सुबह Aashi की आँख खुली तो सबसे पहले उसकी नजर मेज पर रखी डायरी पर गई। पिछली रात उसने उसमें Vihaan के बारे में जो लिखा था, उसे याद करके वह मुस्कुरा दी।“ये क्या हो रहा है मुझे?” उसने खुद से पूछा। “पहले हर बात डायरी को बताती थी, अब डायरी में भी उसी की बातें लिख रही हूँ!”वह अपनी ही बात पर हँस पड़ी और तैयार होने लगी।नाश्ते की मेज पर Aarav पहले से बैठा था। Aashi को देखते ही उसने कहा, “दीदी, आज फिर चेहरे पर चमक है। कोई नई कहानी लिखी है या कहानी का हीरो कुछ