अध्याय 1 : पहली टक्कररायपुर की सबसे महंगी सड़क पर आज अजीब सा सन्नाटा था।इस सन्नाटे की वजह थी एक काली जी-वैगन। उसकी स्पीड 150 के पार थी और उसके आगे-पीछे पाँच काली स्कॉर्पियो चल रही थीं, जिनमें हथियारबंद लोग बैठे थे।जी-वैगन के अंदर बैठा था वो आदमी, जिसका नाम सुनते ही बड़े-बड़े मंत्रियों के पसीने छूट जाते हैं। जिसका नाम सुनते ही पुलिस अपनी वर्दी टाइट कर लेती है।रुद्र सिंह राजावत।उम्र 27 साल। पूरे छत्तीसगढ़ के अंडरवर्ल्ड का बेताज बादशाह। चेहरे पर कभी कोई भाव नहीं, आँखों में हमेशा एक अजीब सा ठंडापन। लोगों का कहना था कि रुद्र