Part 2कॉलेज का गेट पार करते ही अंश को हमेशा वाली खुशी महसूस हुई। दिल्ली का ये प्राइवेट यूनिवर्सिटी कैंपस काफी बड़ा और खूबसूरत था — हरे-भरे लॉन, आधुनिक बिल्डिंग्स और हर तरफ स्टूडेंट्स की भीड़। विहान ने कार पार्क करते हुए कहा, "आज तेरे जीजू का मूड कैसा लग रहा था? पूरा जलन पैक था या थोड़ा-बहुत?"अंश हँसा, "हमेशा वाला। अबीर के साथ कैंटीन में हँसते देख लिया था कल।""अबीर? वो सॉफ्टवेयर वाला लड़का?" विहान ने आँखें तरेरीं। "तेरा जीजू तो सच में पागल है। फ्रेंड से भी जलता है।""वो पागल नहीं, बस... बहुत प्यार करता है," अंश ने