[62]नदी का जल पीकर दोनों ने भूख को शांत करने का प्रयास किया। “शैल, अब हमें आगे क्या करना चाहिए?”“मैं भी यही विचार में हूँ। कुछ तो करना पड़ेगा।”“मैं भी कुछ सोचती हूँ।”कुछ मौन क्षणों के पश्चात, “शैल, कुछ उपाय मिला क्या?”“एक ही उपाय है। समय की भी यही इच्छा है कि कुछ समय तक हमें यहाँ से कहीं दूर, किसी अज्ञात स्थान पर चला जाना चाहिए। हमें ऐसे के अज्ञातवास में जाना चाहिए जहां सभी के लिए हम अपरिचित हों, अज्ञात हों।”“हाँ यह ठीक है। कुछ समय हम अपनी गतिविधियों से दूर रहेंगे तो सपन – निहारिका की दृष्टि से