घुँघरू - 6

  • 180
  • 69

शर्लिन स्वप्निल की दी हुई डायरी रख कर भूल ग‌ई थी। उसे उस डायरी की याद तब आई जब उसके पापा ने उस पीतल के पन्ने को लौटाते हुए बताया था कि वह पन्ना कम से कम चार - पांच सौ साल पुराना है। शर्लिन को स्वप्निल की बताई हु‌ई बातें याद आ गईं, उसने उन बातों को महज़ एक वहम माना था मगर अब उसे लग रहा था कि उन बातों का कुछ तो मानी है। आधी रात बीत गयी थी, घर में सब सो चुके थे .... एक जामिद सन्नाटा पसरा हुआ था। शर्लिन बेड पे लेटी मानों