हिंदी फिक्शन कहानी हिंदी प्रेरक कथा हिंदी क्लासिक कहानियां हिंदी बाल कथाएँ हिंदी हास्य कथाएं हिंदी पत्रिका हिंदी कविता हिंदी यात्रा विशेष हिंदी महिला विशेष हिंदी नाटक हिंदी प्रेम कथाएँ हिंदी जासूसी कहानी हिंदी सामाजिक कहानियां हिंदी रोमांचक कहानियाँ हिंदी मानवीय विज्ञान हिंदी मनोविज्ञान हिंदी स्वास्थ्य हिंदी जीवनी हिंदी पकाने की विधि हिंदी पत्र हिंदी डरावनी कहानी हिंदी फिल्म समीक्षा हिंदी पौराणिक कथा हिंदी पुस्तक समीक्षाएं हिंदी थ्रिलर हिंदी कल्पित-विज्ञान हिंदी व्यापार हिंदी खेल हिंदी जानवरों हिंदी ज्योतिष शास्त्र हिंदी विज्ञान हिंदी कुछ भी हिंदी क्राइम कहानी