ध्रुव की ताराभाग - १८लेखिका "अनामिका"अगली सुबह तारा अपनी रूममेट्स के साथ पहली क्लास के लिए निकल रही थी। जैसे ही वे तीनों मुख्य कॉरिडोर में पहुँचीं, सामने से ध्रुव अपने दोस्तों कबीर और रोहन के साथ आता दिखाई दिया।दोनों की नज़रें मिलते ही चाल थम गई। इससे पहले कि वे कुछ बोलते, ध्रुव के दोस्तों ने कबीर की तरफ इशारा किया। "अरे यार रोहन! मुझे वो लाइब्रेरी में बहुत ज़रूरी काम याद आ गया," कबीर ने आँख मारते हुए कहा।काव्या और सिमरन ने भी तुरंत मौका ताड़ लिया। "हाँ-हाँ! हमें भी... वो कैंटीन में फॉर्म जमा करने जाना है!