ध्रुव की तारा भाग - ९लेखिका "अनामिका"बोर्ड एग्ज़ाम्स सिर पर आते ही तारा ने अपना ट्यूटर अवतार ऑन कर लिया था, क्योंकि अपनी स्विमिंग प्रैक्टिस में बिज़ी रहने की वजह से ध्रुव पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे रहा था। अपनी 10th की तैयारी के साथ-साथ तारा रोज़ शाम को ध्रुव को 12th की किताबें खोलकर अपने सामने बिठा लेती। ध्रुव जब भी पेन उँगलियों में घुमाते हुए बोरियत से खिड़की के बाहर ताकने लगता, तो तारा ज़ोर से रजिस्टर मेज पर पटककर उसका ध्यान खींचती। ध्रुव चिढ़कर बड़बड़ाता, "अरे यार तारा! पास तो हो ही जाऊँगा, 12th बोर्ड ही