कहानी "गली नंबर दो" में मुख्य पात्र भूपी, जो कि एक मूर्तिकार है, अपने काम में व्यस्त है। उसे दीवाली से पहले लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के तीन आर्डर पूरे करने हैं। भूपी एक छोटे से गाँव का निवासी है और उसकी उम्र लगभग उनतीस साल है। वह पढ़ाई में पीछे है, लेकिन रंगों के प्रति उसकी गहरी रुचि है। उसकी जिंदगी में कोई बुरी आदत नहीं हैं, सिवाय रंगों और लकीरों के प्रति उसके असीम प्यार के। भूपी का व्यक्तित्व साधारण है, और वह अपने सपनों में खोया रहता है। उसे ऊँचाई से डर लगता है, जो उसके आत्मविश्वास को प्रभावित करता है। कहानी में भूपी के जीवन की खामोशी और उसके सपनों की दुविधा को दर्शाया गया है। वह अपने आसपास के रंगीन माहौल में भी बेरंग महसूस करता है। इस प्रकार, कहानी भूपी की जद्दोजहद और उसकी आंतरिक दुनिया को उजागर करती है। गली नंबर दो Anju Sharma द्वारा हिंदी लघुकथा 10.1k 3.8k Downloads 24.7k Views Writen by Anju Sharma Category लघुकथा पढ़ें पूरी कहानी मोबाईल पर डाऊनलोड करें विवरण पुत्तर छेत्ती कर, वेख, चा ठंडी होंदी पई ए। बीजी की तेज़ आवाज़ से उसकी तन्द्रा भंग हुई। रंग में ब्रश डुबोते हाथ थम गए। पिछले एक घंटे में यह पहला मौका था, जब भूपी ने मूर्ति, रंग और ब्रश के अलावा कहीं नज़र डाली थी। चाय सचमुच ठंडी हो चली थी। उसने एक सांस में चाय गले से नीचे उतारते हुए मूर्तियों पर एक भरपूर नज़र डाली। दीवाली से पहले उसे तीन आर्डर पूरे करने थे। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से घिरा भूपी दूर बिजली के तार पर अठखेलियाँ करते पक्षियों को देखने लगा। हमेशा की तरह आज भी एक आवारा-सा ख्याल सोच के वृक्ष की फुनगी पर पैर जमाने लगा, आखिरकार ये पक्षी इतनी ऊँचाई पर क्यों बैठे रहते हैं? 'ऊंचाई', दुनिया का सबसे मनहूस शब्द था और ऊँचाइयाँ उसे हमेशा डर की एक ऐसी परछाई में ला खड़ा करती थीं कि जिसके आगे उसका व्यक्तित्व छोटा, बहुत छोटा हो जाता था! दूर आसमान में सिंदूरी रंग फैलने लगा था जिसकी रंगत धीरे-धीरे भूपी के रंगीन हाथों सी होती चली गई। More Likes This किराए का घर द्वारा Vandna Sharma First Love - 1 द्वारा Sah Ankita जिस जीवन में तुम थे - 2 द्वारा SHREYA INDUSHREE तुम्हें भी तो याद आती होगी - 1 द्वारा Anil Kundal मेरा साहित्य लेखन द्वारा Rakesh Kumar Sharma अलविदा आनंद! द्वारा Devendra Kumar आग और ठहराव - 1 द्वारा Alka rahul Aggarwal अन्य रसप्रद विकल्प हिंदी लघुकथा हिंदी आध्यात्मिक कथा हिंदी फिक्शन कहानी हिंदी प्रेरक कथा हिंदी क्लासिक कहानियां हिंदी बाल कथाएँ हिंदी हास्य कथाएं हिंदी पत्रिका हिंदी कविता हिंदी यात्रा विशेष हिंदी महिला विशेष हिंदी नाटक हिंदी प्रेम कथाएँ हिंदी जासूसी कहानी हिंदी सामाजिक कहानियां हिंदी रोमांचक कहानियाँ हिंदी मानवीय विज्ञान हिंदी मनोविज्ञान हिंदी स्वास्थ्य हिंदी जीवनी हिंदी पकाने की विधि हिंदी पत्र हिंदी डरावनी कहानी हिंदी फिल्म समीक्षा हिंदी पौराणिक कथा हिंदी पुस्तक समीक्षाएं हिंदी थ्रिलर हिंदी कल्पित-विज्ञान हिंदी व्यापार हिंदी खेल हिंदी जानवरों हिंदी ज्योतिष शास्त्र हिंदी विज्ञान हिंदी कुछ भी हिंदी क्राइम कहानी