आत्मग्लानि कॉलेज के अंतिम दिनों में रजनी और उसकी सहेली विभा आपस में बातें कर रहीं थीं . रजनी बहुत सुंदर थी जबकि उसकी सहेली भी देखने सुनने और नाक नक्शे में अच्छी ही थी . सहेली ने पूछा “ मैंने देखा है कि राजन तुझे चाहता है . अच्छा लड़का है हमेशा टॉप थ्री में रहता है . “