The Author SpiderSaga फॉलो Current Read बिजुका By SpiderSaga हिंदी डरावनी कहानी Share Facebook Twitter Whatsapp Featured Books पहचान मजीठा का नौजवान - अध्याय 6 अध्याय 6 — जसबीर कौरहवलदार जोगिंदर सिंह के जीवन में अब धीरे-... Mitalika - Ek Adhuri Prem Kahani - Part 33 उधर अक्षय की गाड़ी हाईवे पर लगातार आगे बढ़ रही थी। गाड़ी के... थ्योरी ऑफ वन शू: रात, रिस्क और स्प्लेंडर - 14 Chapter 14दाऊ के समोसे, चतुर्वेदी का रजिस्टर और आखिरी पन्ने... अनकहा सच ( भाग - 15) अनकहा सच___हितेश के पापा के यह सब बताने के बाद राजू बस सुन्न... प्रेरणास्पंदन - 48-49-50-51 अध्याय:48कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण और स्व-प्रेरणाकी शक्ति... श्रेणी लघुकथा आध्यात्मिक कथा फिक्शन कहानी प्रेरक कथा क्लासिक कहानियां बाल कथाएँ हास्य कथाएं पत्रिका कविता यात्रा विशेष महिला विशेष नाटक प्रेम कथाएँ जासूसी कहानी सामाजिक कहानियां रोमांचक कहानियाँ मानवीय विज्ञान मनोविज्ञान स्वास्थ्य जीवनी पकाने की विधि पत्र डरावनी कहानी फिल्म समीक्षा पौराणिक कथा पुस्तक समीक्षाएं थ्रिलर कल्पित-विज्ञान व्यापार खेल जानवरों ज्योतिष शास्त्र विज्ञान कुछ भी क्राइम कहानी शेयर करे बिजुका 3k 10.8k Bijuka Horror Story' in Hindi बिजुका की यह डरावनी कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो अपनी मृत पत्नी की यादों में पूरी तरह से खो जाता है और मर जाता है लेकिन एक दिन वह एक बिजूका बनकर लौटता है।यह कहानी हमारे गाँव की है जहाँ पर सब ख़ुशहाली से रहते है और सभी अपने काम में मस्त लगे रहते है। पर यहाँ पर एक भयानक सच ऐसा है जिसके बारे में सभी बात करने से डरते है।बात ऐसी है कि गाँव से थोड़ी दुरी पर एक खेत है जहाँ पर कोई नहीं रहता और उस खेत का मालिक और उसका परिवार कुछ भी नहीं है। अब आप ऐसा सोचेंगे कि फिर तो लोगों ने उस खेत । (Bijuka) Horror Story: बिजुका की यह डरावनी कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो अपनी मृत पत्नी की यादों में पूरी तरह से खो जाता है और मर जाता है लेकिन एक दिन वह एक बिजूका बनकर लौटता है।यह कहानी हमारे गाँव की है जहाँ पर सब ख़ुशहाली से रहते है और सभी अपने काम में मस्त लगे रहते है। पर यहाँ पर एक भयानक सच ऐसा है जिसके बारे में सभी बात करने से डरते है।बात ऐसी है कि गाँव से थोड़ी दुरी पर एक खेत है जहाँ पर कोई नहीं रहता और उस खेत का मालिक और उसका परिवार कुछ भी नहीं है। अब आप ऐसा सोचेंगे कि फिर तो लोगों ने उस खेत पर कब्ज़ा कर लिया होगा।दरअसल, कोई उस खेत पर कब्ज़ा करना तो दूर उस खेत की ओर मुड़ कर भी नहीं देखता।ऐसा इसलिए है क्योंकि उस खेत की रक्षा करता है एक भयानक बिजूका और लोगों का मानना है कि उस बिजूके में उस खेत के मालिक की आत्मा है जो कि अपने खेत और उस खेत पर बने घर से काफी प्यार करता था।उस आदमी के परिवार में केवल उसकी पत्नी ही थी जिससे वो काफी प्यार करता था और एक दिन उसकी पत्नी एक लम्बी बीमारी के चलते मर गयी और वो आदमी अकेला हो गया।धीरे-धीरे उसने अपनी पत्नी की याद में खाना-पीना बंद कर दिया और वो अपने खेत में बने बिजूका के पास आकर बैठ गया और वो वहाँ से तब तक नहीं उठा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गयी।गाँव वालों ने उसको उसी जगह पर दफना दिया था, उस बिजूका के नीचे और तब से कहा जाता है कि उसकी आत्मा उस बिजूका में है और वो अपने घर और खेत की देखभाल करता है।बहुत से लोगों ने रात में उस बिजूका को हिलते देखा है और अपने खेत के चक्कर लगाते देखा है।कोई भी उस खेत में जाने की हिम्मत नहीं करता और जिसने भी गलती से उस खेत में पैर रख दिया तो वो बिजूका उसे बाहर निकाल देता है। बहुत से शराबी बहुत समय पहले उस खेत में शराब पीने गये और उस खेत में पेशाब किया और दारु पीने लगे तो उनकी महफ़िल में वो बिजूका भी शामिल हो गया और उसे देखकर सभी शराबियों का नशा उतर गया और सब उस जगह से भाग निकले।कई बार उस खेत के पास की सड़क से गुजरने पर बहुत से लोगों ने उस बिजूका को उनकी तरफ देखते हुवे देखा है।वो बिजूका किसी को कोई नुकसान नहीं पहुँचाता है और वो तब तक तो नहीं पहुँचायेगा जब तक कि लोग उसके घर और उसके खेत से दूर है।Oकोई भी आदमी उसके घर के अंदर नहीं गया और जब उसकी पत्नी मरी तो किसी ने भी नहीं देखा था कि उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार कैसे हुआ?पर वो बिजूका आज भी उसी खेत में रहता है और अब उस खेत के चारों तरफ घनी और लम्बी-लम्बी झाड़ियाँ उग गयी है और अंदर देख पाना काफी मुश्किल हो गया है। उस खेत में कोई पक्षी नहीं जाता है और वो बिजूका रात भर उस खेत और घर का पहरा देता है। Download Our App