️ हुक्म और हसरत ️#Arsiaएपिसोड 36 — एक रहस्यमयी चेहरा रायगढ़ में सुबह बाकी दिनों जैसी ही थी।महल के बाहर लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी और दफ़्तर में भी कर्मचारी अपने-अपने काम में लग चुके थे।लेकिन आज सिया के सामने काम की फाइलों से कहीं ज्यादा दिलचस्प एक और चीज़ थी।शाम को होने वाला बिज़नेस अवॉर्ड समारोह।सिया अपने कमरे में तैयार हो रही थी, तभी काव्या तेजी से अंदर आई।“राजकुमारी! आप तैयार हैं?”सिया ने आईने में खुद को देखते हुए कहा,“हां… बस यही सोच रही हूं कि वहां जाकर मुझे करना क्या है?”काव्या ने आंखें घुमाईं।“आपको कुछ करना नहीं