यह कहानी एक व्यक्ति की है जो एक महिला, जिसका नाम 'नम्बर वन' है, के प्रति अपनी भावनाओं और जिज्ञासाओं को व्यक्त करता है। कहानी की शुरुआत शाम के समय होती है, जब वह स्टेशन के बाहर नीम के पेड़ के नीचे खड़ा है और महिला के आने का इंतजार कर रहा है। वह कई बार उसे देखकर प्रभावित होता है और उसकी सुंदरता का वर्णन करता है। जब 'नम्बर वन' महिला स्टेशन से बाहर निकलती है, तो वह उसे टैक्सी में बैठकर घर की ओर जाते हुए देखता है। उसकी भावनाएँ दुख और निराशा से भरी होती हैं, क्योंकि वह महसूस करता है कि उसके लिए यह सब देखना और उसकी जासूसी करना उचित नहीं है। महिला के घर में प्रवेश करने के बाद, वह उसकी सुंदरता, उसकी हंसी-मजाक और मोहल्ले में उसकी गतिविधियों का वर्णन करता है। अन्य महिलाएँ भी उसकी सुंदरता की चर्चा करती हैं। यह कहानी एक गहरी भावनात्मक जुड़ाव, आत्म-प्रतिबिंब और सामाजिक दृष्टिकोण को उजागर करती है। मुख्य पात्र अपनी भावनाओं को लेकर संघर्ष करता है, और यह सोचता है कि क्या यह उचित है कि वह किसी अन्य व्यक्ति के बारे में ऐसे विचार करे। नम्बर वन Rajesh Bhatnagar द्वारा हिंदी महिला विशेष 14.4k 3.2k Downloads 9.1k Views Writen by Rajesh Bhatnagar Category महिला विशेष पढ़ें पूरी कहानी मोबाईल पर डाऊनलोड करें विवरण शाम गहराने लगी है । स्टेशन के बाहर अहाते में खड़े नीम के पेड़ शांत हैं । हवा जैसे मेरे दिमाग की भांति सुन्न होकर कहीं जा दुबकी है । नीम के पत्ते भी खामोश हैं । ऊपर आसमान की तरफ देखता हूं तो शहर के तमाम तोते स्टेशन वाले नीम के पेउ़ की तरफ उड़े आ रहे हैं । मैं जब जब स्टेशन आता हूं तो नीम पर बैठे सैकड़ों-हज़ारों तोतों को बसेरा करते देख अभिभूत हो जाता हूं, लगता है जैसे आम के पेड़ पर तमाम कैरियां लट़कीं हों । मगर आज मैं इस सबसे बेखबर हूं । ना स्टेशन पर कोई गाड़ी आने का वक्त है, ना जाने का । वो भी वीरान पड़ा है । कुछ कुली नीम के पेड़ के नीचे ही अपना गमछा बिछाकर अपने आपको अगली गाड़ी से आने वाले मुसाफिरों का सामान ढोने के लिए उर्जा से भर लेने को अलसाये पड़े हैं । More Likes This Mafia's Possession - Chapter 1 द्वारा Luna Rinn MISS CEO WOMAN - 1 द्वारा Raju kumar Chaudhary देवी उवाच द्वारा Bharati babbar सन्यासी -- भाग - 33 द्वारा Saroj Verma किरदार से आगे !(Beyond the Character) द्वारा Heena Vankar ज़िंदगी तू क्या नहीं देती - एक टूटी हुई लड़की की सच्ची कहानी - 1 द्वारा Priya दो पतियों की लाडली पत्नी (Season 2) - 3 द्वारा Sonam Brijwasi अन्य रसप्रद विकल्प हिंदी लघुकथा हिंदी आध्यात्मिक कथा हिंदी फिक्शन कहानी हिंदी प्रेरक कथा हिंदी क्लासिक कहानियां हिंदी बाल कथाएँ हिंदी हास्य कथाएं हिंदी पत्रिका हिंदी कविता हिंदी यात्रा विशेष हिंदी महिला विशेष हिंदी नाटक हिंदी प्रेम कथाएँ हिंदी जासूसी कहानी हिंदी सामाजिक कहानियां हिंदी रोमांचक कहानियाँ हिंदी मानवीय विज्ञान हिंदी मनोविज्ञान हिंदी स्वास्थ्य हिंदी जीवनी हिंदी पकाने की विधि हिंदी पत्र हिंदी डरावनी कहानी हिंदी फिल्म समीक्षा हिंदी पौराणिक कथा हिंदी पुस्तक समीक्षाएं हिंदी थ्रिलर हिंदी कल्पित-विज्ञान हिंदी व्यापार हिंदी खेल हिंदी जानवरों हिंदी ज्योतिष शास्त्र हिंदी विज्ञान हिंदी कुछ भी हिंदी क्राइम कहानी