️ हुक्म और हसरत ️2894 words chapter...#Arsiaएपिसोड 41: एक अनजानी जलन सुबह के दस बज चुके थे।रायगढ़ पैलेस के ऑफिस में सिया अपनी मेज पर बैठी बार-बार फोन की स्क्रीन देख रही थी। कल रात से ही उसके मन में एक अजीब-सी उत्सुकता थी। मिस्टर एस. के ऑफिस से आया ईमेल उसने कई बार पढ़ लिया था, फिर भी हर बार उसे पढ़ते हुए उसके चेहरे पर वही मुस्कान आ जाती।कल दोपहर बारह बजे उसकी मुलाकात मिस्टर एस. से होने वाली थी।वह शख्स, जिसके बारे में पूरा बिज़नेस जगत बात करता था। जिसकी पहचान उसके काले नकाब के पीछे छिपी थी।