मुंबई शहर की सुबह की हवा में एक अजीब सी रवानी होती है. समंदर की नमी जब पुरानी इमारतों की दरारों से टकराती है, तो वक्त जैसे कुछ पलों के लिए ठहर जाता है. सेंट जेवियर्स Collage का वो विशाल, गॉथिक शैली का मुख्य द्वार हर साल हजारों सपनों को अपने भीतर समेटता है. काले- भूरे विशाल पत्थरों की ऊंची दीवारें, खिडकियों पर लगी नक्काशीदार लोहे की जालियां, और बीचो- बीच फैला हुआ वो हरा- भरा लॉन, जिसके कोने में सदियों पुराना बरगद का पेड अपनी मजबूत शाखों के साथ सीना ताने खडा था. इस बरगद के चबूतरे को सब