क्रैश एंड सर्वाइवल (अमेज़न डायरीज़)

(2)
  • 3
  • 0
  • 6.2k

सुबह का वक्त, 'हेवेन डेल' इंटरनेशनल स्कूल का कॉरिडोर। लॉकर रूम और कॉरिडोर बच्चों की भीड़ से भरा हुआ है। तभी एक तरफ से लारा और सोफिया अपने सादे कपड़ों में, किताबों का ढेर थामे चुपचाप आ रही हैं। वे अपनी ही धुन में बात कर रही हैं। तभी दूसरी तरफ से वो 6 अमीर दोस्तों का ग्रुप—ऐशली, मैट, रोज़ी, पॉल, बिल और टोनी—पूरी टशन में एंट्री लेता है। रोज़ी और ऐशली के पास महंगे ब्रांडेड बैग्स हैं और लड़के आपस में हंसते हुए आ रहे हैं। कॉरिडोर में लारा और सोफिया अपनी क्लास की तरफ बढ़ रही थीं। सोफिया ने अपनी किताबों को सीने से सटा रखा था। तभी सामने से आ रहे टोनी और बिल ने जानबूझकर लारा को कंधा मारा। लारा का संतुलन बिगड़ा और उसके हाथ से कुछ किताबें नीचे गिर गईं।

1

क्रैश एंड सर्वाइवल (अमेज़न डायरीज़) - 1

एपिसोड 1 : सुबह का वक्त, 'हेवेन डेल' इंटरनेशनल स्कूल का कॉरिडोर।लॉकर रूम और कॉरिडोर बच्चों की भीड़ से हुआ है। तभी एक तरफ से लारा और सोफिया अपने सादे कपड़ों में, किताबों का ढेर थामे चुपचाप आ रही हैं। वे अपनी ही धुन में बात कर रही हैं।तभी दूसरी तरफ से वो 6 अमीर दोस्तों का ग्रुप—ऐशली, मैट, रोज़ी, पॉल, बिल और टोनी—पूरी टशन में एंट्री लेता है। रोज़ी और ऐशली के पास महंगे ब्रांडेड बैग्स हैं और लड़के आपस में हंसते हुए आ रहे हैं।कॉरिडोर में लारा और सोफिया अपनी क्लास की तरफ बढ़ रही थीं। सोफिया ...और पढ़े

2

क्रैश एंड सर्वाइवल (अमेज़न डायरीज़) - 2

एपिसोड 2 (द डार्क स्काई): हवा में 35,000 फीट ऊपर, फ्लाइट 402 का केबिन।विमान बादलों को चीरता हुआ ब्राजील तरफ बढ़ रहा था। बाहर घना अंधेरा था और खिड़की के शीशों पर बारिश की बूंदें ज़ोर-ज़ोर से टकरा रही थीं। अंदर का माहौल और भी तनावपूर्ण था।बिजनेस क्लास और इकोनामी क्लास के बीच का पर्दा हटा हुआ था। ऐशली, मैट, रोज़ी, पॉल, बिल और टोनी बिजनेस क्लास की आरामदायक सीटों पर बैठे थे, जबकि लारा और सोफिया इकोनामी क्लास की पहली पंक्ति में थीं। उनके बीच सिर्फ़ एक छोटी सी दीवार थी।रोज़ी ने अपनी सीट पीछे झुकाते हुए जानबूझकर ...और पढ़े

3

क्रैश एंड सर्वाइवल (अमेज़न डायरीज़) - 3

एपिसोड 3 (द ग्रीन हेल - हरा नर्क)सुबह का वक्त, अमेज़न के घने जंगल के बीचो बीच, विमान का तरफ इतना घना जंगल है कि आसमान के सूरज की धूप भी ज़मीन तक ठीक से नहीं पहुँच पा रही है। हर तरफ अजीबोगरीब जंगली पक्षियों और कीड़े-मकोड़ों की डरावनी आवाज़ें गूंज रही हैं। विमान दो हिस्सों में टूट चुका है। आग बुझ चुकी है, लेकिन मलबे से अब भी काला धुआं निकल रहा है।सबसे पहले होश आता है लारा को। उसके सिर से खून बह रहा है और उसका पूरा बदन दर्द से टूट रहा है।लारा ने धीरे-धीरे अपनी ...और पढ़े

4

क्रैश एंड सर्वाइवल (अमेज़न डायरीज़) - 4

एपिसोड 4 (जंगल का पहला शिकार)अमेज़न के उस घने और जानलेवा जंगल में चींटियों का खूंखार झुंड ऐशली की बढ़ रहा था। ऐशली का पैर एक दलदली पौधे की झाड़ी में फंसा हुआ था और वह पागलों की तरह चीख रही थी। मैट का पैर जख्मी था, इसलिए वह बेबस होकर सिर्फ चिल्ला सकता था। रोज़ी और पॉल खुद को बचाने के लिए पहले ही एक ऊंचे पत्थर पर चढ़ चुके थे। बिल और टोनी भी पीछे हट रहे थे। इस पूरी अफरा-तफरी में सिर्फ लारा थी, जिसके दिमाग ने काम करना बंद नहीं किया था।लारा ने बिना एक ...और पढ़े

