कॉलेज के पहले दिन की वह सुबह हर साल की तरह आम थी, लेकिन रोहन के लिए यह दिन उसकी जिंदगी का सबसे खास मोड़ बनने वाला था। रोहन शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बी.टेक के पहले वर्ष में दाखिला लेने आया था। वह स्वभाव से शांत, थोड़ा शर्मीला और अपने सपनों की दुनिया में खो रहने वाला लड़का था। उसे भीड़भाड़ से ज्यादा किताबों का साथ पसंद था।कॉलेज का विशाल परिसर छात्रों की आवाजाही से गुलजार था। नए चेहरों की उत्सुकता और सीनियर रैगिंग के डर का मिला-जुला माहौल हर तरफ छाया हुआ था। रोहन अपने हाथ में