"ग्रीन कार्ड" कहानी अभय नामक एक महत्वाकांक्षी युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली की अव्यवस्था और लोगों की व्यवहारिकता पर निराशा व्यक्त करता है। वह बैंक में काम करता है और विदेश जाकर बसने का सपना देखता है। उसकी मुलाकात शारदा से होती है, जो अमेरिका जाने वाली है। अभय शारदा को अपनी तशक्ति का पहला नमूना दिखाता है और धीरे-धीरे उसके प्रति आकर्षित हो जाता है। शारदा, जो अभय के साथ समय बिताकर अपने जीवन में एक नया अर्थ पाती है, अब उसे छोड़कर अमेरिका जाने में हिचकिचाती है। हालांकि अभय उसे समझाता है कि जीवन केवल भावनाओं से नहीं, बल्कि ठोस सच्चाइयों से बना है। कहानी में दोनों के बीच के रिश्ते और अभय की विदेश जाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाया गया है, जिसमें शारदा की भावनाएँ और अभय की स्वार्थी सोच का टकराव होता है। ग्रीन कार्ड Tejendra sharma द्वारा हिंदी लघुकथा 13k 2k Downloads 7.9k Views Writen by Tejendra sharma Category लघुकथा पढ़ें पूरी कहानी मोबाईल पर डाऊनलोड करें विवरण अभय बैंक में काम करता था। महत्वाकांक्षा तो उसमें कूट-कूटकर भरी थी। किसी भी तरह विेदेश जाकर बसने का उसका एक सपना था। हर रविवार को वह हिंदुस्तान टाइम्स का मैट्रिमोनियल कॉलम बहुत दिल लगाकर पढ़ता था कि कहीं कोई विदेश में बसा परिवार संभवत: उसे भी वहीं बुला ले। वह किसी से भी जल्दी घुलता-मिलता नहीं था। उसके व्यक्तित्व में कुछ ऐसा आकर्षण था कि सामने वाला उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता था। कल ही राज ने उसे बताया था कि शारदा का अमेरिका जाना लगभग निश्चित है। अभय को शारदा देखने में सुंदर नहीं लगी, पर उसे सुंदरता से क्या मतलब उसे तो विदेश जाने का टिकट चाहिए था और शारदा में उसे अपना सपना पूरा होता दिखायी दिया। More Likes This किराए का घर द्वारा Vandna Sharma First Love - 1 द्वारा Sah Ankita जिस जीवन में तुम थे - 2 द्वारा SHREYA INDUSHREE तुम्हें भी तो याद आती होगी - 1 द्वारा Anil Kundal मेरा साहित्य लेखन द्वारा Rakesh Kumar Sharma अलविदा आनंद! द्वारा Devendra Kumar आग और ठहराव - 1 द्वारा Alka rahul Aggarwal अन्य रसप्रद विकल्प हिंदी लघुकथा हिंदी आध्यात्मिक कथा हिंदी फिक्शन कहानी हिंदी प्रेरक कथा हिंदी क्लासिक कहानियां हिंदी बाल कथाएँ हिंदी हास्य कथाएं हिंदी पत्रिका हिंदी कविता हिंदी यात्रा विशेष हिंदी महिला विशेष हिंदी नाटक हिंदी प्रेम कथाएँ हिंदी जासूसी कहानी हिंदी सामाजिक कहानियां हिंदी रोमांचक कहानियाँ हिंदी मानवीय विज्ञान हिंदी मनोविज्ञान हिंदी स्वास्थ्य हिंदी जीवनी हिंदी पकाने की विधि हिंदी पत्र हिंदी डरावनी कहानी हिंदी फिल्म समीक्षा हिंदी पौराणिक कथा हिंदी पुस्तक समीक्षाएं हिंदी थ्रिलर हिंदी कल्पित-विज्ञान हिंदी व्यापार हिंदी खेल हिंदी जानवरों हिंदी ज्योतिष शास्त्र हिंदी विज्ञान हिंदी कुछ भी हिंदी क्राइम कहानी