ध्रुव की तारा - भाग 11

(26)
  • 528
  • 1
  • 135

ध्रुव की तारा भाग - ११लेखिका "अनामिका"​हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद जब विजय और ध्रुव, सुमन को संभालते हुए घर के अंदर ला रहे थे, तब सुमन ने हल्का सा मुस्कुराते हुए दोनों को देखा।​"तुम दोनों तो मुझे ऐसे पकड़कर ला रहे हो जैसे मैं बहुत ज़्यादा बीमार हूँ," सुमन ने धीमी आवाज़ में कहा, "बस एक छोटा सा पेट दर्द ही तो था, अब मैं बिल्कुल ठीक हूँ। मुझे इतना क्यों संभाल रहे हो?"​विजय ने गहरी साँस लेते हुए कहा, "सुमन, चुपचाप चलकर बेड पर बैठो। अब से तुम्हें कोई काम करने की ज़रूरत नहीं है, हम तुम्हारा