जुलाई की शुरुआत में, गढवाल क्षेत्र में बसे गंगापुर जिले में लगातार मूसलाधार बारिश और पहाडी नालों में उफान के कारण समय से पहले ही बाढ का प्रकोप आ गया था. दस जुलाई की सुबह तडके, जिला प्रशासन की एक सरकारी महिंद्रा बोलेरो सबसे ज्यादा प्रभावित सुजलपुर तहसील की ओर जा रही थी, तभी वह भूस्खलन की चपेट में आ गई. चालक संभल पाता, उससे पहले ही वाहन उफनती हुई सोन नदी की तेज धारा में जा गिरा.
सच्चाई का रक्षक - 1
जुलाई की शुरुआत में, गढवाल क्षेत्र में बसे गंगापुर जिले में लगातार मूसलाधार बारिश और पहाडी नालों में उफान कारण समय से पहले ही बाढ का प्रकोप आ गया था. दस जुलाई की सुबह तडके, जिला प्रशासन की एक सरकारी महिंद्रा बोलेरो सबसे ज्यादा प्रभावित सुजलपुर तहसील की ओर जा रही थी, तभी वह भूस्खलन की चपेट में आ गई. चालक संभल पाता, उससे पहले ही वाहन उफनती हुई सोन नदी की तेज धारा में जा गिरा. इस हादसे में जिला परिषद अध्यक्ष, जिला सतर्कता अधिकारी (विजिलेंस ऑफिसर), जिला कानून व्यवस्था प्रमुख, जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) और एडीएम (अपर जिला ...और पढ़े
सच्चाई का रक्षक - 2
सौम्या व्यास! तन्वी का नाम जहाँ ललित यादव (लकी) के दिल में एक हल्की सी चुभन पैदा करता था, सौम्या का नाम आते ही उसकी छाती में जैसे कोई भारी पत्थर आ टिकता था. सौम्या, ललित और जितेन्द्र (जीतू) तीनों लखनऊ विश्वविद्यालय में एक साथ पढे थे. ललित और सौम्या का Collage के दिनों में पूरे तीन साल तक गहरा रिश्ता रहा. लेकिन उनके ब्रेकअप की वजह कोई गलतफहमी नहीं, बल्कि सौम्या की माँ की जिद और उनका अडियल रवैया था. सौम्या के परिवार को ललित का साधारण बैकग्राउंड जरा भी पसंद नहीं था—न जेब में ज्यादा पैसे थे, ...और पढ़े