5

क्रैश एंड सर्वाइवल (अमेज़न डायरीज़) - 5

एपिसोड 5 (दरिंदों की जंग)चट्टान की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए उस ब्लैक जगुआर के पंजों की सरसराहट अब गुफा मुहाने तक पहुँच चुकी थी। गुफा के अंदर सन्नाटा ऐसा था कि सबकी धड़कनें साफ़ सुनी जा सकती थीं। बिल ने अभी भी रोज़ी का मुंह कसकर दबा रखा था, जिसकी आँखों से डर के मारे आँसू बह रहे थे। ऐशली मैट के पीछे दुबक कर थर-थर कांप रही थी। पॉल और टोनी की तो मानो सांसें ही रुक गई थीं। सब जानते थे कि अगर इस खूंखार दरिंदे ने गुफा के अंदर कदम रख दिया, तो इनमें से कोई ...और पढ़े

6

क्रैश एंड सर्वाइवल (अमेज़न डायरीज़) - 6

एपिसोड 6 (ज़हरीली सुबह)रात के खौफनाक सन्नाटे और उस रोंगटे खड़े कर देने वाली जंग के बाद, आखिरकार अमेज़ॅन आसमान पर सुबह की हल्की लालिमा छाने लगी। लेकिन इस घने जंगल में सुबह का मतलब राहत नहीं था; यहाँ की उमस और गर्मी सूरज की पहली किरण के साथ ही बदन को झुलसाने लगी थी। गुफा के अंदर बैठे सभी 8 लोगों का भूख और प्यास से बुरा हाल था। पानी की वो आखिरी बोतल भी ऐशली रात को ही गटक चुकी थी, जिसकी वजह से बाकी सबके होंठ प्यास से पूरी तरह सूखकर सफ़ेद पड़ चुके थे।लारा सबसे ...और पढ़े

7

क्रैश एंड सर्वाइवल (अमेज़न डायरीज़) - 12

एपिसोड 7 (पिता की सीख और सुलगती नफ़रत)रोज़ी के हाथ से काला-नीला खून बाहर बह रहा था। लारा ने जड़ी-बूटी को पीसकर उसके जख्म पर लगाया था, उसका असर धीरे-धीरे होने लगा था। रोज़ी की आँखें जो ऊपर चढ़ चुकी थीं, वे सामान्य होने लगीं और उसके मुंह से झाग निकलना बंद हो गया। उसकी जान तो बच गई थी, लेकिन वह इतनी कमज़ोर हो चुकी थी कि उसके मुंह से आवाज़ नहीं निकल रही थी। पॉल उसे अपनी बाहों में समेटे रो रहा था।ऐशली ने खौफ और हैरानी से लारा की तरफ़ देखा, जो अपने चाकू को एक ...और पढ़े

8

क्रैश एंड सर्वाइवल (अमेज़न डायरीज़) - 13

एपिसोड 8 (कीचड़ में दफन)पिराना मछलियों को पानी की सतह पर तैरते देख ऐशली खौफ से पीछे गिर पड़ी प्यास का दर्द अपनी जगह था, लेकिन आँखों के सामने तैरती मौत ने सबके हलक सुखा दिए थे। लारा ने बिना वक्त गंवाए अपने पिता की सिखाई एक और तरक्की निकाली। उसने नदी से थोड़ी दूर लगे एक मोटे 'बैंबू' (बांस) के तने को अपने चाकू से काटा। अमेज़न के कुछ खास बांसों के अंदर और उनकी जड़ों के पास एकदम साफ़ और पीने लायक पानी जमा रहता है, जो बारिश का छना हुआ पानी होता है।लारा ने बांस के ...और पढ़े

9

क्रैश एंड सर्वाइवल (अमेज़न डायरीज़) - 14

एपिसोड 9 (इल्ज़ाम और दूसरा शिकार)नदी का पानी टोनी के खून से लाल हो चुका था। पानी की सतह उठते बुलबुले अब शांत हो चुके थे, जिसका मतलब था कि टोनी अब इस दुनिया में नहीं रहा। ऐशली की चीखें जंगल के सन्नाटे को चीर रही थीं। वह घुटनों के बल कीचड़ में बैठी पागलों की तरह अपना सिर पीट रही थी। बिल की आँखें फटी की फटी थीं; उसका सबसे पक्का दोस्त उसकी आँखों के सामने एक मगरमच्छ का निवाला बन गया था।अचानक ऐशली झटके से उठी और उसने लारा को दोनों हाथों से पीछे की तरफ़ धक्का ...और पढ़े

अन्य रसप्रद विकल्प