कहानी "उलझते धागे" में एक महिला ट्रेन के इंतज़ार में बैठी होती है। उसी समय एक गरीब बच्चा खिड़की के बाहर से खाने की गुहार करता है। उसकी दयनीय स्थिति और भूख देखकर महिला का दिल द्रवित होता है, लेकिन उसका पति उसे बच्चे को भीख न देने की सख्त सलाह देता है। पति का तर्क है कि भीख देकर वे बच्चों को भिखारी बनने के लिए प्रेरित करते हैं। महिला इस बात से सहमत होती है, लेकिन बच्चे की उदास आँखें उसे परेशान करती हैं। कहानी आगे बढ़ती है, जहाँ महिला बच्चे को देखकर उसकी ज़िन्दगी की कठिनाईयों का आभास करती है। वह प्लेटफॉर्म पर अन्य लोगों की भीड़ और उनकी परेशानियों का दृश्य देखती है। वहीं, एक माँ अपने बच्चे को दूध पिला रही है और पास में एक पुरुष अश्लील हंसी के साथ स्थिति का मजाक बना रहा है। यह दृश्य सामाजिक विषमताओं और मानवीय संवेदनाओं का चित्रण करता है, जहाँ एक ओर तर्क और नैतिकता हैं, वहीं दूसरी ओर वास्तविकता की कठोरता है। उलझते धागे Asha Pandey Author द्वारा हिंदी सामाजिक कहानियां 11.5k 1.7k Downloads 6.8k Views Writen by Asha Pandey Author Category सामाजिक कहानियां पढ़ें पूरी कहानी मोबाईल पर डाऊनलोड करें विवरण ट्रेन छूटने में पन्द्रह मिनट का समय अब भी बाकी है। मैं खिड़की की ओर पीठ टिकाकर बैठी हूँ। ‘‘आ ऽ ई – ओ ऽ ऽ आई, दो ऽ न ऽ ऽ कुछ खाने को‘‘ कहते हुए किसी ने मेरी पीठ को हल्के से ठोंक दिया। मैं चौकन्नी होकर सीधी बैठ गई। खिड़की के उस पार से एक बच्चा उचक-उचक कर खाने के लिए कुछ माँग रहा है। सात-आठ साल की उम्र होगी इसकी। शरीर पर कपड़े के नाम पर बस एक फटा नेकर है। बाल बेतरतीब ढंग से बढ़े हुए तथा गन्दे हैं। पेट इतना पिचका हुआ है कि पसलियों की हड्डियों को भी आसानी से गिना जा सकता है । चेहरे पर धूल मिट्टी नाक थूक का अजीब मिश्रण, जिसे देखकर उबकाई आ जाये। More Likes This राहें - 9 द्वारा shiromani mathur एक घरवाली, चार बाहरवाली द्वारा sukhvinder Singh Rai धर्मराज की सभा - 1 द्वारा prem chand hembram खोटा सिक्का - 1 द्वारा prem chand hembram कुछ बातें मां बाप के दिल की । - 1 द्वारा miss k सूर्यकुल का सूर्यास्त - 1 द्वारा ALLA NOOR KHAN मुक्त - भाग 13 द्वारा Neeraj Sharma अन्य रसप्रद विकल्प हिंदी लघुकथा हिंदी आध्यात्मिक कथा हिंदी फिक्शन कहानी हिंदी प्रेरक कथा हिंदी क्लासिक कहानियां हिंदी बाल कथाएँ हिंदी हास्य कथाएं हिंदी पत्रिका हिंदी कविता हिंदी यात्रा विशेष हिंदी महिला विशेष हिंदी नाटक हिंदी प्रेम कथाएँ हिंदी जासूसी कहानी हिंदी सामाजिक कहानियां हिंदी रोमांचक कहानियाँ हिंदी मानवीय विज्ञान हिंदी मनोविज्ञान हिंदी स्वास्थ्य हिंदी जीवनी हिंदी पकाने की विधि हिंदी पत्र हिंदी डरावनी कहानी हिंदी फिल्म समीक्षा हिंदी पौराणिक कथा हिंदी पुस्तक समीक्षाएं हिंदी थ्रिलर हिंदी कल्पित-विज्ञान हिंदी व्यापार हिंदी खेल हिंदी जानवरों हिंदी ज्योतिष शास्त्र हिंदी विज्ञान हिंदी कुछ भी हिंदी क्राइम कहानी