महत्वपूर्ण नोट (Disclaimer): यह कहानी पूरी तरह से एक काल्पनिक हॉरर स्टोरी (Fictional Horror Story) है। कहानी का मुख्य प्लॉट, घटनाएँ और भूतिया तत्व लेखक की कल्पना पर आधारित हैं। हालांकि, कहानी को रोमांचक बनाने के लिए कौशाम्बी जिले के कुछ वास्तविक ऐतिहासिक स्थानों (जैसे राजा उदयन का किला, कड़ा धाम और घोषिताराम विहार) के बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया गया है। इस कहानी का उद्देश्य किसी भी स्थान, धर्म या स्थानीय लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाना या अंधविश्वास फैलाना बिल्कुल नहीं है, बल्कि पाठकों को एक बेहतरीन और रोंगटे खड़े कर देने वाला मनोरंजन प्रदान करना है।
द कौशाम्बी फाइल्स (सीजन 1: द अनटोल्ड कर्स)
लेखक: धर्मेन्द्र कुमारविधा (Genre): हॉरर, सस्पेंस, पौराणिक थ्रिलरमहत्वपूर्ण नोट (Disclaimer): यह कहानी पूरी तरह से एक काल्पनिक हॉरर स्टोरी Horror Story) है। कहानी का मुख्य प्लॉट, घटनाएँ और भूतिया तत्व लेखक की कल्पना पर आधारित हैं। हालांकि, कहानी को रोमांचक बनाने के लिए कौशाम्बी जिले के कुछ वास्तविक ऐतिहासिक स्थानों (जैसे राजा उदयन का किला, कड़ा धाम और घोषिताराम विहार) के बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया गया है। इस कहानी का उद्देश्य किसी भी स्थान, धर्म या स्थानीय लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाना या अंधविश्वास फैलाना बिल्कुल नहीं है, बल्कि पाठकों को एक बेहतरीन और रोंगटे खड़े कर देने ...और पढ़े
द कौशाम्बी फाइल्स (सीज़न 1: द अनटोल्ड कर्स) EP-2
यमुना नदी का वह खौफनाक और काला पानी अब पूरी तरह शांत हो चुका था, मानो कुछ पल पहले कोई दिल दहला देने वाला हादसा हुआ ही न हो। पानी की लहरें अब सामान्य रूप से पत्थरों से टकरा रही थीं। नदी के किनारे की गीले कीचड में अमित का कीमती वीडियो कैमरा आधा धशा हुआ था, जिसकी लाल रंग की रिकॉर्डिंग लाइट इस सर्द अंधेरे में अभी भी धीमी-धीमी झपक रही थी।वह लाइट ऐसी लग रही थी मानो कोई आखिरी उम्मीद की किरण हो जो किसी भी वक्त बुझ सकती थी।अमित! अमित! बाहर निकलो भाई! तंग मत करो, ...और पढ़े
द कौशाम्बी फाइल्स (सीज़न 1: द अनटोल्ड कर्स) EP-3
EPISODE:-3कडा धाम के उस शापित लाल कुएं के पास हवा का दबाव अब इस कदर बढ चुका था कि के हाथों से वह प्राचीन तांत्रिक पन्ना छूटने ही वाला था। कुएं के भीतर का वह खौलता हुआ लाल द्रव अब अमित के गले तक पहुंच चुका था।अमित की सफेद पडचुकी आंखें और उसका बेजान शरीर धीरे धीरे उस पाताल लोक की गहराइयों में समा रहा था।अघोरी बाबा ने अपनी जलती हुई कोयले जैसी लाल आंखें राघव की जेब से निकले उस चमकते हुए पन्ने ...और पढ़े
द कौशाम्बी फाइल्स (सीज़न 1: द अनटोल्ड कर्स) EP-4
इतिहास का रक्तरंजित पन्ना और बन्द गुफ़ागुफ़ा का मुंह बड़े-बड़े पत्थरों के गिरने से पूरी तरह बन्द हो चुका बाहर जाने का हर रास्ता मलबे के नीचे दफ़न था। हवा में धूल तैर रही थी और टॉर्च की मद्धम रोशनी में सिर्फ़ राघव के हांफने की आवाज गूंज रही थी।राघव का पूरा शरीर पसीने से भीगा हुआ था, लेकिन उसका दिल डर के मारे बर्फ़ की तरह जम चुका था। जमीन पर उसका मोबाइल गिरा था, जिसकी स्क्रीन पर वह खौफ़नाक मैसेज अभी भी चमक रहा था—क्या तुमने कौशाम्बी के इतिहास के सबसे बड़े शैतान को खुद अपने हाथों ...और पढ़े
द कौशाम्बी फाइल्स (सीज़न 1: द अनटोल्ड कर्स) EP-5
EP-5लाल कुआं की पुकार और इंस्पेक्टर विक्रम की एंट्रीराघव पभोसा पहाड़ी के पत्थरों की प्राचीन सीढ़ियों से पागलों की नीचे की तरफ़ दौड़ रहा था। दिसम्बर की इस ठंडी सुबह में धुंध हवाओं में तैर रही थी, लेकिन राघव का पूरा शरीर पसीने से नहाया हुआ था। उसके माथे से बहता हुआ खून अब सूखकर उसकी आंख के पास जम चुका था। उसने अपनी दोनों बाहों में उस प्राचीन पीतल के कलश को इस तरह जकड़ रखा था, मानो वह उसकी अपनी जिंदगी हो।पीछे गुफ़ा के भीतर से आ रही रानी रत्नावती की वह खौफ़नाक चेतावनी अभी भी राघव ...और पढ़े
द कौशाम्बी फाइल्स (सीज़न 1: द अनटोल्ड कर्स) EP-6
EP-6राख और रक्त अघोरी का अंत।चींइइइइी...चींइइइइी...इंस्पेक्टर विक्रम ने अपनी जीप के इमरजेंसी ब्रेक पूरी ताकत से दबा दिए। गाड़ी टायर ज़मीन के पत्थरों को घसीटते हुए चीख उठे और जीप कड़ा धाम के मुख्य प्रवेश द्वार से महज कुछ इंच की दूरी पर जाकर रुकी।जीप के रुकते ही पीछे बैठी पुलिस सूमो भी झटके से रुकी।यह! यह क्या बला है?...ड्राइविंग सीट पर बैठे इंस्पेक्टर विक्रम की आंखें फटी की फटी रह गईं। उनकी उंगलियां स्टीयरिंग व्हील पर कस गईं।जीप के ठीक सामने, कड़ा धाम के उस प्राचीन और वीरान रास्ते पर कोहरे के बीच से शमशान की काली राख ...और पढ़े
द कौशाम्बी फाइल्स (सीज़न 1: द अनटोल्ड कर्स) EP-7
EPISODE-7जाग उठा शैतान लोहिताक्षकड़ा धाम के उस शापित लाल कुएं से निकलने के बाद, अमित को दोबारा कौशाम्बी जिला के एक स्पेशल केबिन में शिफ्ट कर दिया गया था।अघोरानंद का अंत हो चुका था और कुएं का वह खौलता हुआ लाल पानी भी शांत हो गया था।बाहर से देखने पर ऐसा लग रहा था मानो आठ सौ साल पुराना वह भयानक श्राप अब हमेशा के लिए ख़त्म हो चुका है।केबिन के बाहर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह अपनी खाकी वर्दी पहने गंभीर मुद्रा में खड़े थे। उनके हाथ पर उस पीतल के कलश से जला हुआ निशान अभी भी मौजूद था, ...और पढ़े