गुलामगीरी, जोतीराव गोविंदराव फुले द्वारा लिखित, शूद्रादि-अतिशूद्र (अछूत) समाज के शोषण और जुल्म का वर्णन करता है। यह समाज सैकड़ों वर्षों से ब्राह्मणों की सत्ता के अधीन है, जिसने उन्हें उनके घर-बार और संपत्ति से वंचित कर दिया। फुले का तर्क है कि ब्राह्मणों ने अपने स्वार्थ के लिए झूठी धार्मिक ग्रंथों का निर्माण किया, जिससे शूद्रों को मानसिक रूप से गुलाम बनाया गया। इन ग्रंथों में यह बताया गया कि शूद्रों का उद्देश्य केवल ब्राह्मणों की सेवा करना है। फुले का संदेश है कि शूद्रादि-अतिशूद्रों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना चाहिए और यह समझना चाहिए कि ये धार्मिक ग्रंथ ईश्वर द्वारा नहीं बनाए गए हैं। वे यह भी कहते हैं कि एक भाई द्वारा दूसरे भाई पर जुल्म करना सही नहीं है और सभी को समानता और स्वतंत्रता की ओर बढ़ना चाहिए। गुलामगीरी - संपूर्ण उपन्यास Jyotirao Phule द्वारा हिंदी फिक्शन कहानी 21.4k 12.8k Downloads 52.5k Views Writen by Jyotirao Phule Category फिक्शन कहानी पढ़ें पूरी कहानी मोबाईल पर डाऊनलोड करें विवरण सैकड़ों साल से आज तक शूद्रादि-अतिशूद्र (अछूत) समाज, जब से इस देश में ब्राह्मणों की सत्ता कायम हुई तब से लगातार जुल्म और शोषण से शिकार हैं। ये लोग हर तरह की यातनाओं और कठिनाइयों में अपने दिन गुजार रहे हैं। इसलिए इन लोगों को इन बातों की ओर ध्यान देना चाहिए और गंभीरता से सोचना चाहिए। ये लोग अपने आपको ब्राह्मण-पंडा-पुरोहितों की जुल्म-ज्यादतियों से कैसे मुक्त कर सकते हैं, यही आज हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल हैं। यही इस ग्रंथ का उद्देश्य है। यह कहा जाता है कि इस देश में ब्राह्मण-पुरोहितों की सत्ता कायम हुए लगभग तीन हजार साल से भी ज्यादा समय बीत गया होगा। वे लोग परदेश से यहाँ आए। उन्होंने इस देश के मूल निवासियों पर बर्बर हमले करके इन लोगों को अपने घर-बार से, जमीन-जायदाद से वंचित करके अपना गुलाम (दास) बना लिया। उन्होंने इनके साथ बड़ी अमावनीयता का रवैया अपनाया था। More Likes This वो रात जब सब बदल गया - 1 द्वारा Ishaaa LAST STAGE - 1 द्वारा Muhib Khan K Pop मेरा पति - 1 द्वारा shreya उम्मीदों की छाँव - अध्याय 1 द्वारा mahendr Kachariya कोहरे का पुराना पुल और अंदर की आवाज - भाग 2 द्वारा Vishakha Pareek SHADOW'S WORLD - CHAPTER 1 द्वारा Ansul Fouzdar कालचक्रः धुंध में छुपा सच - 1 द्वारा Avinash अन्य रसप्रद विकल्प हिंदी लघुकथा हिंदी आध्यात्मिक कथा हिंदी फिक्शन कहानी हिंदी प्रेरक कथा हिंदी क्लासिक कहानियां हिंदी बाल कथाएँ हिंदी हास्य कथाएं हिंदी पत्रिका हिंदी कविता हिंदी यात्रा विशेष हिंदी महिला विशेष हिंदी नाटक हिंदी प्रेम कथाएँ हिंदी जासूसी कहानी हिंदी सामाजिक कहानियां हिंदी रोमांचक कहानियाँ हिंदी मानवीय विज्ञान हिंदी मनोविज्ञान हिंदी स्वास्थ्य हिंदी जीवनी हिंदी पकाने की विधि हिंदी पत्र हिंदी डरावनी कहानी हिंदी फिल्म समीक्षा हिंदी पौराणिक कथा हिंदी पुस्तक समीक्षाएं हिंदी थ्रिलर हिंदी कल्पित-विज्ञान हिंदी व्यापार हिंदी खेल हिंदी जानवरों हिंदी ज्योतिष शास्त्र हिंदी विज्ञान हिंदी कुछ भी हिंदी क्राइम कहानी