यह कहानी वली नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सन्डे की सुबह सो रहा होता है। उसकी नींद एक महिला की आवाज़ "कपड़े हैं?" से टूटती है, जो उसके दरवाजे पर खड़ी होती है। यह महिला आरती है, और वली उसे पहली बार देखता है। वली आरती की खूबसूरती से प्रभावित होता है और उसके प्रति आकर्षित हो जाता है। हर सन्डे, आरती वली के पास आती है और बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे को देखते हैं। वली हर बार उसे जाते हुए देखने में आनंद लेता है। कुछ हफ्तों के बाद, आरती अचानक नहीं आती, जिससे वली को चिंता होती है। जब वह फिर से आती है, तो वली उसे बताता है कि उसने उसका इंतज़ार किया। लेकिन आरती उसे बताती है कि वह पहले से शादी-शुदा है और उसे इंतज़ार न करने के लिए कहती है। यह सुनकर वली को बहुत दुख होता है और उसे ऐसा लगता है जैसे उसका दिल टूट गया है। कहानी वली के प्यार और उसके दिल के टूटने की गहरी भावना को दर्शाती है। धोबन Qais Jaunpuri द्वारा हिंदी प्रेम कथाएँ 38.4k 2.9k Downloads 17.2k Views Writen by Qais Jaunpuri Category प्रेम कथाएँ पढ़ें पूरी कहानी मोबाईल पर डाऊनलोड करें विवरण “मुझे इसी बात का डर था और मैं यही कहने आई हूँ कि मेरे पीछे अपनी ज़िन्दगी बर्बाद मत करो.” वली ने उसकी बात का कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उसने आगे बढ़के उसे अपने गले से लगा लिया. ऐसी दीवानगी देखके आरती के आँसू निकल पड़े. फिर दोनों ने कस के एक-दूसरे को अपनी बाहों में जकड़ लिया. फिर वली ने उसके गाल पे बनी आँसू की सड़क मिटा दी और उसके होंटों पे अपने होंट रख दिए, जिसके लिए आरती मना न कर सकी. फिर वली ने उसे अपने सीने से कुछ इस तरह लगा लिया, जैसे वो उसकी हर परेशानी को अपने गले से लगा रहा हो. आरती को पहली बार अपने जिस्म पे किसी मर्द का इतना मुलायम हाथ महसूस हुआ. उसे अच्छा लगा. अब वली उसको बेतहाशा चूमने लगा. फिर जब वली का हाथ आरती के सीने पे पहुँचा, तब आरती को महसूस हुआ कि उसके अन्दर एक समन्दर जितना बड़ा तूफ़ान उमड़ रहा है, जो अब सारे किनारे तोड़ देगा, तब उसने वली को आगे बढ़ने से रोक दिया. “पहले अच्छे नम्बरों से पास हो जाओ.” आरती ने इतना कहा और कमरे से बाहर निकल गई. More Likes This सौभाग्याची शपथ - भाग 4 द्वारा jayesh zomate Hidden Contract Marriage - 2 द्वारा Avantika एक डॉक्टर और अरबपति - भाग 1 द्वारा shimbha Verma Her Silent Secret - 14 द्वारा Sonam Brijwasi Dangerous Love - 1 द्वारा muskan चांद तुम्हे मुबारक - 1 द्वारा Chetan Malade Devil की दास्तान - 32 द्वारा Sonam Brijwasi अन्य रसप्रद विकल्प हिंदी लघुकथा हिंदी आध्यात्मिक कथा हिंदी फिक्शन कहानी हिंदी प्रेरक कथा हिंदी क्लासिक कहानियां हिंदी बाल कथाएँ हिंदी हास्य कथाएं हिंदी पत्रिका हिंदी कविता हिंदी यात्रा विशेष हिंदी महिला विशेष हिंदी नाटक हिंदी प्रेम कथाएँ हिंदी जासूसी कहानी हिंदी सामाजिक कहानियां हिंदी रोमांचक कहानियाँ हिंदी मानवीय विज्ञान हिंदी मनोविज्ञान हिंदी स्वास्थ्य हिंदी जीवनी हिंदी पकाने की विधि हिंदी पत्र हिंदी डरावनी कहानी हिंदी फिल्म समीक्षा हिंदी पौराणिक कथा हिंदी पुस्तक समीक्षाएं हिंदी थ्रिलर हिंदी कल्पित-विज्ञान हिंदी व्यापार हिंदी खेल हिंदी जानवरों हिंदी ज्योतिष शास्त्र हिंदी विज्ञान हिंदी कुछ भी हिंदी क्राइम कहानी